थायराइड बढ़ने पर स्किन में क्या बदलाव आते हैं? डॉक्टर से वीडियो में जानें Step by Step

Thyroid Ka Skin Par Asar: देखें थायराइड गले के पास होती है और थायराइड हार्मोन का संतुलन बिगड़ता है तो यह समस्या और भी ज्यादा प्रभावित हो जाती है और स्किन पर असर डालती है। आइए डॉक्टर से जानें थायराइड का स्किन पर असर।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : May 25, 2026 4:52 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Abhinaba Hazra

World Thyroid Day 2026: बता दें कि थायराइड हमारे गले के पास मौजूद एक छोटी-सी ग्रंथि है, लेकिन इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है, खासतौर पर स्किन, बाल और नाखूनों पर। जी हां, जब थायराइड हार्मोन का बैलेंस बिगड़ता है, तो इसके संकेत सबसे पहले स्किन पर दिखने शुरू हो जाते हैं। अक्सर कई महिलाएं व पुरुष त्वचा पर थायराइड बढ़ने पर दिखने वाले लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं। समस्या ज्यादा बढ़ने पर हमें समझ आता है  कि ‘काश पहले ही इन संकेतों को समझ लिया होता तो शायद स्किन को इतना खराब होने से बचाया जा सकता था।’

आज हम आपको इस लेख में नारायणा हॉस्पिटल के एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिनबा हाजरा द्वारा शेयर की गई वीडियो के माध्यम से बताएंगे कि थायराइड बढ़ने पर स्किन में क्या बदलाव आते हैं? और आप इन्हें कैसे पहचान सकते हैं? ताकि ऐसे कोई भी लक्षण दिखने पर आप उन्हें अनदेखा न करें।

थायराइड क्या है और यह स्किन को कैसे प्रभावित करता है?

डॉक्टर इस सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं कि थायराइड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म, ब्लड सर्कुलेशन और सेल टर्नओवर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। यानी कि ये तीनों ही स्किन की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। बता दें कि जब हार्मोन कम या ज्यादा होते हैं, तो स्किन की नमी, रंगत और टेक्सचर पर सीधा असर पड़ता है। क्या असर? आइए डॉक्टर के बताए इन बिंदुओ को देखें और थायराइड के प्रकार के हिसाब से उसका स्किन पर पड़ने वाला असर भी जानें- 

थायराइड कितने प्रकार के होते हैं और उनसे क्या स्किन प्रॉब्लम होती है?

थायराइड की समस्या मुख्यत दो प्रकार की होती है- हाइपोथायराइडज्म (थायराइड हार्मोन कम होना) और हाइपरथायराइडज्म (थायराइड हार्मोन ज्यादा होना) ये दोनों में स्किन पर क्या और कैसे असर डालते हैं? आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं- 

Step 1: स्किन का असामान्य रूप से सूखा या ऑयली होना

डॉक्टर बताते हैं कि हाइपोथायराइड में स्किन बहुत ही ज्यादा सूखी, खुरदरी और बेजान हो जाती है। साथ ही मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी ड्राइनेस बनी रहती है। हाइपरथायराइड में स्किन पतली, गर्म और ज्यादा पसीने वाली हो सकती है।

Step 2: चेहरे की सूजन और पफीनेस

डॉक्टर का कहना है कि थायराइड बढ़ने पर खासतौर पर आंखों के आसपास, चेहरे और होंठों में सूजन दिख सकती है। सुबह उठते समय चेहरे का ज्यादा फूला हुआ लगना आम संकेतों में से एक है।

Step 3: स्किन टोन का बदल जाना

जब किसी को हाइपोथायराइड होता है तो इस दौरान उसकी स्किन पीली या फीकी दिख सकती है। हाइपरथायराइड में स्किन रेड या फ्लश्ड नजर आती है, खासकर चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर।

Step 4: खुजली, रैशेज और एलर्जी की समस्या

थायराइड असंतुलित होने से स्किन की सेंसिटिविटी बढ़ जाती है। जिसकी वजह से बिना किसी स्पष्ट कारण के खुजली, हल्के रैशेज या एलर्जिक पैच और बार-बार स्किन इरिटेशन। ये सभी थायराइड से जुड़े संकेत हो सकते हैं, जिन्हें सभी को ध्यान में रखना चाहिए।

Step 5: घाव भरने में देरी

अगर आपकी स्किन पर कोई कट, फोड़ा या पिंपल हो गया है और उसे ठीक होने में नॉर्मल से ज्यादा समय लग रहा है तो यह संकेत थायराइड की ओर इशारा कर सकता है। हार्मोनल असंतुलन से स्किन का रीजनरेशन प्रोसेस धीमा हो जाता है।

Step 6: बालों और आइब्रो से जुड़े बदलाव

डॉक्टर बताते हैं कि वैसे तो हम बात स्किन की कर रहे हैं लेकिन थायराइड बढ़ने का असर बालों पर भी दिखता है। जैसे- भौंहों के बाहरी हिस्से के बाल झड़ने लगते हैं, स्कैल्प ड्राईनेस और डैंड्रफ हो जाते हैं और बाल का रूखे और पतले हो जाते हैं। ये कुछ लक्षण हैं जो अक्सर स्किन में बदलावों के साथ दिखते हैं।

Step 7: नाखूनों में दिखता है बदलाव

थायराइड इंबैलेंस होने से नाखून पतले और जल्दी टूटने लायक कमजोर हो सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि कुछ मामलों में नाखूनों का रंग भी बदल सकता है।

जानें कब डॉक्टर से मिलें?

डॉक्टर अभिनबा हाजरा बताते हैं कि अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों के साथ-साथ नीचे बताए गए पॉइंट्स भी अपने शरीर में दिखने वाले लक्षणों से मैच होते दिखते हैं, तो थायराइड की इस स्टेज में डॉक्टर के पास जाना जरूरी है और थायराइड प्रोफाइल टेस्ट (TSH, T3, T4) कराना जरूरी है। जैसे-

  • वजन का अचानक बढ़ना या घटना जाना
  • थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होना
  • ठंड या गर्मी ज्यादा लगना

डॉक्टर की सलाह: स्किन के लिए क्या करें?

डॉक्टर सलाह देते हैं कि आप अपने थायराइड की नियमित जांच कराएं, स्किन को हाइड्रेटेड रखें, बिना सलाह के कोई स्टेरॉइड या क्रीम न लगाएं और संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लें। यह कुछ तरीके हैं जिनसे आप अपनी स्किन को थायराइड के प्रभावों के साथ भी बेहतर रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख का उद्देश्य सिर्फ थायराइड बढ़ने पर स्किन पर होने वाले प्रभावों के बारे में बात करना है। थायराइड बढ़ने या असंतुलन का असर सिर्फ वजन या ऊर्जा तक सीमित नहीं होता, स्किन इसके शुरुआती संकेत देती है। अगर समय रहते इन बदलावों को पहचान लिया जाए, तो सही इलाज से स्किन और ओवरऑल हेल्थ दोनों को बेहतर रखा जा सकता है। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source