सर्दियों में क्यों सूजने लगती हैं उंगलियां? जानिए इसके कारण और बचाव के उपाय

Swollen fingers in winter : सर्दियों के मौसम में उंगलियों का सूजना एक सामान्य समस्या है। आइए आपको बताते हैं कि यह क्यों होती है और ऐसा होने पर राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 26, 2025 8:16 PM IST

Causes of Swollen fingers in winter :  सर्दियां शुरू हो गई है और यह मौसम जितमना सुहावना लगता है, उतना ही अपने साथ बीमारियां भी लेकर आता है। सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल फ्लू ऐसी कई समस्याएं हैं, जो सर्दियों में होती ही रहती हैं। ऐसी ही एक समस्या है उंगलियों का सूजना। वैसे तो हर किसी को सर्दियों में उंगलियों के सूजने की समस्या नहीं होती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हर सर्दी में इस दिक्कत से गुजरना पड़ता है। उंगलियों के सूजने के बाद उनमें खुजली होना बहुत आम है। हालांकि, सूजी हुईं उंगली पर खुजली करना रिस्की हो सकता है।

एक्सपर्ट्स की मानें, तो उंगलियों की सूजन सर्दियों के मौसम में ब्लड सर्कुलेशन के अच्छे से न होने के कारण होती है। यह समस्या महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको सर्दियों में उंगलियों के सूजने के कारण और इससे राहत पाने के उपायों के बारे में बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं-

सर्दियों में क्यों सूज जाती है उंगलियां?

बता दें कि सर्दियों के बढ़ जाने पर बॉडी की नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। ब्लड सर्कुलेशन के धीमा होने से ब्लड क्लॉट्स जमने लगते हैं। ऐसे में हाथ और पैरों की उंगलियां सूज जाती हैं। सूजन कई बार इतनी बढ़ जाती है कि उंगलियां मुड़ भी नहीं पाती है, जिससे रोजमर्रा के काम भी प्रवाभिवत होते हैं। इसके अलावा, सूजी हुई उंगलियों में जलन व खुजली भी महसूस होती है। हालांकि, सूजी हुई उंगलियों में खुजली करना काफी दर्दनाक साबित हो सकता है।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होती है ये परेशानी

आपने अक्सर देखा होगा कि उंगलियों में सूजन की समस्या महिलाओं में ज्यादा होती है। पुरुषों में यह काफी कम देखने को मिलती है। इसका कारण यह है कि महिलाएं सर्दियों में भी ठंडे पानी में लंबे समय तक रसोई का काम करती रहती हैं, जिसकी वजह हाथों की स्किन और नसें सिकुड़ जाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है और सूजन की समस्या होने लगती है। साथ ही खुजली की शिकायत भी बढ़ जाती है।

सर्दियों में उंगलियों के सूजने पर करें ये उपाय

गर्म पानी से सिकाई करें- उंगलियों की सूजन को दूर करने के लिए गर्म पानी की सिकाईएक बेहतरीन उपाय है। ऐसा करने से हाथों की नसें खुलती हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी सुचारू रूप से होने लगता है, जिससे सूजन और लालिमा कम होने लगती है।

सूजन दूर करने की दवाई लें -अगर उंगलियों में सूजन आ गई है, तो इसे सामान्य समझकर लापरवाही न करें, तुरंत डॉक्टर को दिखाए। ताकि समय पर सूजन को दूर करने की दवाई खाई जा सके।

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर मसाज करें- उंगलियों की सूजन को दूर करने के लिए सरसों के ते में लहसुन की कलियों को मिलाकर पकाएं और अब इस तेल से सूजी हुई उंगलियों की मालिश करें।

हीटर में उंगलियों को न सेकें -अगर उंगलियों में सूजन की समस्या बढ़ रही है, तो ध्यान रखें कि उंगलियों को गर्म आंच पर डायरेक्ट न सेकें। कुछ लोग हाथ सेंकने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं, जो सही नहीं है।

Highlights

  • सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिसकी वजह से उंगलियां सूज जाती हैं।
  • लंबे समय तक किचन में काम करने के कारण ठंड की वजह से उंगलियों में सूजन आ सकती है।
  • सूजन होने पर आप गर्म सिंकाई करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source