कम्प्यूटर और मोबाइल पर काम करने से आंखों पर क्या असर पड़ता है?
क्या आप लम्बे वक्त तक मोबाइल, लैपटॉप और कम्प्यूटर चलाने के बाद आंखों में तकलीफ महसूस करते हैं? यहां हम आपको इससे बचने के उपाय बता रहे हैं।
मोबाइल, लैपटॉप और कम्प्यूटर आज हमारी लाइफ का हिस्सा बन गए हैं। इसमें डिजिटल इंडिया का भी बहुत बड़ा योगदान है। इससे हमारा जीवन सुलभ हुआ है, मगर इसके साथ ही आंखों पर भी बुरा असर देखने को मिला है। क्योंकि, अधिकांश लोग बिना काम के भी अपने फोन और लैपटॉप से चिपके रहते हैं। हालांकि, कुछ लोग अपनी जॉब के कारण स्क्रीन पर ज्यादा वक्त बिताते हैं, जिसके कारण उनकी आंखों में कई तरह के दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। अगर आप भी लम्बे समय तक मोबाइल, लैपटॉप और कम्प्यूटर पर समय बिताते हैं तो आपको इसके दुष्प्रभावों के बारे में जरूर जानना चाहिए, यहां हम आपको इसके दुष्प्रभाव को कम करने के उपाय भी बता रहे हैं।
कम्प्यूटर और मोबाइल पर देर तक काम करने के नुकसान - Side Effects Of Screen Time on Your Eyes
विशेषज्ञों के अनुसार, स्क्रीन पर काफी घंटों तक काम करना या स्क्रीन के सामने बैठे रहना आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप छोटे-छोटे पिक्सल्स को देखने में काफी घंटे बिताते हैं तो आप पलक भी कम झपकाते हैं और ब्लू स्क्रीन पर तस्वीरें देखने में आपकी आंखों को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। हम स्क्रीन को अपनी आंखों से ज्यादा दूरी वाले गैप पर नहीं रखते हैं, जिससे हमारी आंखों पर और अधिक प्रेशर पड़ता है। इन सभी समस्याओं से सिर दर्द भी हो सकता है। इसके साथ ही धुंधला दिखना, ड्राई आई और गर्दन और कंधों में दर्द भी हो सकता है।
केवल काम करने वाले एडल्ट्स को ही यह समस्या नहीं है बल्कि वह बच्चे जो ज्यादा समय तक कंप्यूटर या फोन का इस्तेमाल करते हैं उन्हें भी यह समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा समय तक स्क्रीन के आगे बैठे रहने से आप उतनी पलक नहीं झपक पाते हैं जितनी आपको झपकनी चाहिए और इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है।
कुछ स्टडीज के मुताबिक, स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट जब आप सोने बेड पर जाते है तो आपके दिमाग की स्लीप रिदम को बदल देती है। दिमाग इस भ्रम में उलझ जाता है कि स्क्रीन लाइट दिन की रोशनी है और इससे हमारे शरीर की स्लीप रिदम में बदलाव आ जाता है।
अगर कुछ ही शब्दों में कहें तो हमारी आंखों को हर समय हाइड्रेशन और नरिशमेंट की जरूरत रहती है और इसी वजह से वह पलक झपकाती हैं। जब आप अधिक समय डिजिटल स्क्रीन पर बिताते हैं तो आप कम मात्रा में पलक झपकते हैं जिस कारण आपकी आंखें ड्राई हो सकती हैं।
मोबाइल और कम्प्यूटर स्क्रीन लाइट से अपनी आंखों की सुरक्षा कैसे करें - How to Protect Eyes from Computer Screen
- आंखो की एक्सरसाइज करें
- कम रोशनी वाले या अंधेरे में कम्प्यूटर या मोबाइल पर काम करने से बचें
- स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम करें
- हाई रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन का उपयोग करें
- नीली रोशनी कम करें
- स्क्रीन से एक दूरी बनाए रखें
- आंखों की नियमित जांच कराएं