Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सिर के पीछे नसों में दर्द होने के क्या कारण हैं?

Is nerve pain in the head serious : अगर आपको सिर के नसों में दर्द हो रहा है, तो इसे इग्नोर करने से बचें। यह स्थिति गंभीर हो सकती है। एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में-

सिर के पीछे नसों में दर्द होने के क्या कारण हैं?
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Rakhil Yadav

Written by Kishori Mishra |Updated : February 25, 2026 11:42 AM IST

डॉ. राखिल यादव का कहना है कि बहुत से लोग मानते हैं कि सिर के पिछले हिस्से में दर्द सिर्फ  स्ट्रेस या थकान की वजह से होता है। लेकिन हर मामले में स्ट्रेस या फिर थकान के कारण ऐसा  दर्द नहीं होता है। मुख्य रूप से अगर आपको अचानक से बिजली का झटका, जलन या तेज दर्द, जो गर्दन के ऊपरी हिस्से के पास से शुरू होकर स्कैल्प तक ऊपर की ओर जाता है। इसके पीछे कई कंडीशन हो सकते हैं।

अक्सर हम सिर के दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि काम-काज प्रभावित होता है। सिरदर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें स्ट्रेस, डिप्रेशन, माइग्रेन इत्यादि हो सकता है। इसके अलावा सिरदर्द के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको सिर के पीछे नसों में दर्द जैसा अनुभव हो रहा है, तो इसे इग्नोर करने की गलती न करें। सिर के पिछले हिस्से में दर्द को अगर आप स्ट्रेस या फिर सामान्य सा दर्द समझ रहे हैं, तो यह आपकी बढ़ गलती हो सकती है। क्योंकि कई बार हम सिरदर्द की सामान्य दवा  खा रहे होते हैं, लेकिन असल में यह ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया हो सकता है। आइए डॉक्टर राखिल यादव से समझते हैं कि ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया क्या है, इसके लक्षण और अन्य दर्द से कैसे है ये दर्द अलग?

ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया क्या है? - What is Occipital Neuralgia

अहमदाबाद में स्थित नारायणा हॉस्पिटल  के न्यूरोलॉजिस्ट, कंसल्टेंट डॉ. राखिल यादव का कहना है कि अगर आपको सिर के पिछले वाले हिस्से में दर्द के साथ जलन, बिजली का झटका, जैसे  पैटर्न दिख रहे हैं, तो ओसीसीपिटल नर्व्स में जलन की ओर इशारा करता है, ये सेंसरी नर्व्स ऊपरी सर्वाइकल स्पाइन (C2–C3 लेवल) से निकलती हैं। जब ये नसें सूज जाती हैं, दब जाती हैं या बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो जाती हैं, तो इस स्थिति को ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया (What is Occipital Neuralgi) कहा जाता है।

माइग्रेन या साइनस के सिरदर्द से बिल्कुल अलग, यह दर्द एक जगह तक ही रहता है और रोजमर्रा के कार्यों, जैसे- तकिये पर सिर रखने, गाड़ी चलाते समय गर्दन घुमाने या बालों में कंघी करने से भी बढ़ सकता है। मरीजों के लिए यह बात परेशान करने वाली है कि यह तकलीफ अक्सर बिना किसी खास चोट के होती है और धीरे-धीरे नींद, ध्यान लगाने और रोजाना के आराम में रुकावट डाल सकती है।

Also Read

More News

दर्दनाक क्यों हो जाती हैं नसें? - What is the main cause of occipital neuralgia?

डॉक्टर का कहनाा है कि ऑक्सिपिटल नर्व का दर्द किसी बीमारी के कारण नहीं होता है। उनका कहना है कि यह मुख्य रूप से मॉडर्न लाइफस्टाइल, गर्दन पर लगातार दबाव के कारण हो सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण हो सकते हैं, जैसे-

