Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आंखें बार-बार गुलाबी होना हो सकता है इस बीमारी का संकेत, जानें कारण और बचाव के टिप्स

Pink Eyes : आंखें बार-बार गुलाबी होने का गंभीर कारण हो सकता है। आइए जानते हैं इसके कारणों के बारे में विस्तार से-

आंखें बार-बार गुलाबी होना हो सकता है इस बीमारी का संकेत, जानें कारण और बचाव के टिप्स

Written by Kishori Mishra |Published : May 22, 2023 11:39 AM IST

Pink Eyes : क्या आपकी आंखें बार-बार गुलाबी होती हैं? अगर हां, तो इसे लेकर आपको सतर्क होने की जरूरत है। जी हां, गुलाबी आंखें होना सामान्य नहीं है, इसके पीछे कुछ गंभीर कारण हो सकते हैं। गुलाबी आंखें होने का कारण कंजंक्टिवाइटिस होता है, जो एक मेडिकल कंडिशन है। यह परेशानी आमतौर पर गर्मी के दिनों में काफी ज्यादा होती है। आंखें गुलाबी होने पर आंखों में खुजली, चिपचिपाहट जैसी परेशानी होने की संभावना होती है। साथ ही कई अन्य परेशानी होने का खतरा रहता है। आइए जानते हैं गुलाबी आंखें होने के क्या कारण हैं और इसके बचाव के क्या टिप्स हैं?

गुलाबी आंखे होने के क्या कारण है?

गुलाबी आंखें होने की परेशानी गर्मियों के सीजन में काफी ज्यादा होती है। दरअसल, गर्मियों के दिनों में संक्रमण फैलने का खतरा काफी ज्यादा रहता है, जिसकी वजह से आपकी आंखें गुलाबी हो सकती हैं। ऐसे में आंखों में दृष्टि हानि का भी खतरा रहता है। ध्यान रखें कि कंजंक्टिवाइटिस एक संक्रामक बीमारी है, जिसकी वजह से आंखों में कई तरह की परेशानी हो सकती है। 

गुलाबी आंखों के क्या हैं लक्षण?

Also Read

More News

आंखें गुलाबीहोने के कई कारण हो सकते हैं। इसकी वजह से आंखों में कई तरह की परेशानी हो सकती है। इन परेशानियों में आंखों में दर्द, जलन, चुभन, लालिमा जैसी परेशानी शामिल है। इसके अलावा अगर आप सुबह के समय उठते हैं, तो आपकी आंखें चिपकने लगती है। 

गुलाबी आंखों की वजह से आंखों के प्रति संवेदनशीलता का अनुभव होता है। साथ ही इसकी वजह से आंखों में तेज रोशनी के कारण काफी ज्यादा परेशानी होने लगती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

पिंक आई से बचाव के टिप्स क्या हैंं?

गुलाबी आंखें होने की परेशानीहोने पर आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • गंदे हाथों से आंखों को न छुएं।
  • आंखों की सफाई के लिए तौलिये का इस्तेमाल करें। 
  • तकिया कवर अच्छे से साफ रखें।
  • कभी भी दूसरों का यूज किया तौलिया प्रयोग न करें।
  • पिंक आई की परेशानी होने पर काजल आंखों में न लगाएं। 
  • आंखों को ठंडे पानी से क्लीन करें। 

आंखों में पिंक आई की परेशानी होने पर आप इन टिप्स को अपना सकते हैँ। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।