
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 17, 2023 1:51 PM IST
What cause foam in your urine: पेशाब से जुड़े कई ऐसे लक्षण हैं, जो कई बार अंदरूनी बीमारियों का संकेत हो सकता है। वैसे तो आपकी डाइट और शारीरिक प्रकृति के अनुसार पेशाब का रंग व गंध आदि अलग-अलग हो सकती हैं, जो कि सामान्य है। लेकिन कुछ चीजें हैं, जिन्हें सामान्य नहीं समझा जाना चाहिए। पेशाब में झाग आना एक ऐसा ही लक्षण है और कई बार लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। हालांकि, पेशाब में झाग बनना कई बार आपके द्वारा ली गई डाइट या दवाओं आदि का कारण हो सकता है। लेकिन कई बार यह किसी अंदरूनी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है, जिसके बारे में आज इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं। दरअसल, ज्यादा झाग बनना कई बार शरीर के अंदर किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी देता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में बताने वाले हैं, जिनके कारण पेशाब में झाग बनने जैसे लक्षण हो सकते हैं।
यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन यानी यूटीआई एक गंभीर बीमारी है, जिसके कारण पेशाब में झाग आने जैसे लक्षण होने लगते हैं। इसके अलावा पेशाब के रंग में बदलाव और इससे बदबू आने जैसे लक्षण भी देखे जा सकते हैं। यदि आपके पेशाब में झाग बनने के साथ-साथ इससे जुड़े अन्य लक्षण भी महसूस हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए, क्योंकि मूत्र पथ में होने वाला संक्रमण इलाज के पूरे कोर्स के साथ ही ठीक किया जा सकता है।
किडनी से जुड़ी ज्यादातर प्रकार की बीमारियों का पता लगाने के लिए आमतौर पर पेशाब की ही जांच की जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आपकी किडनी खराब होती है, तो उसके कुछ लक्षण व संकेत आ पेशाब में भी देखने को मिल सकते हैं। यदि पेशाब में ज्यादा झाग बन रही है, तो इस बारे में डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
पेशाब में प्रोटीन आना भी झाग बनने का कारण बन सकता है और साथ ही यह स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। पेशाब में प्रोटीन मिलना आपकी किडनी से जुड़ी समस्याओं का भी संकेत देता है, क्योंकि जब किडनी किसी कारण से पेशाब को पूरी तरह से फिल्टर नहीं कर पाती है, जभी प्रोटीन बनने लगता हैय़
शरीर में पानी की कमी होना यानी डिहाइड्रेशन एक गंभीर समस्या है और यह शरीर के कई अंगों को गंभीर रूप से डैमेज कर सकती है। यदि डिहाइड्रेशन बहुत ज्यादा है, तो यह जानलेवा भी हो सकती है। यदि पेशाब में बहुत ज्यादा झाग बन रही है और इसका रंग भी गहरा होता जा रहा है, तो यह शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है, ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि पेशाब में झाग बनना किसी अंदरूनी बीमारी का ही संकेत हो। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि कई बार पेशाब में जाग सिर्फ पेशाब के ज्यादा प्रेशर के कारण ही बनती हैं। यदि ब्लैडर ज्यादा देर से भरा हुआ है, तो पेशाब का प्रेशर ज्यादा बन जाता है और इस कारण से झाग बनने लगती है। ऐसे में आपको कभी भी लंबे समय तक ब्लैडर को भर कर नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपकी किडनी को नुकसान हो सकता है।