hamburger icon
A
Read in English

आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल इन 4 बीमारियों को दे सकता है दावत, जानें कब जाएं डॉक्टर के पास

Cholesterol Deposits in the Eye : आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल की परेशानी कई गंभीर समस्याओं की ओर इशारा कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 1, 2023 9:47 AM IST

Cholesterol Deposits in the Eye : कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा पदार्थ है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोगों के आंखों से आसपास सफेद रंग का दाग होता है। यह दाग किसी एलर्जी या फिर चोट का निशान नहीं, बल्कि कोलेस्ट्रॉल का दाग होता है। दरअसल, चेहरे के आसपास जम कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगते हैं, तो यह आंखों के ऊपर भी नजर आते हैं। आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल को डायस्लपिडेमिया कहा जाता है। यह समस्या कई अन्य परेशानियों की ओर इशारा कर सकता है। आइए जानते हैं आंखों के ऊपर जमा कोलेस्ट्रॉल किन बीमारियों की ओर करता है इशारा और कैसे हटाएं ये दाग?

आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल के कारण ( Reason Behind Cholesterol in Eyes )

आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को डायस्लपिडेमिया कहा जात है, लेकिन इस समस्या के पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं-

डायबिटीज

अगर आपकी आंखों के ऊपर कोलेस्ट्रॉल के दाग नजर आ रहे हैं तो अपना तुरंत शुगर टेस्ट कराएं। दरअसल, इस तरह के लक्षण हाई ब्लड शुगर की ओर भी इशारा कर सकते हैं। ऐसी स्थिति की गंभीरता से बचने के लिए डॉक्टर से संपर्क करना बहुत ही जरूरी है। 

लिवर संबंधी परेशानी

लिवर संबंधी परेशानियों के कारण भी आंखों के ऊपर कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। इसलिए अगर आपके शरीर में इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो एक बार लिवर की जांच जरूर कराएं। ताकि लिवर डिजीज के जोखिमों को कम किया जा सके। 

हार्ट डिजीज

हार्ट डिजीज के कारण भी आंखों के आसपास कोलेस्ट्रॉल जमा हो सकता है। अगर आपके शरीर में इस तरह क बदलाव नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि हार्ट डिजीज के खतरों को कम किया जा सके।

हाई कोलेस्ट्रॉल

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ने पर भी आंखों के आसपास कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल जांच कराने की जरूरत होती है। ताकि आप समय पर इसकी गंभीरता को कम कर सकें।

आंखों के आसपास कोलेस्ट्रॉल के दाग को कैसे मिटाएं? (how to cure high cholesterol in the eyes?)

लहसुन का करें इस्तेमाल ( Garlic cure cholesterol in eyes )

अगर आपके आंखों के आसपास कोलेस्ट्रॉल के दाग का निशान हैं, तो इसके लिए लहसुन का प्रयोग करें। लहसुन के इस्तेमाल से आंखों के आसपास का दाग हट सकता है। इसके लिए सबसे पहले लहसुन का पेस्ट बनाएं। इसके बाद इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ गें। बाद में अपना चेहरा धो लें। 

केले का छिलका ( Banana peel for xanthelasma )

आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को दूर करने के लिए आप केले के छिलके का प्रयोग कर सकते हैं। केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है, जो आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल के निशान को दूर कर सकता है। इसके लिए केले के छिलकों को अपने प्रभावित हिस्से पर कुछ समय के लिए रगड़ें। इसके बाद 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में पानी से चेहरा धो लें। 

सेब का छिलका ( Apple cider vinegar for cholesterol deposits in Eyes )

आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल की निशानी को कम करने के लिए प्रभावित हिस्से पर सेब का सिरका लगाएं। इसके लिए 1 चम्मच सेब का सिरका लें। इसमें 1 चम्मच पानी मिक्स करके इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से इसे धो लें। इससे कोलेस्ट्रॉल के निशान कम हो जाएंगे। 

आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन आसान से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।