Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह उठते ही शरीर में महसूस होते हैं डिहाइड्रेशन के लक्षण? रात में सोने से पहले ना करें ये 5 काम

Dehydration in the morning: कई बार सुबह उठते ही आपको कमजोरी और चिड़चिड़ापन महसूस होता है तो ये डिहाइड्रेशन के लक्षण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनका कारण।

सुबह उठते ही शरीर में महसूस होते हैं डिहाइड्रेशन के लक्षण? रात में सोने से पहले ना करें ये 5 काम

Written by Pallavi Kumari |Published : May 4, 2022 9:21 AM IST

सुबह उठने के बाद कई बार अचानक से हमें चक्कर आता है, कमजोरी महसूस होती है और दिन भर लो फील होता है। ये असल में डिहाइड्रेशन के लक्षण हो सकते हैं। दरअसल, हमारा शरीर पानी को बैलेंस करने में माहिर है लेकिन अधिक गर्मी पड़ने पर या पानी सेवन कम करने पर ये बैलेंस खराब होने लगता है और हम डिहाइड्रेटेड महसूस करते हैं। हालांकि, सुबह महसूस होना वाला डिहाइड्रेशनआपकी रात की दिनचर्या के आधार भी हो सकता है। जी हां, रात में या पिछले शाम आपके द्वारा की जाने वाली चीजों असल में आपको डिहाइड्रेट कर सकती हैं। जिससे आपको थकान, तेज सिरदर्द, ड्राई माउथ या रूखी त्वचा जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। तो, आइए जानते हैं रात में की जाने वाली ऐसी कौन सी चीजें हैं जो आपको सुबह डिहाइड्रेट बना देती हैं।

सुबह उठते ही डिहाइड्रेशन का कारण-What causes dehydration in the morning in hindi

1. रात को सोने से पहले पानी का पर्याप्त सेवन ना करना

कई बार रात को हम यूं ही सो जाते हैं और इस बात का ध्यान नहीं रखते कि हमने कितना पानी पिया है। पानी से जुड़ी ऐसी ही लापरवाहियां रातभर शरीर में पानी की कमी पैदा करती है और सुबह इसके कारण मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और इसके कारण शरीर में इसके तमाम लक्षण नजर आने लगते हैं।

2. शराब पी कर सोना

अगर आप रात में शराब पी कर सोएं हैं या फिर आपने अल्कोहल का सेवन किया है तो ये आपको ये बीमार बना सकता है। सबसे पहले तो ये अल्कोहल आपके शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को कम कर देता है और उसके बाद शरीर का पानी जला देता है। इससे मांसपेशियों में पानी की कमी महसूस होती है और आपको सुबह सिर दर्द और थकान महसूस होता है। इसके अलावा ये शरीर में दर्द और दिन भर रहने वाली थकान और अकड़न भी पैदा करती है।

Also Read

More News

3. सोने से पहले ज्यादा नमक और कैफीन का सेवन

सोने से पहले ज्यादा नमक और कैफीन का सेवन आपके शरीर को अंदर से कमजोर कर सकता है और आपको बीमार बना सकता है। दरअसल, नमक में सोडियम होता है और सोडियम पेशाब को बढ़ा देता है। इससे आपके शरीर का पानी तेजी से बाहर निकलता है और आप डिहाइड्रेटेड महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा कैफीन का सेवन भी सेल्स और टिशूज को डिहाइड्रेट करता है और पानी की कमी का कारण बनता है।

4. ज्यादा लंबे समय तक सोना

बहुत अधिक घंटों तक सोने से भी आप डिहाइड्रेटेड महसूस कर सकते हैं। दरअसल, सोने के लिए शरीर एनर्जी का इस्तेमाल करती है और जब आप लंबे समय के लिए सोते रहते हैं आपका शरीर एनर्जी लॉस करने के बाद इलेक्ट्रोलाइट्स लॉस करने लगता है जिससे आपको सुबह पानी की कमी महसूस होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. दवाइयों के कारण

रात को सोने से पहले कुछ दवाइयों का सेवन आपको सुबह डिहाइड्रेटेड बना सकता है। जैसे कि डायबिटीज, स्किन डिजीज की दवाइयां और कैंसर की दवाइयां शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकती हैं। इसलिए अगर आप ये दवाइयां ले रहे हैं तो ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।

About the Author

... Read More