बिस्तर पर लेट कर खाना खाते हैं तो सावधान, शरीर में पैदा हो रही हैं एक साथ कई बीमारियां

Eating Food on Bed: कुछ लोगों को बिस्तर पर लेट कर खाना खाने की आदत होती है, लेकिन यह सिर्फ एक बुरी आदत नहीं है बल्कि ऐसा करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियां एक साथ हो सकती हैं जिनके बारे में हम इस लेख में जानेंगे।

बिस्तर पर लेट कर खाना खाते हैं तो सावधान, शरीर में पैदा हो रही हैं एक साथ कई बीमारियां

Written by Mukesh Sharma |Published : December 25, 2025 4:56 PM IST

Bed Par Baith Kar khana Khane ki Aadat: सर्दियों के मौसम में अक्सर हम ठंड से बचने के लिए बिस्तर में ही खाना-पीना करने लगते हैं। हालांकि कई लोगों कि आदत ही होती है बिस्तर में खाना खाने या लेट कर खाने की। असल में आजकल व्यस्त जीवन-शैली और आराम की आदतों के कारण कई लोग बिस्तर पर खाना खाने लगते हैं। आपको यह आरामदायक लग सकता है, लेकिन यह आदत आपके स्वास्थ्य और जीवन-शैली दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। आप सोचेंगे कि बिस्तर पर खाना खाने से केवल पेट की समस्या ही होती होगी, लेकिन नहीं यह आपकी नींद, दांतों और हाइजीन पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। तो आइए हम आपको बताते हैं आपकी इस आदत के नुकसान।

पाचन संबंधी समस्याएं

जब आप बिस्तर पर लेटकर कुछ भी खाते पीते हैं तो उस भोजन का आसानी से पचना मुश्किल हो जाता है। पेट को भोजन को ठीक से पचाने के लिए संतुलित स्थिति की जरूरत होती है। लेटकर खाने से भोजन पेट में सही तरीके से प्रवेश नहीं करता और एसिड रिफ्लक्स, पेट दर्द, गैस और अपच जैसी समस्याओं को बढ़ावा देने लगता है।

नींद पर असर

खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटना या लेटकर खाने से नींद को भी प्रभावित होती है। शरीर की यह स्थिति दिमाग को सिग्नल देती है कि अब आराम करने का समय है, जबकि पेट में भोजन पच रहा होता है। इसके कारण नींद में खलल पड़ता है, नींद पूरी नहीं होती और सुबह थकान महसूस होती है, जिससे आपके काम प्रभावित होते हैं। नींद स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है और इसलिए खलल नहीं डाला जाना चाहिए।

Also Read

More News

दांतों और मुंह की सेहत पर असर

बिस्तर पर खाना खाने से दांतों पर भी नकारात्मक असर होता है, जिसे अक्सर आप नजरअंदाज कर देते हैं। असल में लेटकर या बिस्तर पा खाने से भोजन के टुकड़े दांतों में रह जाते हैं, जिससे बैक्टीरिया बढ़ते हैं। यह कैविटी, मसूड़ों की समस्या और मुंह में दुर्गंध जैसी परेशानियां बढ़ा देते हैं। मुंह से जुड़ी बीमारियां कई गंभीर बीमारियां पैदा कर सकती है, इसलिए इस आदत को छोड़ देना चाहिए।

कीटाणुओं के बीच रहना

बिस्तर पर खाना खाने से बिस्तर पर भोजन के कुछ अवशेष गिर जाते हैं, जो बिस्तर पर कीटाणु और धूल के रूप में जमा हो जाती हैं। लंबे समय तक साफ-सफाई न करने से एलर्जी और त्वचा की समस्या पैदा हो सकती है। अगर आप खुद को व अपने परिवार को अलग-अलग संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया, वायरस व पैरासाइट आदि से बचाना चाहते हैं, तो बेड पर खाना खाने की आदत को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।