Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Breast Cancer के इलाज का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

डॉक्टर से जानें कि सर्जरी, कीमोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी, टारगेट थेरेपी या रेडिएशन, क्या है बेस्ट।

Breast Cancer के इलाज का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

Written by Editorial Team |Published : February 20, 2018 2:06 PM IST

एक बार जब किसी महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चलता है, तो इस बीमारी की गंभीरता के आधार पर उचित इलाज के विकल्प सुझाए जाते हैं। इनमें सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी और टारगेट थेरेपी शामिल हैं। डॉ. कंचन कौर, एसोसिएट डायरेक्टर, ब्रेस्ट सर्विसेज, कैंसर केयर, मेदांता-मेडिसिटेक्सप्लेन्स बता रही हैं कि ब्रेस्ट कैंसर के लिए सबसे अच्छा ट्रीटमेंट क्या है और क्या केवल एक प्रकार के ट्रीटमेंट से यह बीमारी ठीक हो सकती है।

ब्रेस्ट कैंसर के लिए सर्जरी मानक उपचार है जिसके तहत संभवतः हेल्दी ब्रेस्ट सेल्स को बचाने की कोशिश की जाती है। ब्रेस्ट कंसर्वेशन सर्जरी (Breast conservation surgery) में लम्पेक्टोमी (lumpectomy), पार्शल मैस्टेक्टमी (partial mastectomy) और ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्शन(breast reconstruction) जैसी प्रक्रियाए शामिल हैं।

रेडिएशन थेरेपी में मरीज के शरीर पर शक्तिशाली बाहरी ऊर्जा बीम की मदद से साथ टारगेट किया जाता है जो कैंसर सेल्स को नष्ट करते हैं।

Also Read

More News

किमोथेरेपी कैंसर के लिए एक और सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जानेवाली उपचार पद्धति है जिसके तहत शरीर में तेज़ी से बढ़ती कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए शक्तिशाली दवाओं के संयोजन का उपयोग किया जाता है। दवाओं को या तो गोलियों के रूप से लिया जाता है या इंजेक्शन की मदद से नसों तक पहुंचाया जाता है। ट्रीटमेंट के बाद के प्रभाव रोगियों को दी जाने वाली दवाओं पर निर्भर करते हैं।

हार्मोन थेरेपी शरीर में हार्मोन के विकास को कम कर देती है और जो ब्रेस्ट कैंसर बढ़ाने का काम करते हैं।

टारगेट थेरेपी ब्रेस्ट कैंसर की एक और उपचार पद्धति है जिसमें कैंसरवाली कोशिकाओं को सही ढंग से टारगेट करने के लिए दवाओं की मदद ली जाती है। यह एक नई प्रकार की चिकित्सा है जो कैंसर कोशिकाओं को लक्षित करता है, जबकि अन्य तरीकों में कैंसर कोशिकाओं के साथ स्वस्थ कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंच सकता है।

यह ब्रेस्ट कैंसर के उपचार के बारे में पूछे जानेवाले सबसे आम प्रश्नों में से एक है कि क्या केवल किसी एक तरीके से कैंसर का इलाज करने में मदद मिल सकती है? जवाब है ना! ब्रेस्ट कैंसर की तीव्रता और गंभीरता के अनुसार, उपर्युक्त ट्रीटमेंट तरीकों की सलाह दी जाती है। इसलिए, यह नहीं कहा जा सकता कि ट्रीटमेंट या उपचार विकल्पों में से कोई एक ब्रेस्ट कैंसर के लिए सबसे अच्छा है। यह कई कारकों के आधार पर तय किया जाता है। शुरुआत में, सर्जरी और रेडिएशन थेरेपी मदद कर सकती है लेकिन अगर कैंसर आसपास के सेल्स में भी फैल गया है, तो कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के बारे में सोचा जा सकता है। दरअसल, कॉम्बिनेशन थेरेपी ही, कैंसर के इलाज के लिए सबसे अच्छा काम करती है। इसके अलावा, ब्रेस्ट कैंसर का मुकाबला करने के लिए कुछ मरीज़ों के लिए सभी 5 प्रकार के ट्रीटमेंट के संयोजन (सर्जरी + किमोथेरेपी + हार्मोन थेरेपी + टारगेट थेरेपी + रेडिएशन थेरेपी) की भी आवश्यकता पड़ती है।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत- Shutterstock

About the Author

... Read More