
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : December 3, 2024 6:10 PM IST
Intermittent urination causes : आधुनिक समय में लोगों का लाइफस्टाइल काफी ज्यादा खराब हो चुका है। हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो न सिर्फ अपने खाने पीने के प्रति लापरवाही करते हैं बल्कि कई लोग सोने से लेकर शारीरिक गतिविधियों को भी इग्नोर करते हैं। ऐसी स्थित में शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में रुक-रुक कर पेशाब आना शामिल है। क्या आपको भी रुक-रुककर पेशाब आता है? अगर हां, तो इसके पीछे के कारणों को जरूर जान लें। जी हां, रुक-रुक कर पेशाब आने के पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं रुक-रुककर पेशाब आने के कारण (ruk ruk kar peshab aana )और बचाव के क्या हैं उपाय?
खानपान सही न होना, पानी का कम सेवन करना और स्थिर जीवनशैली यापन करने जैसी स्थितियों की वजह से पेशाब से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, इसके अलावा कई ऐसी बीमारियां हो सकती हैं, जिसकी वजह से पेशाब रुक-रुककर आ सकते हैं, जो निम्न हैं-
यूटीआई या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन : यूटीआई यानी यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी से जूझ रहे लोगों को रुक-रुक कर पेशाब आने की परेशानी होती है। इस स्थिति में आपको अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत होती है। साथ ही अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।
प्रोस्टेट में इन्फेक्शन : पुरुषों को होने वाली प्रोस्टेट इन्फेक्शन की परेशानी के कारण भी पेशाब रुक-रुककर आ सकता है। इस स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होती है।
किडनी इन्फेक्शन : किडनी में किसी तरह की परेशानी होने पर भी आपके पेशाब से जुड़ी समस्या हो सकती है। मुख्य रूप से किडनी में इन्फेक्शन होने पर पेशाब रुक-रुक कर आ सकता है। ऐसे में कई बार पेशाब करने के दौरान तेज दर्द और जलन भी महसूस होता है।
डायबिटीज : ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने की वजह से भी पेशाब बार-बार या फिर रुक-रुक कर आता है। इस स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है।
रुक-रुक कर पेशाब आने की परेशानी को दूर करने के लिए आप कई तरह के नुस्खों को आजमा सकते हैं। मुख्य रूप से अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान दें।
रुक-रुककर पेशाब आने की परेशानी होने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में इस लक्षण को इग्नोर न करें और समय पर अपने डॉक्टर से उचित सलाह लें।