Blood Pressure अचानक क्यों बढ़ जाता है?

डॉ. संतोष कुमार डोरा से जानें हाइपरटेंशन बढ़ने के कारण  

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : June 14, 2017 6:57 PM IST

उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन (Hypertension ) धीरे-धीरे मौत की तरफ ले जाने वाली एक बीमारी है। क्योंकि यह न केवल उत्तेजनात्मक (इसके लक्षणों में कोई समस्या इलाज के अंत तक नहीं दिखायी पड़ती), बल्कि प्रकृति में अज्ञातहित या इडीअपैथिक है (जिसका कोई कारण ज्ञात नहीं) जो इस स्थिति का निदान करना मुश्किल बनाता है। यही कारण है, डॉक्टर की क्लिनिक में नियमित चेकअप के दौरान ही हाइपरटेंशन का पता चल पाता है। हालांकि, कई मामलों में हाइपरटेंशन की दवाएं लेते हुए भी अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट (एएचआई), सीनियर कार्डियाक इलेक्ट्रो फिजियोलॉजिस्ट डॉ. संतोष कुमार डोरा, बता रहे हैं कि उच्च रक्तचाप के चार सामान्य कारणों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं और साथ ही यह कि आप अपने रक्तचाप को नियंत्रण में रखने के लिए क्या कर सकते हैं।

1. अगर आप दवाइयां लेना बंद कर दें- जी हां, हाइपरटेंशन में अचानक वृद्धि के सबसे सामान्य कारणों में से एक डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवा नहीं लेना होता है। यह देखा जाता है कि 5 व्यक्तियों में से केवल 1 व्यक्ति का उपचार होता है और केवल 5% लोग ही अपने बीपी पर नियंत्रण रख पाते हैं। यदि आप भी हाइपरटेंशन से पीड़ित है, तो आपको एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि एक बार जब आप उच्च रक्तचाप की दवाएं लेते हैं, तो अपने रक्तचाप को नियंत्रण में रखने के लिए जीवनभर इन्हें लेते रहना बहुत ज़रूरी है। यही नहीं, ज़्यादातर लोग डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से कम मात्रा में दवाएं लेते हैं। जैसे- अगर डॉक्टर 10 मिग्रा दवा का नुस्खा देता है, तो मरीज़ केवल 5 मिग्रा दवा खाता है। इसकी वजह से अपेक्षित और आवश्यक परिणाम प्राप्त नहीं होते और ब्लड प्रेशर बनाए रखने में सहायता नहीं होती। इसीलिए, हमेशा ब्लड प्रेशर बढ़ने से रोकने के लिए हमेशा डॉक्टर द्वारा बतायी मात्रा में ही दवा लें। हालांकि, कुछ लेकिन बहुत कम मामलों में, अगर आपका ब्लड प्रेशर कम या लगभग नॉर्मल हो जाता है, तो हो डॉक्टर दवा का डोज़ भी कम कर देते हैं। लेकिन ऐसा उन्हीं लोगों के साथ होता है जिनका ब्लड प्रेशर काफी समय से सामान्य स्तर पर होता है और जो कड़ी देखरेख में सही दवाइयां और डायट लेते हैं।

2. अगर आप सही डायट नहीं अपनाते- ब्लड प्रेशर के अचानक बढ़ने का एक और कारण है सही डायट की कमी। अगर आप बहुत अधिक नमक या नमकीन चीज़ें खाते हैं, तो हाई ब्लड प्रेशर की सम्भावनाएं अधिक होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत अधिक नमक (दिनभर में 1 चम्मच से अधिक) खाने से आपकी धमनियों पर दबाव बन सकता है, जिससे आपकी आर्टेरियल वॉल्स मोटी और संकरी हो जाती हैं और उनमें अड़चन होने लगती है। इससे न केवल प्रेशर बढ़ता है बल्कि शरीर के बाकी अंगों में खून, ऑक्सिजन और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की सप्लाई में भी बाधा आती है। इसी तरह हाइपरटेंशन के मरीज़ों को पापड़, अचार जैसे प्रोसेस्ड फूड और चिप्स जैसे फास्ट फूड से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। साथ ही रेड मीट जैसे फैटी फूड खानेवाले या बहुत ज़्यादा अल्कोहल पीने वाले लोगों को भी हाइपरटेंशन का बहुत अधिक ख़तरा होता है।

3. अगर आप ऐसी दवाइयां लेते हैं जिनसे ड्रग इंटरैक्शन हो- साधारण सर्दी-खांसी की ही सही, लेकिन अगर आप हाइपरटेंशन की दवाओं के साथ किसी और प्रकार की दवाइयां खाते हैं तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को ज़रूर दें। ऐसा देखा गया है कि कुछ दवाइयों को एकसाथ खाने से आपको ड्रग इंटरैक्शन (drug interaction) हो सकता है। इस स्थिति में एंटी-हाइपरटेंसिव दवाइयों का असर या तो बढ़ जाता है या कम हो जाता है। उदाहरण के लिए, कॉमन कोल्ड की कुछ दवाइयों में (sympathomimetic compounds) होते हैं, जिनसे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। तो अगर आपको लो या नॉर्मल ब्डल प्रेशर है, तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन अगर आपको हाइपरटेंशन है, तो इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है जो निश्चित ही चिंता का एक विषय है। ऐसे मामलों में आपके डॉक्टर से बात करने से आपके लिए सही दवाइयों और उनकी सही मात्रा का पता लगाने में मदद होगी।

4. अगर आप ऐसी किसी बीमारी से पीड़ित हैं जो हाइपरटेंशन का कारण हो सकता है- बहुत कम लोगों को ही पता है कि हाइपरटेंशन किसी अनजाने कारण( सेकेंडरी हाइपरटेंशन) से होता है। अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है लेकिन आप उसके इलाज के लिए दवाइयां नहीं खा रहे, तो इसकी वजह से आपके ब्लड प्रेशर में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। इसी तरह अगर आप बाइलैटरल रीनल आर्टरी स्टेनोसिस (bilateral renal artery stenosis) जैसी किसी समस्या से पीड़ित हैं, तो हो सकता है कि आपका ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाए, और इसे नियंत्रित न करने की कोशिश करने से आपका हार्ट फेलियर ( heart failure) हो सकता है। फीयोक्रोमोसाइटोमा (pheochromocytoma) एक ऐसी ही स्थिति है जो आपको अचानक हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के ख़तरे में डाल सकती है। यह एक अंतःस्रावी (endocrine) स्थिति है जिसमें एड्रेनल ग्लैंड्स में किसी ट्यूमर की वजह से एड्रेनालाईन और नॉरएड्रेनालाईन हार्मोन्स का अतिरिक्त उत्पादन होता है। इन हार्मोन्स के उत्पादन में वृद्धि के कारण अचानक ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source