Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डॉक्टर के पास जा-जाकर लोग पूछ रहे STI से जुड़े ये 7 सवाल, बढ़ रही है जननांग मस्से की समस्या

STI Related Common Issues: आज हम आपको डॉक्टर द्वारा बातचीत के दौरान बताई गईं कुछ ऐसी STI संबंधित समस्याओं के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में पेशेंट द्वारा सबसे ज्यादा पूछा जाता है।

डॉक्टर के पास जा-जाकर लोग पूछ रहे STI से जुड़े ये 7 सवाल, बढ़ रही है जननांग मस्से की समस्या

Written by Vidya Sharma |Updated : July 7, 2025 4:07 PM IST

Sexually Transmitted Infections (STIs): यौन संचारित संक्रमण जिसे अंग्रेजी में सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STIs) कहा जाता है, यह वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है। भारत में बढ़ती जागरुकता, जांच की बेहतर पहुंच और यौन स्वास्थ्य पर अधिक खुले तौर पर बातचीत के कारण समय पर परामर्श लेने वालों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। हालांकि, सामाजिक कलंक और जानकारी की कमी के चलते अभी भी कई लोग चिकित्सा सहायता लेने में देरी करते हैं। दिल्ली के नारायणा अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट और गायनोकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी डॉक्टर रश्मि रेखा बोरा ने इस विषय पर खुलकर बात की और बताया कि वो कौन सी STI से जुड़ी समस्याएं हैं जिन्हें लेकर लोग क्लिनिक या अस्पतालों की और सबसे ज्यादा रुख कर रहे हैं।

जननांग स्राव और खुजली (Genital Discharge And Itching)

डॉक्टर ने बताया कि सबसे आम शिकायतों में से एक है असामान्य जननांग स्राव, जो अक्सर खुजली, जलन या दुर्गंध के साथ होता है। ये लक्षण गोनोरिया, क्लैमाइडिया या ट्राइकोमोनिएसिस जैसे संक्रमणों की ओर संकेत कर सकते हैं। महिलाओं में ये लक्षण अक्सर आंतरिक होते हैं, जिससे इन्हें पहचानना कठिन होता है और इलाज में देरी होने पर जटिलताएं बढ़ सकती हैं।

जननांग घाव या छाले (genital sores or ulcers)

जननांग या मुख क्षेत्र में दर्दनाक या बिना दर्द के छाले, घाव या फफोले हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस (HSV) या सिफलिस जैसे STIs के क्लासिक संकेत हैं। ये घाव कैंसर या अन्य गंभीर स्थितियों का डर पैदा करते हैं, जिससे मरीज तुरंत चिकित्सा सहायता लेते हैं। कभी-कभी इन्हें त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं से भ्रमित किया जा सकता है, इसलिए विशेषज्ञ मूल्यांकन आवश्यक होता है।

Also Read

More News

पेशाब के दौरान जलन (Burning Sensation During Urination)

पेशाब के दौरान जलन एक और सामान्य कारण है जिसकी वजह से लोग STI से संबंधित परामर्श लेते हैं। यह लक्षण आमतौर पर क्लैमाइडिया और गोनोरिया संक्रमणों से जुड़ा होता है। चूंकि मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI) भी ऐसे ही लक्षण उत्पन्न कर सकता है, इसलिए सही जांच के माध्यम से कारण का सटीक निर्धारण और उपचार आवश्यक है।

अनियमित योनि रक्तस्राव या पेल्विक दर्द (Irregular Vaginal Bleeding Or Pelvic Pain)

बिना इलाज के STI से ग्रस्त महिलाओं को अनियमित माहवारी, पेट के निचले हिस्से में दर्द या संभोग के दौरान दर्द हो सकता है। ये लक्षण पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID) के संकेत हो सकते हैं, जो क्लैमाइडिया या गोनोरिया की जटिलता है और अगर समय पर इलाज न हो तो बांझपन का कारण बन सकती है। ऐसे लक्षणों के चलते महिलाएं आमतौर पर गायनेकोलॉजिस्ट से परामर्श लेती हैं।

एचपीवी और जननांग मस्से (HPV and Genital Warts)

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) सबसे सामान्य STIs में से एक है और इसके कुछ प्रकार जननांग क्षेत्र में मस्से उत्पन्न कर सकते हैं। हालांकि ये आमतौर पर दर्द रहित होते हैं, लेकिन इनका होना विशेष रूप से युवाओं में चिंता और आत्म-सम्मान की समस्या बन जाता है। मरीज अक्सर इन्हें हटवाने या HPV के प्रभाव, खासकर सर्वाइकल कैंसर से इसके संबंध को समझने के लिए परामर्श लेते हैं।

साथी की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर जांच और रोकथाम (Investigation and Prevention if Partner's Peport is Positive)

डॉक्टर ने बताया कि कई लोग इसलिए परामर्श लेते हैं क्योंकि उनके साथी में STI की पुष्टि हुई होती है। ऐसे मरीज जांच प्रक्रिया, इलाज के विकल्प और संक्रमण की रोकथाम के उपाय जानना चाहते हैं। इनमें वे लोग भी शामिल होते हैं जो विवाह या नए रिश्ते में प्रवेश से पहले सुनिश्चित करना चाहते हैं कि दोनों साथी STI-मुक्त हों।

HIV संबंधित चिंताएं (HIV Related Concerns)

HIV शुरुआती चरणों में लक्ष्यहीन हो सकता है, लेकिन असुरक्षित यौन संबंध या सुई साझा करने के बाद संक्रमण की आशंका के चलते लोग मेडिकल सलाह लेने पहुंचते हैं। ऐसे लोग पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PEP) या संक्रमण की पुष्टि के लिए विंडो पीरियड के बाद जांच करवाते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डॉक्चर रश्मि बोरा ने बताया कि 'जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ रही है, अधिक लोग अपने यौन स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं और समय रहते चिकित्सा सहायता ले रहे हैं। समय पर परामर्श, नियमित जांच और स्वास्थ्य पेशेवरों से खुलकर बातचीत STIs के दीर्घकालिक प्रभाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं और संपूर्ण प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।'

FAQs

STI होने पर दिखने वाले लक्षण

STI होने पर दिखने वाले लक्षणों में जननांग क्षेत्र में घाव या छाले, असामान्य योनि या लिंग से स्राव, पेशाब करते समय दर्द या जलन, और जननांग क्षेत्र में खुजली या जलन शामिल हैं।

STI होने पर कौन से डॉक्टर के पास जाएं?

अगर आपको एसआईटी (SIT) की समस्या है, तो इसके लिए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट (Gastroenterologist), जनरल फिजिशियन (General Physician) या यूरोलॉजिस्ट के पास जाना चाहिए।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे एसटीआई है?

आपकी योनि, लिंग या गुदा से असामान्य डिस्चार्ज, पेशाब करते समय दर्द होना, आपके जननांगों या नितंब (हिप) के आसपास गांठ या त्वचा का बढ़ना आदि STI के लक्षणों में शामिल हैं, जिसकी सत्यता आप टेस्ट के जरिए ही पता कर सकते हैं।

STI की फुल फॉर्म क्या है?

एसटीआई का अर्थ है- Sexually Transmissible Infections (सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन) जिसे हिंदी में यौन संचारित संक्रमण कहा जाता है।