क्‍या हैं लैटेंट टीबी के लक्षण और बचाव के उपाय, जिससे 8 साल तक अनजान रहे बिग बी

असल में इसे अदृश्‍य टीबी यानी लैटेंट टीबी कहते हैं। जिसके जीवाणु हम सभी में मौजूद रहते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 22, 2019 4:16 PM IST

एक स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कार्यक्रम में अपनी सेहत के बारे में खुलासा करते हुए बिग बी यानी मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन ने बताया‍ वे लंबे समय तक टीबी से ग्रस्‍त रहें। पर उन्‍हें इसके बारे में पता ही नहीं चल पाया। इसके बारे में उन्‍हें 8 साल बाद पता चला। असल में इसे अदृश्‍य टीबी यानी लैटेंट टीबी (latent TB) कहते हैं। जिसके जीवाणु हम सभी में मौजूद रहते हैं। पर अगर इम्‍यूनिटी मजबूत हो तो यह सक्रिय टीबी की बीमारी में नहीं बदल पाते। आइए जानें लैटेंट टीबी (latent TB) के बारे में विस्‍तार से।

क्‍या है लैटेंट टीबी (latent TB)

टीबी की बीमारी दो तरह की होती है लैटेंट टीबी और ऐक्टिव टीबी। आपके शरीर में ट्यूबरक्यूलोसिस के बैक्टीरिया हो सकते हैं लेकिन आपकी इम्यूनिटी इन्हें शरीर में फैलने से रोके रहती है, इसे छिपा हुआ या लैटेंट टीबी कहते हैं।

कैसे फैलती है यह बीमारी (latent TB)

टीबी को भी संक्रामक रोगों की श्रेणी में रखा जाता है। यह हवा, यानी सांस के जरिए फैलती है। लेकिन लैटेंट टीबी के बैक्‍टीरिया बहुत धीमी रफ्तार से बढ़ते हैं। इसलिए इनके एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति में फैलने की संभावना बहुत कम होती है।

latent-TB लैटेंट टीबी के बैक्‍टीरिया बहुत धीमी रफ्तार से बढ़ते हैं।

लैटेंट टीबी के लक्षण (latent TB)

अचानक वजन कम होना

रात में सोते हुए भी पसीना आना

तेज बुखार, खांसी, जुकाम आदि।

जरूरी है जांच

लैटेंट टीबी के लक्षण किसी भी सामान्‍य फ्लू या बुखार के भी लक्षण हो सकते हैं। इसलिए कोई भी राय बनाने से पहले इसके लिए जरूरी टेस्‍ट करवा लेने चाहिए। लगातार खांसी रहने, पसीना आने के साथ ही अगर वजन अचानक कम होने लग जाए तो डॉक्‍टर से जांच करवा लेना जरूरी हो जाता है।

इम्‍यूनिटी रखें मजबूत

विशेषज्ञ मानते हैं कि टीबी के बैक्‍टीरिया हम सभी के शरीर में मौजूद रहते हैं। पर अगर आपकी इम्‍यूनिटी मजबूत है तो यह बढ़ नहीं पाते। इसलिए जरूरी है कि अपने भोजन में संतुलित आहार ग्रहण करते रहें। जिससे इम्‍यूनिटी बूस्‍ट रहे। हरी सब्जियां, फल, दालें और सूखे मेवे को अपनी डाइट में जरूर स्‍थान दें। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि खांसी होने पर डीप फ्राई भोजन से परहेज करें।

दुनिया की एक-तिहाई आबादी पर तपेदिक का खतरा : अध्ययन

दवा के साथ-साथ इन घरेलू उपायों से भी कर सकते हैं टीबी का उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source