
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : October 5, 2025 4:57 PM IST
Medically Verified By: Dr.Surakshith TK
Stomach Pain
Causes of Stomach Ache : पेट में दर्द का होना एक सामान्य परेशानी हो सकती है, जिसका कारण गैस-अपच या ब्लोटिंग जैसे सामान्य कारण हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको अक्सर पेट दर्द की परेशानी बनी रहती है, तो इसे इग्नोर न करें। लंबे समय तक पेट दर्द की शिकायत होने के पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे कारणों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से आपको लंबे समय से पेट दर्द हो सकता है। इस विषय की जानकारी के लिए हमने ओखला स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में सीनियर कंसल्टेंट - गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और हेपेटोलॉजी के डॉ सुरक्षित टी. के से बातचीत की है। आइए डॉक्टर से जानते हैं लंबे समय तक पेट में दर्द होने के पीछे क्या है वजह?
लंबे समय तक पेट में दर्द होने की परेशानी को अक्सर हम नजरअंदाज करते हैं, लेकिन इसके पीछे कुछ गंभीर कारण हो सकते हैं, जैसे-
अगर आपको अचानक पेट में दर्द महसूस होता है और यह कुछ समय में खुद ही दूर हो जाता है, तो यह गैस या पाचन संबंधी समस्याओं की वजह से हो सकता है। दरअसल ग्लूटेन से एलर्जी, गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स या फिर आंत में किसी चीज के रूक जाने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
अगर आपके पेट में किसी तरह की सूजन है, तो भी पेट में दर्द होने की समस्या हो सकती है। दरअसल अपेंडिक्स में सूजन और संक्रमण, पित्त की थैली में पथरी, पैंक्रियाज में सूजन और लिवर में वायरल संक्रमण जैसी समस्याएं भी पेट दर्द का कारण हो सकती हैं। इन स्थितियों को गंभीर होने से रोकने के लिए एक बार डॉक्टर की मदद जरूर लें।
पेट में दर्द होने के पीछे कई बार कैंसर भी हो सकता है। दरअअसल, पैंक्रियाज, लिवर और ओवरी के हिस्सों में कैंसर होने पर काफी तेज पेट दर्द हो सकता है, जो आपको कई दिनों से परेशान भी कर रहा है। ऐसे में अगर आप पेट दर्द को इग्नोर कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर की मदद लें।
इसके अलावा, जब निषेचित अंडाणु गर्भाशय के बाहर विकसित हो जाता है, तो इस स्थिति को अस्थानिक गर्भावस्था कहा जाता है। इस स्थिति में भी पेट दर्द हो सकता है। यह एक गंभीर स्थिति है, जिसमें तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है।
अगर आपको काफी लंबे समय से या फिर कई घंटों लगातार पेट में दर्द हो रहा है, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें। इसके अलावा पेट में दर्द के साथ सूजन या मल में खून आ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। क्योंकि इस तरह के लक्षण गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।