हाइड्रोसील के क्या लक्षण हैं? इन 5 संकेतों से समझ जाए सर्जरी कराने की हो गई है नौबत

What are the symptoms of a hydrocele : यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें टेस्टिस में सूजन होने लगती है। यह सूजन दर्द रहित होता है। वहीं, कुछ-कुछ स्थिति में दर्द भी हो सकता है। इसके अलावा हाइड्रोसील के कई और लक्षण होते हैं, जिसपर ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं हाइड्रोसील के लक्षण (Hydrocele ke lakshan Kya Hain) क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 29, 2025 10:35 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Shrey Srivastava

Hydrocele Symptoms in Hindi : आज के समय में लोगों को तमाम तरह की परेशानियां हो रही हैं। कुछ परेशानियां केवल पुरुषों को प्रभावित करती हैं, जिसमें हाइड्रोसील है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें अंडकोष के अंदर तरल पदार्थ जमा हो जाता है। ऐसे में अंडकोष में सूजन नजर आती है। यह परेशानी अक्सर अपने आप ठीक हो जाती है। बच्चों और वयस्कों में इसके होने का कारण किसी तरह की चोट या फिर संक्रमण होता है। वहीं, समय से पहले जन्में शिशु में भी यह परेशानी हो सकती है। अंडकोष में सूजन के साथ-साथ इसके कुछ अन्य लक्षण (Hydrocele Ke Lakshan Kya Hain ) हैं। इस विषय की जानकारी के लिए हमने शारदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट-इंटरनल मेडिसिन के डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से बातचीत की है। आइए डॉक्टर से जानते हैं हाइड्रोसील क्या है और इसके लक्षण क्या हैं? 

हाइड्रोसील क्या है? - What is Hydrocele

हाइड्रोसील एक ऐसी स्थिति है जिसमें अंडकोष (testicles) के चारों तरफ पानी भर जाता है। यह ज्यादातर पुरुषों या बच्चों में होता है। आमतौर पर यह दर्दरहित होता है, लेकिन कुछ मामलों में परेशानी बढ़ सकती है।

हाइड्रोसील के आम लक्षण - Symptoms of Hydrocele

अंडकोष में सूजन

इस स्थिति से जूझ रहे मरीजों के एक या दोनों अंडकोष में सूजन दिख सकती है। यह सबसे सामान्य लक्षण है, जो धीरे-धीरे बढ़ती है और आमतौर पर दर्दरहित होती है। यह सूजन एक या दोनों अंडकोष में हो सकती है और इसकी बनावट मुलायम या लोचदार हो सकती है। कुछ पुरुषों को अंडकोष के क्षेत्र में भारीपन या खिंचाव जैसा एहसास होता है, जो खड़े होने या दिन भर की गतिविधियों के बाद बढ़ सकता है।

ज्यादा सूजन होने पर बैठने-झुकने में परेशानी

हल्की स्थिति में हाइड्रोसील कोई परेशानी नहीं देता, लेकिन जब सूजन ज्यादा हो जाती है, तो चलने-फिरने, बैठने या झुकने में असहजता महसूस हो सकती है। कभी-कभी सूजन के कारण अंदरूनी दबाव बढ़ने लगता है जिससे हल्का दर्द या जलन भी हो सकती है।

लेटने पर सूजन कम होना

कुछ मामलों में लेटने पर सूजन कम दिखाई देती है और खड़े होने पर बढ़ जाती है, जिससे इसका आकार समय के अनुसार बदलता दिख सकता है। अगर सूजन बहुत बड़ी हो जाए तो पेशाब में भी दिक्कत आने लगती है

भारीपन महसूस होना – अंडकोष के आसपास भारीपन या खिंचाव महसूस हो सकता है।

दर्द या बेचैनी

हाइड्रोसील में सूजन बढ़ने पर हल्का दर्द या असहजता हो सकती है। इसके अलावा समय के साथ सूजन बढ़ने की स्थिति में चलने में दिक्कत आ सकती है।

सूजन का आकार बदलना

लेटने या खड़े होने पर सूजन कम या ज़्यादा हो सकती है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से जांच जरूर करा लें।

सर्जरी कब कराने की होती है जरूरत?

अगर हाइड्रोसील से आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर पड़ने लगे और घरेलू इलाज के बावजूद आपको दर्द, असहजता, चलने में परेशानी जैसे लक्षण लगातार दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से सलाह लेकर सर्जरी कराएं।

Highlights

  • लंबे समय तक दर्द होने पर करा लें हाइड्रोसील की सर्जरी
  • लेटने पर सूजन बढ़ना हाइड्रोसील का हो सकता है संकेत
  • अंडकोष के आसपास खिंचाव महसूस होना

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source