पीठ में झुनझुनी होना इन 5 बीमारियों की ओर करता है इशारा, कहीं आप तो नहीं हैं इसके शिकार

Reason Behind Tingling in Upper Back : पीठ में झुनझुनी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसपर समय रहते ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं किन कारणों से पीठ पर होती है झुनझुनी?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : February 5, 2025 4:15 PM IST

Tingling in Upper Back Causes :  पीठ में झुनझुनी, झनझनाहट या सुई जैसी चुभन होने के पीछे कई कारण होते हैं, जिसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी हो जाता है। इस स्थिति को पेरेस्थेसिया के नाम से भी जाना जाता है। यह परेशानी संक्रमण, फाइब्रोमायल्जिया, रीढ़ की हड्डी में चोट और अन्य कारणों से हो सकता है। पीठ में झनझनाहट होने पर कई बार मरीजों को परेशानी होने लगती है। मुख्य रूप से काम करने के दौरान या फिर सोते समय काफी तकलीफ होती है। अगर आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एक बार इसके पीछे के कारणों को जरूर जान लें। ताकि स्थिति का इलाज समय पर हो सके। आइए जानते हैं पीठ में झुनझुनी होने का क्या कारण हैं?

नर्व्स के आसपास टिश्यूज में दबाव

पीठ में झुनझुनी होवे के पीछे नर्व्स के आसपास टिश्यूज में दबाव पड़ना हो सकता है। इस स्थिति में रीढ़ की हड्डी के साथ आसपास दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से उत्तेजित तंत्रिका पीठ के मध्य हिस्से में सुन्नता या दर्द जैसे अन्य लक्षणों के साथ झुनझुनी पैदा कर सकती है। हर्नियेटेड डिस्क या हड्डी के स्पर्स के कारण इस तरह की परेशानी हो सकती है।

खराब पॉश्चर में बैठना या खड़े होना

कई बार पीठ में झनझनाहट के पीछे खराब पोस्चर हो सकता है। मुख्य रूप से अगर आप खराब पॉश्चर में खड़े या बैठते हैं, तो इस स्थिति में झुनझुनी हो सकती है। उदाहरण के लिए अगर आप काफी झुककर बैठते हैं या फिर लंबे समय तक खड़े रहते हैं, तो इसमें मध्य पीठ के रीढ़ की नसों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जिससे झुनझुनी या सनसनाहट हो सकती है।

मांसपेशियों में खिंचाव होना

किसी कारण से अगर आपकी मांसपेशियों का काफी ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, तो यह तनावग्रस्त हो जाती हैं और आस-पास की नसों को परेशान कर सकती हैं। इस स्थिति में  आपको काफी झुनझुनी और असुविधा हो सकती है। ऐसे में आपको एक बार जांच की जरूरत हो सकती है।

थोरैसिक आउटलेट सिंड्रोम

पीठ में झनझनाहट के पीछे थोरैसिक आउटलेट सिंड्रोम हो सकता है। इस स्थिति में नसें या रक्त वाहिकाएं क्लैविकल (कॉलरबोन) और ऊपरी पसली के बीच सिकुड़न हो जाती हैं, जिससे पीठ या बाहों में झुनझुनी हो सकती है। इसलिए अगर आपको बार-बार पीठ में झुनझुनी की शिकायत हो रही है, तो एक बार अपनी जांच जरूर करा लें।

विटामिन्स की कमी

शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण भी पीठ में झुनझुनी की शिकायत हो सकती है। मुख्य रूप से विटामिन बी12 शरीर में कम होने पर आपकी तंत्रिका डैमेज हो सकती है, जिसकी वजह से आपको शरीर के विभिन्न हिस्सों में झुनझुनी की शिकायत हो सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।