Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
What is Third Degree Burn : हाथों में हल्की सी माचिस की तीली लग जाए, तो हम काफी घबरा जाते हैं। लेकिन यह जलन काफी सामान्य है क्योंकि थर्ड डिग्री बर्न में न सिर्फ आपकी स्किन की ऊपरी परत जलती है, बल्कि अंदर तक के टिश्यूज जल जाते हैं। इस स्थिति को फुल-थिकनेस बर्न भी कहा जाता है। यह काफी गंभीर तरह का बर्न है, जिसमें स्किन की हर एक परत जल जाती है। कभी-कभी स्किन के नीचे की फैट और मांसपेशी टिश्यूज भी शामिल होते हैं। आइए इंफ्लूएंस क्लिनिक की फाउंडर डॉक्टर गीतिका श्रीवास्तव से जानते हैं क्या हैं थर्ड डिग्री बर्न और क्या हैं इसके लक्षण?
डॉक्टर आपकी स्किन को हुए नुकसान की गहराई के आधार पर बर्न को अलग-अलग डिग्री में बांटते हैं। आपके जलने का स्तर पहली, दूसरी, तीसरी या चौथी डिग्री तक हो सकती है। डिग्री जितनी ज्यादा होगी, जलन और नुकसान उतनी ही गंभीर होगी।
थर्ड-डिग्री की बात करें, तो इस बर्न में आपकी स्किन की पहली तीन परतें और मोटे हिस्से पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि थर्ड-डिग्री बर्न में तुरंत दर्द नहीं होता है, लेकिन अगर आप देखेंगे तो आपकि स्किन झुलसी हुई, काली, रूखी हो गई है। इस तरह के बर्न को काफी गंभीर माना जाता है। इसमें तुरंत मेडिकल इमर्जेंसी की जरूरत होती है। थर्ड डिग्री बर्न ठीक होते समय बैक्टीरिया फैलने का खतरा रहता है, तो इसकी केयर भी काफी अच्छे से करने की जरूरत होती है।
सूखी और चमड़े जैसी स्किन - थर्ड डिग्री बर्न में स्किन पूरी तरह से सूख जाती है, इसमें त्वचा चमड़े जैसी नजर आती है। यह देखने में काफी खराब सा लगता है। इसके साथ ही स्किन पर काली, सफेद, भूरे रंग के धब्बे दिखने लगते हैं।
सूजन होना - थर्ड डिग्री, तक बर्न होने पर त्वचा काफी ज्यादा सूज जाती है। हालांकि, इसमें दर्द नहीं होता है। लेकिन इस स्थिति को काफी गंभीर माना जाता है।
दर्द या बिना दर्द का बर्न - थर्ड डिग्री बर्न में कई बार दर्द या जलन बिल्कुल भी नहीं होता है। ऐसे में इसे सामान्य न समझें। इस स्तर तक जलने पर और तुरंत डॉक्टर से जांच की जरूरत होती है।
बर्न वाला हिस्सा सुन्न होना - थर्ड डिग्री बर्न की स्थिति में जलने वाला हिस्सा कई बार सुन्न हो जाता है, जिसके कारण इस स्थिति से जूझ रहे मरीजों को कुछ भी महसूस नहीं होता है।
थर्ड डिग्री बर्न को ठीक होने में कितना समय लगेगा यह स्थिति की गंभीरता और उपचार करने के तरीके पर निर्भर करता है। इसलिए इसे ठीक होने में कई सप्ताह से लेकर कई महीनों तक का समय लग सकता है। अगर मरीज की स्किन की परतों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है, तो इसकी आंशिक मोटाई को भरने में काफी समय लग सकता है।