Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Symptoms of Hight Blood Pressure : ब्लड प्रेशर का हाई रहना यह सामान्य नहीं होता है। दरअसल, यह दिल से जुड़ा होता है। अगर आपका बीपी हमेशा हाई रहता है, तो यह बताता है कि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, जो आपके दिल के लिए अच्छा नहीं होता है। यह एक संकेत है कि आपको अपने दिल का ख्याल रखने की जरूरत है। हाई बीपी होने पर नियमित रूप से जांच कराने की जरूरत होती है, अन्यथा यह हार्ट स्ट्रोक, दिल का दौरा पड़ने और हार्ट फेलियर तक की जटिलता को बढ़ा सकता है।
हालांकि, ज्यादातर लोग हाई बीपी के लक्षण को पहचान नहीं पाते हैं। हार्ट डिजीज स्पेशलिस्ट की मानें, तो हार्ट प्रॉब्लम्स को समय रहते दूर करने के लिए हाई बीपी के लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी होता है। इनमें सिरदर्द, धुंधला दिखना, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, नाक से खून आना और झागदार पेशाब शामिल हैं।
बता दें कि हाई बीपी को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि कई बार हाई बीपी का कोई आम लक्षण नहीं होता है। लेकिन सेहत के लिए यह बहुत खतरनाक होता है। ऐसे में डॉक्टर्स साल में एक बार बीपी टेस्ट करवाने की सलाह जरूर देते हैं। दरअसल, स्ट्रोक, दिल का दौरा और हार्ट फेसल जैसी समस्याओं से बचने के लिए बीपी का पता लगाना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर की लगातार जांच करवानी बहुत जरूरी होती है।
जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या रहती है, उन्हें सिरदर्द लगातार बना रहता है। यह सिर से लेकर पीठ के आस-पास के एरिये में हो सकती है। अगर कभी-कभार सिरदर्द होता है, तो यह आम समस्या होती है, लेकिन लगातार यह दर्द बना हुआ है तो यह हाई बीपी का संकेत हो सकता है।
धुंधला दिखना भी हाई बीपी का एक लक्षणहो सकता है, क्योंकि बीपी हाई होने पर आंखों के पीछे रेटिना की नाजुक रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे आंखों में ब्लड फ्लो कम हो जाता है। ऐसे में धुंधला दिखने लगता है। इस स्थिति को हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी कहा जाता है।
अगर आपको लगातार सांस लेने में तकलीफ हो रही है, इसके साथ ही सीने में दर्द भी हो रहा है, तो यह भी हाई बीपी का संकेत हो सकता है, जो यह बताता है कि दिल एक्स्ट्रा वर्क कर रहा है।
नाक से खून आने की समस्या को एपिस्टेक्सिस कहते हैं, जो हाई बीपी का एक अन्य लक्षण होता है। हालांकि, कुछ लोग इस पर विश्वास नहीं करते हैं।
पेशाब जब लंबे समय के बाद करते हैं, तो इसमें झाग और एक अजीब सी गंध का आना सामान्य होता है। दरअसल, यह झागदार इसलिए होता है क्योंकि जब आप बाथरूम जाते हैं, तो आपके शरीर से प्रोटीन निकलता है। इसे नोटिस करना बहुत जरूरी होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।