
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 28, 2020 6:19 PM IST
मामूली बात नहीं है ब्रेस्ट में दर्द होना, जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
ब्रेस्ट में दर्द होना एक ऐसी समस्या है जिसका सामना लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं करती हैं। जब महिलाएं ब्रेस्ट में दर्द का अनुभव करती हैं तो इस स्थिति को मेडिकल भाषा में मास्टालजिया कहते हैं। ब्रेस्ट में दर्द कई कारणों से हो सकता है। जैसे कि संक्रमण, मासिक चक्र में असामानता, स्तनपान और सूजन आदि ब्रेस्ट में दर्द का कारण बन सकते हैं। आज हम आपको ब्रेस्ट में दर्द होने के संभावित कारण और बचाव के तरीके बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये-
1. जब किसी महिला को पीरियड्स होते हैं तो उस दौरान शरीर में हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। ये हॉर्मोनल चेंजेज भी कई बार ब्रेस्ट में दर्द का कारण बनते हैं।
2. अगर आप पहली बार मां बनी हैं तो स्तनपान के दौरान भी आपको ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। कई बार इस दर्द के साथ महिलाओं को ब्रेस्ट में सूजन और बुखार भी आ जाता है।
3. अगर ब्रेस्ट में किसी तरह का इंफेक्शन हो जाए तो भी ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से ऐसा हो रहा है तो डॉक्टर से जांच कराएं।
4. 40 से 50 साल की उम्र के बीच भी महिलाओं को अक्सर ब्रेस्ट में दर्द होता है। यानि कि जब महिला को मेनॉपॉज आने वाला होता है उस दौरान ब्रेस्ट में कई बदलाव होते हैं जो दर्द का कारण बन सकता है।
5. मासिक धर्म का चक्र पूरा हो जाने के बाद यह रुका हुआ पानी निकल जाता है और दर्द खत्म हो जाता है।
6. जब दवाओं का सेवन नियम से नहीं किया जाता है तब भी ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। दरअसल, दवाओं से सेवन से हॉर्मोन में बदलाव होता है जो दर्द का कारण बनते हैं। इसके अलावा, अवसादरोधी और मनोरोग दवाएं भी स्तन कोमलता बढ़ाती हैं।
7. कैफीन का अधिक सेवन भी ब्रेस्ट में दर्द का कारण बनता है। चाय, सोडा, चॉकलेट और दवा में कैफीन होता है जो ब्रेस्ट में दर्द का संभावित कारण हो सकता है। इन खाद्य पदार्थों में सामान्य रूप से कैफीन की मौजूदगी रक्त वाहिकाओं के फैलाव का कारण बनती है।
1. कई बार ब्रेस्ट में दर्द का कारण कई बार गलत ब्रा पहनना भी हो सकता है। इसलिए हमेशा सही साइज की ब्रा पहनें। रात के वक्त खासतौर पर या तो मुलायम ब्रा पहनें या फिर ब्रा उतर कर सोएं।
2. अगर आप ब्रा में तेज दर्द होता है तो आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। वैसे कुछ महिलाएं दर्द से निजात पाने के लिए तेल की मालिश करती हैं। लेकिन ऑब्स्टेट्रिक्स और गायनोकोलॉजी के अमेरिकन जर्नल में एक अध्ययन के अनुसार, ब्रेस्ट पेन होने पर प्रिमरोज़ तेल का असर कम देखा गया है। इसलिए बेहतर होगा कि डॉक्टर की मर्जी से ही किसी चीज को अपनाएं।
3. दर्द को दूर करने के लिए आप पेरासिटामोल, इबुप्रोफेन आदि दवाओं का सेवन कर सकती हैं।