  • लंबे समय तक लैपटॉप या मोबाइल इस्तेमाल करने की वजह से ट्रेपेजियस (पीठ और गर्दन के ऊपरी हिस्से की एक बड़ी मांसपेशी ) और सब-ऑक्सिपिटल मसल्स में लगातार जकड़न होने लगती है।
  • सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस, जिसमें उम्र की वजह से डिस्क घिसने से आस-पास की नर्व रूट्स में जलन होती है। ऐसे में ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया का खतरा बढ़ जाता है।
  • सिर आगे की ओर झुकाना, अगर आपको फोन इस्तेमाल करते समय सिर को कंधों से कई सेंटीमीटर आगे झुकाने की आदत है, तो इस स्थिति में आपके सिर दी नसों में दर्द हो सकता है।
  • माइग्रेन के अटैक, जिसमें दर्द सिर के पिछले हिस्से की ओर बढ़ जाता है।
  • स्ट्रेस से जुड़े सिरदर्द, जो खराब नींद और एंग्जायटी से जुड़े हो सकते हैं।
  • हल्की सी चोट या गर्दन में अचानक झटके लगने से सॉफ्ट-टिशू में सूजन आ जाती है। इस स्थिति में भी नसें दर्दनाक साबित हो सकती हैं।

जब गर्दन की मसल्स लंबे समय तक सिकुड़ी रहती हैं, तो नर्व के आस-पास ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। समय के साथ, नर्व हाइपरसेंसिटिव हो जाती है, जो हल्के दबाव या हरकत पर भी रिएक्ट करने लग जाती हैं।

आपको कैसे पता चलेगा कि आपको ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया है? - Symptoms of occipital neuralgia?

इस स्थिति से जूझ रहे मरीजों को सिर के पिछले हिस्से में दर्द के साथ-साथ कई अन्य लक्षण दिख सकते हैं,  जिसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कुछ लक्षणोंके बारे में-

  • गर्दन से सिर की स्किन तक तेज, चुभने वाला या बिजली के झटके जैसा दर्द होना।
  • खोपड़ी के बेस पर नरम, जैसे- इस जगह को दबाने से दर्द फिर से हो सकता है।
  • खोपड़ी की सेंसिटिविटी (हल्का सा छूने पर भी अजीब लग सकता है।)
  • लेटने या गर्दन घुमाने पर दर्द बढ़ सकता है।
  • सिर के पिछले हिस्से में झुनझुनी या सुन्नपन जैसा महसूस होना।
  • कभी-कभी, दर्द का आंखों के पीछे फैलना।

डॉक्टर का कहना है कि क्योंकि ये लक्षण माइग्रेन से मिलते-जुलते हैं, इसलिए कई लोग सही डायग्नोसिस मिलने से पहले महीनों तक गलत कंडीशन का इलाज करवाते हैं।

[caption id="attachment_1302750" align="alignnone" width="1200"]Occipital Neuralgia Occipital Neuralgia[/caption]

कैसे करें इसकी पहचान? - How to Identify occipital neuralgia?

माइग्रेन या फिर सिर में किसी तरह का दर्द, ऐसी कंडीशन जो ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया जैसी हो सकती हैं। सिर के पिछले हिस्से में दर्द हमेशा ओसीसीपिटल नर्व की जलन की वजह से नहीं होता है। डॉक्टर डायग्नोसिस कन्फर्म करने से पहले दूसरी कंडीशन की सावधानी से जांच करते हैं।

ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया सिर की स्किन में नरमी के साथ तेज, चुभने वाला दर्द नर्व के एग्जिट पॉइंट को छूने से होने वाला दर्द होता है।  सर्वाइकोजेनिक सिरदर्द गर्दन के जोड़ों से शुरू होने वाला गहरा, हल्का दर्द आमतौर पर छूने की सेंसिटिविटी के बजाय गर्दन के लगातार पोस्चर से बढ़ जाता है

माइग्रेन में जी मिचलाने, रोशनी के प्रति सेंसिटिविटी के साथ धड़कता हुआ दर्द अक्सर एक तरफा होता है, जिसमें देखने के लक्षण और ज्यादा समय तक रहता है

अर्नोल्ड-कियारी मैलफॉर्मेशन स्ट्रक्चरल ब्रेन-स्पाइन एबनॉर्मैलिटी खांसने, जोर लगाने या छींकने से सिरदर्द बढ़ जाता है

टेम्पोरेल आर्टेराइटिस इन्फ्लेमेटरी आर्टरी कंडीशन (आमतौर पर उम्र >50) कनपटी के पास स्कैल्प में दर्द, जबड़े में दर्द, नज़र का खतरा

डॉक्टर कहते हैं कि ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया की तुलना अन्य बीमारियों से करना जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसके इलाज में काफी अंतर होता है। अगर सही डायग्नोसिस किया जाए, तो गलत दवाओं के खाने से बच सकते हैं।

[caption id="attachment_1302754" align="alignnone" width="1200"]Dr, Rakhil Yadav Dr, Rakhil Yadav[/caption]

ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया को कैसे रोकें? - How to Control occipital neuralgia?

