Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिन की तुलना में सुबह के समय ब्लड शुगर हाई होने का क्या कारण हो सकता है?

What is Dawn Phenomenon | सुबह के के समय हाई ब्लड शुगर का दिन की तुलना में ज्यादा होना कई समस्याओं का संकेत हो सकता है। इस लेख में जानें इस समस्या का क्या कारण हो सकता है और इसका इलाज कैसे किया जा सकता है।

दिन की तुलना में सुबह के समय ब्लड शुगर हाई होने का क्या कारण हो सकता है?

Written by Mukesh Sharma |Published : September 5, 2025 2:41 PM IST

Causes of High Blood Sugar Level in The Morning: डायबिटीज यानी हाई ब्लड शुगर की समस्या जिसे हिन्दी भाषा में मधुमेह कहा जाता है, यह कोई नहीं बीमारी नहीं है। हर कोई डायबिटीज के बारे में जानता है, लेकिन फिर भी बहुत से लोगों को इसकी पूरी तरह से समझ नहीं है। यही कारण है कि लोग आज तक भी डायबिटीज के बहुत से मरीज अपने ब्लड शुगर को पूरी तरह से कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। डायबिटीज के ग्रस्त कुछ लोगों को शिकायत रहती है कि वे अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखते हैं, लेकिन फिर भी सुबह के समय उनका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, जबकि दिन में अपेक्षाकृत कम हो जाता है। ज्यादातर डायबिटीज के मरीज कभी न कभी इस समस्या से परेशान जरूरी होते हैं और उसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दिन की तुलना में सुबह के समय ब्लड शुगर बढ़ने का क्या कारण हो सकता है और इस समस्या से छुटकारा कैसा पाया जा सकता है। साथ ही साथ हम जानेंगे कि भविष्य में इस समस्या को फिर से होने सा बचाव कैसे किया जा सकता है।

सुबह के समय ब्लड शुगर ज्यादा होना

डायबिटीज के कुछ मरीजों को अक्सर यह शिकायत रहती है कि सुबह के समय उनका ब्लड शुगर बढ़ने का कारण क्या है जो बाकि दिन के समय अपेक्षाकृत कम रहता है। हर किसी को लगता है कि यह समस्या शायद उनके साथ ही हो रही है, जबकि ऐसा नहीं है। इस स्थिति को डॉन फेनोमेना (dawn phenomenon) कहा जाता है। हमारा शरीर का रात के समय कुछ प्रकार के जरूरी हार्मोन रिलीज करता है जैसे ग्रोथ हार्मोन और कोर्टिसोल आदि। इनकी प्रतिक्रिया के रूप में लिवर ज्यादा ग्लूकोज बनाता है, जिससे सुबह के समय ब्लड शुगर बढ़ा मिलता है।

इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिनके कारण ब्लड शुगर सुबह के समय ज्यादा बढ़ा मिलता है -

Also Read

More News

  • रात के समय हाई शुगर या हाई कार्ब्स वाला खाना खाना
  • रात को शराब पीकर सोने की आदत
  • रात को सोने से पहले फुल फैट मिल्क या दूध मीठा करके पीना
  • रात को ली जाने वाली डायबिटीज की दवाओं की खुराक सही न होना
  • रात के समय किसी अन्य बीमारी की दवा लेना (जो ब्लड शुगर बढ़ाती है)
  • रात के समय मानसिक समस्याएं जैसे तनाव, चिंता या डिप्रेशन होना

(और पढ़ें - तनाव कम कैसे करें)

कैसे करें इस समस्या को ठीक

अगर किसी डायबिटीज के मरीज को यह समस्या हो रही है, तो उसे सबसे पहले इस बारे में डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। क्योंकि सुबह के समय ब्लड शुगर बढ़ने के कारण का पता लगाना जरूरी है। हालांकि, घर पर भी कुछ चीजों का ध्यान रख के सुबह के समय हाई ब्लड शुगर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है जिसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे, लेकिन सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। ऐसा इसलिए ताकि अगर ऐसा किसी अन्य अंदरूनी समस्या के कारण हो रहा है या दवाओं की खुराक सही नहीं है या फिर कोई और दवा ली जा रही है जो इसका कारण बन रही है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह की मदद से इसस समस्या का समाधान किया जा सकता है।

कैसे करें इससे बचाव

डायबिटीज के मरीज जो सुबह के समय रहने वाले हाई ब्लड शुगर से परेशान हैं, तो उनके लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है कि वे रात के डाईट को ठीक करें। डॉक्टर की मदद से दवाओं को की खुराक सही करें। अगर किसी अन्य बीमारी की दवा ली जा रही है, तो डॉक्टर की मदद से उसकी वैकल्पिक दवा लें या उसकी डोज को सही करें। रात को अकेलेपन या किसी अन्य कारण से अगर मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है, तो उसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल, जैसे मेडिटेशन, एक्सरसाइज आदि अपनाएं और साथ ही में मानसिक स्वास्थ्य का इलाज कराएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।