Heart Attack in Winter: पता है क्यों सर्दियों में आता है हार्ट अटैक? जान लिया तो कभी नहीं आएगा

Sardiyo me Heart Attack ka Khatra: बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ सकता है, लेकिन ऐसा क्यों होता है और किन लोगों में होता है आदि के बारे में इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 7, 2026 4:45 PM IST

Increased Risk of Heart Attack in Cold Weather: कुछ लोगों को सर्दियां ज्यादा पसंद होती हैं और इसे पसंद करने वाले हर व्यक्ति के अलग-अलग बहाने होते हैं। किसी को ठंडा मौसम पसंद होता है, किसी को कपड़े पहनना पसंद होता है तो किसी को नहाना पसंद नहीं होता इसलिए ठंड सर्दियां पसंद होती हैं। लेकिन सर्दियां पसंद न होने के ज्यादा कारण हैं और कई कारण ऐसे भी हैं जिन्हें हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं। शायद आपको भी पता नहीं है कि सर्दियों के दिनों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। अब यह खतरा क्यों बढ़ता है और किन लोगों में बढ़ता है, इस बारे में हम इस लेख में अच्छे से जानकारी देने की कोशिश करेंगे। ताकि इस मौसम में आप अपने आप को और साथ ही में अपने परिवार को हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या से दूर रख पाएं। चलिए जानते हैं सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक क्यों आता है और कैसे किया जा सकता है बचाव।

सर्दियों में हार्ट अटैक

सर्दियों के दिनों में हार्ट अटैक आता है यह तो कहना पूरी तरह से सही नहीं होगा, लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि सर्दियों में हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं और प्रमुख कारण ठंडा मौसम है। सर्दियों में तापमान गिर जाने के कारण शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं, जिससे ब्लड पंप करने में हार्ट को थोड़ा ज्यादा मेहनत करती है और ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है।

(और पढ़ें - सर्दियों की सुबह हार्ट अटैक के लक्षण)

इसके अलावा भी कुछ सामान्य कारण हैं, जिनके कारण सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है। ठंड के मौसम में लोग आलसी हो जाते हैं और फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, साथ ही ठंड के मौसम में ज्यादा फैट व शुगर वाली चीजें खाई जाती हैं। इस तरह की आदतें भी हार्ट अटैक के रिस्क को बढ़ा देती हैं।

किन लोगों को खतरा

इस सवाल का जवाब जानना बहुत जरूरी है, ताकि आप यह पता लगा सकें कि असली खतरा किन्हें हैं। हार्ट अटैक का खतरा उन लोगों को ज्यादा है, जिन्हें पहले से ही दिल से जुड़ी कोई समस्या यानी हार्ट डिजीज है। इसके अलावा जिन हाई ब्लड प्रेशर, लो ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी क्रॉनिक डिजीज के मरीजों के लिए भी इसका खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा भी कुछ कंडीशन है, जैसे जो लोग बहुत ज्यादा स्मोकिंग या ड्रिंकिंग करते हैं या फिर किसी और नशे की लत है तो उनके लिए भी सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

कैसे करें बचाव

अगर आप या आपके परिवार में कोई व्यक्ति इस खास कैटेगरी में आता है यानी अगर किसी व्यक्ति को सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा है तो कुछ बातों का ध्यान रख कर इसके खतरे को कम किया जा सकता है। खुद को एक्टिव रखें, अगर किसी क्रोनिक बीमारी की दवा खा रहे हैं, तो समय पर दवाएं लेते रहें और जरूरी परहेज करें। सर्दियों में पर्याप्त कपड़े पहनें और हेल्दी डाइट लें।

अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही कोई हार्ट कंडीशन है, तो सर्दियों में हो जाए कि वह बीमारी बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाए लेकिन ऐसा हर किसी के मामले में होना जरूरी नहीं है। लेकिन समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहें और डॉक्टर के द्वारा दिए गए सभी दिशानिर्देशों का सही समय रहते पालन करते रहें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source