Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Nighttime Signs of Kidney Damage: किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग होता है, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स और अपशिष्ट पदार्थों को छानकर यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकालने का काम करती हैं। यदि किडनी अपना काम ठीक से न करे, तो शरीर में यूरिक एसिड जमा हो जाता है। इससे कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं या कहें कि किडनी खराब होने के संकेत देने लगती है। ये संकेत ज्यादातर सोते समय दिखाई देते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यहां हम आपको उन लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रात को सोते समय दिखाई देते हैं और ये किडनी खराब होने का संकेत हो सकते हैं।
यदि आपको बिना किसी फिजिकल एक्टिविटी के भी सामान्य से ज्यादा थकानदिखाई देती है और आलस्य आता रहता है, तो यह किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है। इसका मतलब यह होता है कि किडनी ठीक से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर नहीं कर पा रही है, जिससे थकान महसूस होती है। इसके अलावा, रात को ठीक से नींद न आना भी इसका एक लक्षण हो सकता है।
कई बार यह भी देखने को मिला है कि यदि आप ठीक से नींद नहीं ले पा रहे हैं और इससे आपको किसी चीज पर फोकस करने में दिक्कत हो रही है, तो यह भी किडनी खराब होने का लक्षण है। इसे मानसिक भ्रम की स्थिति कहा जाता है।
जब शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ या सोडियम बाहर नहीं निकल पाता है, तो यह शरीर में जमा होने लगता है। इस तरल को यूरिक एसिड कहा जाता है। जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है, तो इससे पैरों और टखनों में सूजन होने लगती है।
जब किडनी खराब होने लगती है, तो सबसे पहले यूरिन का रंग बदलने लगता है। दरअसल, नॉर्मल यूरिन का रंग पीलाहोता है, पर जब यह गाढ़ा पीला, लाल या फिर इसमें झाग आने लगते हैं, तो यह किडनी की कार्यक्षमता के प्रभावित होने का संकेत होता है।
किडनी में किसी तरह की खराबी होने पर लंबे समय तक यूरिन होल्ड नहीं हो पाता है, ऐसे में सोते समय मरीजों को बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है। अगर आपको इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।
इसके अलावा कमजोरी, भूख न लगना या सांस का फूलना भी इसका कारण हो सकता है। इस तरह के संकेतों को नजरअंदाज करने से बचें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।