
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 1, 2023 10:45 AM IST
What causes ice cream headache : मौसम कोई सा भी हो, आइस्क्रीम खाने का मजा अलग ही होता है। हर किसी को आइस्क्रीम खाना काफी ज्यादा पसंद होता है। हालांकि, अक्सर लोग गर्मी के सीजन में आइसक्रीम खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोगों लगभगर हर सीजन में आइस्क्रीम खाने का शौक करते हैं। लेकिन इन लोगों में से कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें आइस्क्रीम खाने के बाद तेज सिरदर्द होता है। क्या आपको भी इस तरह की परेशानी होती है? अगर हां, तो क्या आपने इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर इसके पीछे की वजह जान लें। इस विषय को लेकर कई अध्ययन भी किए जा चुके हैं। आइए जानते हैं आइस्क्रीम खाने के बाद मस्तिष्क स्थिर या तेज सिरदर्द क्यों होता है?
मेडिकल भाषा में इस स्थिति को ब्रेन फ़्रिज़ के रूप में जाना जाता है। टेक्नीकली रूप से, यह स्थिति ठंड की वजह से हुई उत्तेजना की वजह से होता है, जो कुछ समय बाद ठीक हो जाता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह ठंडा खाना खाने या आइसक्रीम या जमे हुए पेय पदार्थों को पीने के बाद महसूस होता है। सिर में तेज दर्द या फिर ब्रेन का स्थिर होना, ठंडी आइस्क्रीम या फिर अन्य चिल्ड चीजों को खाने के कुछ सेकंड बाद शुरू होता है औक 30 से 60 सेकंड में चरम पर होता है।
आइसक्रीम से होने वाला सिरदर्दआमतौर पर अचानक, तीव्र सिरदर्द जैसा महसूस होता है जो कुछ सेकंड से एक मिनट तक रह सकता है। इस स्थिति में माथे या कनपटी में तेज या चुभने वाला दर्द महसूस हो सकता है। हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, कोल्ड स्टीमुलस (Cold-stimulus) दर्द काफी आम है क्योंकि यह 30 से 40 प्रतिशत लोगों में हो सकता है जिन्हें आमतौर पर सिरदर्द नहीं होता है। इस तरह के लक्षण आमतौर पर हानिकारक नहीं होते हैं और न ही अधिक चिंता का विषय ( is ice cream headache dangerous ) होते हैं। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की आशंका हो रही है, तो इस स्थिति में आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
यह स्पष्ट है कि जब आप ठंडा खाना या ड्रिंक्स पीते हैं, तो आपका मस्तिष्क भी ठंडा हो सकता है। विशेषज्ञ का कहना है कि इस तरह का सिरदर्द मुंह की छत (roof of the mouth) और सिर के अगले हिस्से में ब्लड वेसेल्स के तेजी से ठंंडे होने और सिकुड़न के कारण होता है। यह संकुचन दर्द संकेतों को ट्रिगर करता है, जिससे सिरदर्द होता है। इस तरह की स्थिति काफी सामान्य है, तो आपको अधिक घबराने की जरूरत ( what causes a headache that feels like brain freeze ) नहीं होती है।
ठंडी आइस्क्रीम खाने के बाद अगर आपको सिरदर्द हो रहा है, तो आपको अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की आशंका महसूस हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।