ऑसिपिटल न्यूराल्जिया का इलाज डॉक्टर्स बिना सर्जरी के करते हैं। इस दर्द को कम करने के लिए गर्दन के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। इसके लिए डॉक्टर आपको फिजियोथेरेपी लेने की सलाह दे सकते हैं। इससे मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को आराम मिलता है। इसके अलावा एंटी-इंफ्लेमेट्री दवाएं, मांसपेशियों को आराम देने वाली दवाएं इत्यादि लेने की सलाह देते हैं।

ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया किस उम्र में शुरू होता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया 1 लाख लोगों में से लगभग 3.2 लोगों में पाई जा सकती है। यह  बीमारी लगभग 50 की उम्र के बाद ही लोगों में देखी जाती है। हालांकि, पहले भी हो सकता है, लेकिन इस बीमारी का पता लगने की औसतन उम्र 54.1 वर्ष है।

हर दर्द नहीं है, ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया

डॉक्टर कहते हैं कि सिर के पीछे दर्द होने के पीछे ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया हो सकता है। लेकिन कुछ दुर्लभ लेकिन गंभीर कंडीशन में भी ऐसा ही दर्द हो सकता है, जो निम्न शामिल हैं-

  • सर्वाइकल आर्टरी डाइसेक्शन (गर्दन की आर्टरी में फटना)
  • स्पाइन या ब्रेन इन्फेक्शन
  • सर्वाइकल नर्व्स पर असर डालने वाले ट्यूमर
  • मेनिनजाइटिस या सूजन से जुड़ी बीमारियां

ऐसे लक्षणों को कभी भी न करें नजरअंदाज

डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपका दर्द ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया के अलावा अन्य परेशानियों से जुड़ी है, तो तुरंत मेडिकल मदद लें।

  • अचानक, तेज “अब तक का सबसे बुरा” सिरदर्द
  • बुखार, गर्दन में अकड़न, या कन्फ्यूजन
  • डबल दिखना या अचानक नज़र कम होना
  • बोलने में दिक्कत, कमजोरी या इम्बैलेंस
  • लगातार उल्टी या बेहोशी
  • बड़ी चोट या एक्सीडेंट के बाद दर्द

ये लक्षण रूटीन नर्व इरिटेशन के बजाय इमरजेंसी का इशारा करते हैं और इनके लिए तुरंत जांच की ज़रूरत होती है।

कैसे करें इरिटेटेड नर्व को शांत?

ट्रीटमेंट का फोकस सूजन को कम करना और नर्व के आस-पास नॉर्मल मूवमेंट को ठीक करना है। डॉक्टर आपको कुछ निम्न दवाएं दे सकते हैं, जैसे-

  • एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं
  • मसल रिलैक्सेंट
  • न्यूरोपैथिक दर्द की दवाए
  • मायोफेशियल री-इंफ्लेमेटरी वाली फिजियोथेरेपी

मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा सिरदर्द गंभीर है?

अगर आपको सिरदर्द के साथ अचानक से तेज बुखार, शरीर में अकड़न, बोलने और देखने में परेशानी हो रही है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इस तरह के लक्षण आपातकालीन स्थिति का संकेत हो सकता है, ऐसे में तुरंत एक्सपर्ट से सलाह लें। मुख्य रूप से अगर आपकी नींद खराब हो रही है, तो तुरंत एक्सपर्ट से संपर्क करें।

कौन सी विटामिन की कमी से नसों में दर्द होता है?

नसों में दर्द के पीछे शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी भी हो सकती है, इसमें विटामिन B1, विटामिन B6, और विटामिन B12 की कमी से हो सकती है। यह नर्वस के लिए बहुत ही जरूरी होता है। मुख्य रूप से अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो नसों में दर्द के साथ-साथ झुनझुनी, सुन्नता भी महसूस हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • सिर के पिछले हिस्से में दर्द माइग्रेन के अलावा अन्य कारणों से हो सकता है।
  • गर्दन से सिर की स्किन तक तेज दर्द गंभीर हो सकता है।
  • सिरदर्द कई बार स्थिति की गंभीरता को दिखाता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।