चेहरे पर दिखने वाले ये 4 लक्षण हो सकते हैं फैटी लिवर के लक्षण, ड्रिंक करने वाले जरूर दें ध्यान

Fatty Liver ke Lakshan | फैटी लिवर की समय पर पहचान करके उसका इलाज करना कई गंभीर समस्याएं होने से बचा सकता है। इस लेख में हम आपको चेहरे पर दिखने वाले फैटी लिवर के कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में आपको बताएंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 19, 2025 2:19 PM IST

Fatty Liver Symptoms on Face: फैटी लिवर के बारे में तो आपने सुना ही होगा बहुत परेशान कर देने वाली बीमारी है। ज्यादातर लोगों को यह भी पता है कि फैटी लिवर एक ऐसी बीमारी है, जो खराब खानपान, एक्सरसाइज न करने की आदत और स्मोकिंग व ड्रिंकिंग जैसी बुरी आदतों के कारण होती है। लेकिन आज के तेज भागती जिंदगी में हम इन चीजों का खास ध्यान नहीं रख पाते हैं। लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है और अगर समय रहते इसका ध्यान न रखा जाए तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं पैदा होने का खतरा बढ़ सकता है। फैटी लिवर को अगर लंबे समय तक इग्नोर किया जाए तो यह लिवर को भी डैमेज कर सकता है। लेकिन आपको इग्नोर करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि फैटी लिवर होते ही चेहरे पर भी कुछ लक्षण दिख सकते हैं, जो फैटी लिवर का संकेत हो सकते हैं और इस लेख में हम इनके बारे में ही कुछ खास जानकारी प्राप्त करेंगे।

चेहरे की स्किन ड्राई होने लगना

जब हमारा लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है, जो कि फैटी लिवर के केस में भी होता है तो ऐसे में चेहरे पर इस तरह के कई लक्षण दिखने लग जाते हैं। जिसमें चेहरे की त्वचा का सूखना, स्किन पर पपड़ी आने लगना। ये लक्षण सामान्य स्किन प्रॉब्लम के भी हो सकते हैं, लेकिन अगर किसी को अचानक से इस तरह के लक्षण महसूस होते हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द इस बारे में डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए और और बार अपने लिवर के कुछ जरूरी टेस्ट करा लेने चाहिए।

(और पढ़ें - लिवर डैमेज होने के लक्षण)

आंख व चेहरा पीला पड़ना

लिवर से जुड़ी बीमारियों में त्वचा और आंखों के सफेद हिस्से का पीला पड़ना आम समस्या होती है। फैटी लिवर के कारण बिलीरुबिन जमा होने लगता है, जिससे त्वचा पीली पड़ जाती है और आंखों का सफेद वाला हिस्सा भी पीला पड़ जाता है। इस समस्या के दौरान वैसे तो पूरे शरीर की त्वचा ही पीली पड़ती है, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों से भी पहले चेहरे और आंखों में इसके लक्षण देखे जाते हैं।

झुर्रियां व काले घेरे दिखने लगना

फैटी लिवर समेत लिवर से जुड़ी बीमारियों के दौरान स्किन पर काफी प्रभाव पड़ता है। क्योंकि जब लिवर काम नहीं कर पाता है, तो उससे स्किन को भी कई नुकसान होने लगते हैं। यही कारण है कि फैटी लिवर के दौरान कई बार आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स बनने लगते हैं और चेहरे पर झुर्रियां बनने लगती हैं। अगर किसी व्यक्ति को अचानक के काले घेरे होने लगे हैं, तो उसे लंबे समय तक उन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए और जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

चेहरे की त्वचा लाल पड़ जाना

फैटी लिवर के कई मामलों में मरीजों की चेहरे की त्वचा लाल पड़ना (रोजेशिया) जैसी समस्याएं देखी गई हैं। जिसमें चेहरे की त्वचा पर गंभीर लालिमा व सूजन आ जाती है। इस स्थिति में गंभीर जलन, चुभन और तेज खुजली महसूस होती है। हालांकि, यह भी ध्यान में रखना जरूरी है कि रोजेशिया अपने आप में ही एक बीमारी है और जरूरी नहीं है कि यह लिवर से जुड़ी समस्याओं के कारण हुई हो। इसलिए अगर आपको रोजेशिया जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से बात करें।

ऐसे में क्या करें

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसलिए इसका खासतौर पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आप स्मोकिंग या ड्रिंक करते हैं, तो आपको इन्हें जल्द से जल्द छोड़ना होगा क्योंकि इन दोनों का ही असर आपके लिवर पर पड़ रहा है। नियमित रूप से हेल्दी डाइट लें, व्यायाम करें और अगर आपको लिवर से जुड़ी या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या का कोई लक्षण महसूस होता है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में संपर्क कर लें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।