किन परिस्थितियों में नहीं मिलता है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ?

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक दुर्घटना बीमा योजना है, जिसमें मात्र ₹20 वार्षिक प्रीमियम पर ₹2 लाख तक का बीमा कवर मिलता है। यह योजना बैंक खाते से जुड़ी होती है और हर साल इसे रिन्यू करवाना पड़ता है। आइए जानते हैं किन परिस्थितियों में इस बीमा योजना का फायदा आपको नहीं मिलता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : February 8, 2026 3:57 PM IST

What circumstances is the benefit of the Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana not available: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को कम प्रीमियम में दुर्घटना बीमा कवर देना है। इस योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति और उसके परिवार के व्यक्तियों को आर्थिक मदद दी जाती है। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी, कुछ परिस्थितियां ऐसी भी होती हैं, जिसके कारण प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का फायदा आम नागरिकों को नहीं मिल पाता है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्या है?

भारत सरकार की वित्तीय सेवा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर छपी जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक दुर्घटना बीमा योजना है, जिसमें मात्र ₹20 वार्षिक प्रीमियम पर ₹2 लाख तक का बीमा कवर मिलता है। यह योजना बैंक खाते से जुड़ी होती है और हर साल इसे रिन्यू करवाना पड़ता है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में क्या फायदा मिलता है?

लाभराशि
व्यक्ति की मौत होने पर 2 लाख रुपये
दोनों आंखों का पूर्ण और अपूरणीय नुकसान या दोनों हाथों या पैरों के उपयोग का पूरी तरह से खत्म हो जाना या एक आंख की रोशनी का पूरी तरह से चले जाना और हाथ या पैर के उपयोग का पूरी तरह से खत्म हो जाने पर2 लाख रुपये
एक आंख की दृष्टि का पूर्ण और अपरिवर्तनीय नुकसान या एक हाथ या पैर के उपयोग का पूरी तरह से नुकसान पहुंचने पर1 लाख रुपये

किन परिस्थितियों में नहीं मिलता PMSBY का लाभ?

  1. प्राकृतिक मृत्यु होने पर- आधिकारिक वेबसाइटपर छपी जानकारी के अनुसार, यदि किसी बीमाधारक की मौत गंभीर बीमारी, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक या प्राकृतिक कारणों से होती है, तो इस योजना के अंतर्गत कोई बीमा राशि नहीं मिलती है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का फायदा व्यक्ति को तभी मिलता है, जब व्यत्ति की मौत किसी दुर्घटना के कारण हुई हो।
  2. आत्महत्या- अगर व्यक्ति आत्महत्या करता है या जानबूझकर खुद को नुकसान पहुंचाता है, तो प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी जाती है।
  3. नशे की लत के कारण एक्सीडेंट- यदि दुर्घटना के समय व्यक्ति शराब, ड्रग्स या किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में था, तो बीमा कंपनी परिवार द्वारा किए गए क्लेम को खारिज कर सकती है। मेडिकल रिपोर्ट में नशे की पुष्टि होने पर क्लेम रिजेक्ट हो सकता है।
  4. प्रीमियन न भरने पर- हर साल योजना का प्रीमियम बैंक खाते से अपने आप कटता है। अगर खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं है और प्रीमियम कट नहीं पाया, तो ये पॉलिसी खुद से ही रद्द हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति का बीमा कवर बंद हो जाता है और दुर्घटना होने पर भी इसका फायदा नही मिलता है।
  5. गलत जानकारी देने पर- प्रधानमंत्री बीमा योजना लेते समय पर अगर आपने उम्र, नाम, बैंक की जानकारी या कोई अन्य गलत दस्तावेज दिए हैं तो क्लेम के दौरान कंपनी दावा खारिज कर सकती है। बीमा लेते समय सही और सटीक जानकारी देना बेहद जरूरी है।
  6. उम्र ज्यादा होने पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए आयु सीमा 18 से 70 वर्ष तक है। अगर किसी व्यक्ति की उम्र 70 साल से ज्यादा हो चुकी है तो उसके इसका फायदा नहीं मिलता है।
  7. गैर-दुर्घटनात्मक विकलांगता पर- अगर विकलांगता किसी बीमारी या जन्मजात समस्या से हुई है, तो उस पर बीमा नहीं मिलता। लकवा, जन्म से ही विकलांगता और डायबिटीज के कारण कोई अंग खराब हो जाए तो बीमा का कवर नहीं मिलता है।
  8. समय पर क्लेम न करने पर- दुर्घटना होने के बाद निर्धारित समय के भीतर क्लेम करना जरूरी होता है। यदि बहुत देर कर दी जाए, तो बीमा कंपनी क्लेम को खारिज कर सकती है। इसलिए दुर्घटना के बाद जल्द से जल्द क्लेम करना जरूरी है।

प्रधानमंत्री बीमा योजना लेते समय किम बातों का ध्यान रखें

यदि आप चाहते हैं कि भविष्य में आपके परिवार को बीमा लाभ जरूर मिले, तो इन बातों का ध्यान रखें:

हर साल खाते में बैलेंस रखें

KYC अपडेट रखें

गलत जानकारी न दें

नशे में वाहन न चलाएं

कानून का पालन करें

पॉलिसी स्टेटस नियमित जांचें

प्रधानमंत्री बीमा योजना का क्लेम रिजेक्ट होने के मुख्य कारण

S. NOकारण परिणाम
1.प्राकृतिक मृत्युपरिवार को किसी प्रकार का भुगतान नहीं
2.नशे में दुर्घटनाक्लेम रद्द हो जाता है।
3.प्रीमियम न कटा होकवर समाप्त
4.गलत जानकारीक्लेम खारिज
5.अवैध गतिविधिकोई फायदा नहीं मिलता

टीएनएज प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ कैसे सुनिश्चित करें?

यदि आप चाहते हैं कि योजना का पूरा फायदा मिले, तो ये उपाय अपनाएं:

  1. टीएनएज बैंक खाते को सक्रिय रखे
  2. टीएनएज हर साल अप्रैल-मई में प्रीमियम चेक करें
  3. टीएनएज बैंक से SMS/ईमेल अलर्ट चालू रखें
  4. टीएनएज नॉमिनी का नाम जरूर दर्ज कराएं
  5. टीएनएज सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक सस्ती और उपयोगी दुर्घटना बीमा योजना है, लेकिन इसका लाभ हर स्थिति में नहीं मिलता। प्राकृतिक मृत्यु, आत्महत्या, नशे की हालत, अवैध गतिविधि, प्रीमियम न कटना और गलत जानकारी जैसी परिस्थितियों में बीमा दावा अस्वीकार हो सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source