महिलाओं में ही नहीं पुरुषों में भी होती है आयरन की कमी, जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

Iron deficiency in males: पुरुषों में बॉडी वेट का काम होना और हमेशा थका हुआ रहना आयरन की कमी के लक्षण हो सकते हैं। जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 22, 2022 12:40 PM IST

महिलाओं में हम अक्सर आयरन की कमी के बारे में बात करते हैं लेकिन आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि पुरुषों में भी यह समस्या होती है। जी हां, पुरुष आयरन की कमी को अक्सर नजरअंदाज करते हैं जबकि उनके लिए भी यह गंभीर हो सकता है। आयरन की कमी तब होती है जब खून में पर्याप्त आयरन नहीं होता है। ये पोषण की कमी के कारण और कई बार कुछ बीमारियों के कारण हो सकती है। इसके अलावा शरीर में आयरन की कमी कई समस्याएं जैसे कि एक्सरसाइज करने की कमी, थकान और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। तो, आइए विस्तार से जानते हैं कि किन कारणों से पुरुषों में आयरन की कमी होती है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बच सकते हैं।

पुरुषों में आयरन की कमी के कारण-Causes of Iron deficiency in male

आयरन की कमी के कारणदो प्रमुख श्रेणियों में आते हैं। या तो आप पर्याप्त आयरन नहीं खा रहे हैं या फिर आपका शरीर इसे सही से अवशोषित नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही पुरुषों में आयरन की कमी का एक अन्य प्रमुख कारण आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का अपर्याप्त सेवन है। पौधों के खाद्य पदार्थों की तुलना में शरीर पशु खाद्य स्रोतों से दो से तीन गुना अधिक लौह अवशोषित करता है।इसके अलावा भी शरीर में इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि

-तेजी से होने वाली शारीरिक विकास

-मांसपेशियों के निर्माण के कारण जिसमें कि शरीर ज्यादा आयरन का इस्तेमाल कर लेता है।

-विटामिन बी12 की कमी के कारण

-पेट या आंतों में ब्लीडिंग के कारण

-इबुप्रोफेन या एस्पिरिन के सेवन से

-पेट के अल्सर की बीमारी होने के कारण

-आंतों में सूजन के कारण

-बवासीर के कारण।

-आंत और पेट के कैंसर के कारण

पुरुषों में आयरन की कमी के लक्षण-Iron deficiency symptoms in men

आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया तब होता है जब आपके शरीर के टिशूज तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं जाता है। ये रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण हो सकता है। इससे शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। जैसे कि

- बहुत ज्यादा थकान

-धीमे-धीमे सुस्ती की ओर बढ़ना

-सांस की कमी महसूस करना जिसकी वजह से सांस फूलने लगना।

-सरदर्द

-खुजली महसूस करना

-बाल झड़ना

-आपके मुंह के कोनों पर दर्दनाक खुले घाव

इसके अलावा आयरन की कमी वाले लोगों द्वारा पीली त्वचा और दिल की धड़कन का भी अनुभव किया जा सकता है। इसके अलावा आयरन की कमी से पीड़ित होने पर सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, पुरुषों को निगलने में कठिनाई हो सकती है, गले में खराश हो सकता, मुंह के छाले और बालों के झड़ने का भी अनुभव हो सकता है। लगातार थकान और ऊर्जा की कमी जो आपके मानसिक स्वास्थ्य और मनोदशा पर भी वास्तविक प्रभाव डाल सकता है।

आयरन की कमी से कैसे बचें- Iron deficiency prevention tips

आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के उपचार में आपके शरीर में आयरन के निम्न स्तर को बढ़ावा देने के लिए आयरन सप्लीमेंट लेना शामिल है। यह आमतौर पर प्रभावी होता है। ऐसे में आप आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं। जैसे कि

-हरी पत्तेदार सब्जियां लें

-अनाज या रोटी

-ब्राउन राइस लें

-दालें और बीन्स

-मांस, मछली और टोफू लें

-अंडे

-सूखे मेवे जैसे सूखे खुबानी, आलूबुखारा और किशमिश लें।

इसके अलावा आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए और इस समस्या से बचना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि आयरन की कमी के लक्षणों को नजरअंदाज ना करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source