Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Acupuncture Kya Hota Hai: आपने देखा होगा कि एक ऐसा ट्रीटमेंट होता है जिसमें शरीर के हिस्सों में सुइयां चुबोई जाती हैं। इसी थेरेपी को एक्यूपंक्चर कहा जाता है। सही तरीके से समझें तो एक्यूपंक्चर एक बहुत ही पुरानी हीलिंग थेरेपी है जो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के रिपॉर्ट अनुसार 2500 वर्षों से किसी न किसी रूप में प्रयोग की जाती रही है। आमतौर पर एक्यूपंक्चर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल पीछे, जोड़ों या गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है।
लेकिन यह यही तक सीमित नहीं है। जी हां, आज हम आपको इस लेख में एक्यूपंक्चर थेरेपी से मिलने वाले 5 फायदों के बारे में बताने वाले हैं। इन फायदों का उल्लेख नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट में भी किया गया है और यह साइंस द्वारा समर्थित भी हैं। आइए हम बिना देर किए एक्यूपंक्चर के फायदों के बारे में जानें।
एक्यूपंक्चर को दर्द ठीक करने का एक असरदार तरीका माना जाता है। स्टडी बताती है कि एक्यूपंक्चर दर्द से राहत दिलाने में मददगार है और यह रक्त संचार को बेहतर बनाने मदद करता है और सूजन वाले एरिया को कम करता है। इसे वह लोग करते हैं जिन्हें पुराने पीठ दर्द, माइग्रेन या जोड़ों की अकड़न हो।
आज की इस दुनिया में स्ट्रेल, एंजाइटी और चिड़चिड़ापन हर किसी के स्वभाव में शामिल हो गया है। एक्यूपंक्चर में जब विशिष्ट बिंदुओं पर सुइयों को डाला जाता है तब सेरोटोनिन और डोपामाइन का स्त्राव होता है जो तनाव कम करने और बेहतर मूड को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। यह आपके स्ट्रेस को कम करेगा और मूड को लाइट करेगा।
वह लोग जिन्हें नींद नहीं आती है, उनके लिए एक्यूपंक्चर थेरेपी लेना फायदेमंदसाबित हो सकता है। कई अध्ययन बताते हैं कि एक्यूपंक्चर के दौरान मेलाटोनिन नाम का हार्मोन बनता है जो नींद को कंट्रोल करता है। साथ ही यह नर्वस सिस्टम को भी रिलेक्स फील करता है, जिससे हमें जल्दी नींद आती है और इस दौरान कोई समस्या भी नहीं होती है। अगर आपको भी कुछ समय से नींद को लेकर समस्या आ रही है तो आप भी एक्यूपंक्चर का सहारा ले सकते हैं।
अन्य समस्याओं के साथ-साथ एक्यूपंक्चर हार्मोनल सिस्टम को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। वह लोग जिन्हें पेट फूलना, अपच, कब्ज और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएंहैं, उनके लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आंतों और ब्लड सर्कुलेशन की फंक्शनिंग को बेहतर बनाता है। महिलाओं के लिए बात करें तो एक्यूपंक्चर मासिक धर्म के दर्द और इररेगुलर पीरियड्स से निपटने में खासतौर से सहायक होता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।