कब्ज के लिए रोज लिए जा रहे सिरप व दवाओं को सेफ समझते हैं आप? तो इनसे होने वाले साइड इफेक्ट्स भी जान लें

Kabj ki Dawa ke Side Effects: आजकल काफी लोग कब्ज से परेशान हैं और उन्होंने कब्ज दूर करने के सिरप व दवाएं लेने की आदत डाल ली है, लेकिन क्या आप इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 2, 2026 1:43 PM IST

Constipation Medicine Side Effects: कब्ज आज के समय में बहुत आम समस्या बन गई है। यह हमारी दिनचर्या और जीवनशैली को बुरी तरह प्रभावित करती है, जिस वजह से काम पर फोकस करना भी मुश्किल हो गया है। हर समय पेट में भारीपन, दर्द और असुविधा के कारण व्यक्ति मानसिक रूप से भी थका हुआ महसूस करता है। वहीं घर में कुछ लोग खासकर बड़े-बुजुर्ग इससे आराम पाने के लिए रोज सिरप या दवा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका सेवन हमेशा करना सुरक्षित नहीं है? विशेषज्ञ जानकारी देते हैं और बताते हैं कि हल्के लगने वाले ये उपाय कभी-कभी स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकते हैं। कैसे आइए जानने का प्रयास करते हैं।

लत लगने पर होगी परेशानी

विशेषज्ञ बताते हैं कि कई लक्सेटिव सिरप और दवाइयां लंबे समय तक अगर ली जाएं तो शरीर को उनकी आदत लग जाती है और वह प्राकृतिक उपायों पर निर्भर नहीं रह पाता। इसका मतलब है कि आपकी दवा पर निर्भरता बढ़ सकती है और बिना दवा के पेट सामान्य रूप से काम नहीं करता, जो कि गलत है।

पाचन तंत्र होता है कमजोर

कुछ लक्सेटिव्स आंतों की मांसपेशियों को निष्क्रिय करने का काम भी करते हैं। ऐसे में इनका लगातार सेवन करने से आपकी आंतें स्वयं कब्ज को दूर करने की क्षमता खो बैठते हैं।  समय के साथ पेट की प्राकृतिक क्रियाशीलता प्रभावित हो जाती है। ऐसे में कब्ज सिर्फ कुछ समय के लिए ठीक होकर लंबे समय के लिए शरीर में विकसित हो जाती है।

पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी

आप शायद ही यह बात जानते हो कि कुछ सिरप और दवाइयां शरीर से पानी और आवश्यक मिनरल्स निकाल देती हैं। वहीं लंबे समय तक इन उपयोग करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का असंतुलन हो जाता है, जिससे आपको कमजोरी, चक्कर या गंभीर मामलों में दिल की धड़कन प्रभावित हो सकती है।

अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया

अगर आप किसी भी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो लक्सेटिव्स उनके असर को बदल सकते हैं और कई बार यह स्थिति गंभीर हो जाती है। कई बार सामने आया है कि कभी-कभी यह दवाओं के अवशोषण को प्रभावित कर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है। इसलिए हर किसी भी दवा का इस्तेमाल डॉक्टर से पूछे बिना नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source