इन 5 संकेतों से समझ जाएं लिवर के पास जमा होने लगी है चर्बी, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Fatty Liver Ke Lakshan : फैटी लिवर की परेशानी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से-

इन 5 संकेतों से समझ जाएं लिवर के पास जमा होने लगी है चर्बी, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Fatty Liver Signs On Feet: 7 Indicators You Have Reached Last Stage Fatty Liver Cirrhosis

Written by Kishori Mishra |Published : August 4, 2025 3:11 PM IST

Signs of Fatty Liver : आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लिवर के आसपास फैट जमा होने की परेशानी काफी आम हो चुकी है। इस परेशानी को फैटी लिवर कहा जाता है। अगर शुरुआती दिनों में आप इसपर ध्यान नहीं देते हैं, तो इससे आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए समय रहते फैटी लिवर की स्थिति पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं फैटी लिवर की पहचान कैसे करें?

फैटी लिवर के सामान्य लक्षण - Common Symptoms of Fatty Liver

फैटी लिवर की परेशानी आज के समय में काफी कॉमन हो चुकी है। इसके शुरुआती चरणों में अक्सर कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। हालांकि, जैसे-जैसे स्थिति बढ़ती है, शरीर में कुछ बदलाव नजर आते हैं। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में-

थकान और कमजोरी महसूस होना

फैटी लिवर की स्थिति में मरीजों को असामान्य रूप से काफी ज्यादा थका हुआ महसूस होने लगता है। इसकी वजह से शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होने लगती है। इस तरह के लक्षण शुरुआती दिनों में काफी ज्यादा महसूस होते हैं। वहीं, यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले लक्षणों में से एक है।

Also Read

More News

पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में बेचैनी या दर्द

फैटी लिवर की स्थिति में पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में मरीजों को दर्द और बेचैनी महसूस हो सकती है। यह दर्द हल्का या काफी ज्यादा दर्द भरा हो सकता है। आपको ऐसे में एक बार डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत होती है। 

बिना किसी कारण शरीर का वजन कम होना

अगर आपके शरीर का वजन अचानक और अनजाने में कम हो रहा है, तो यह लिवर की परेशानी की ओर इशारा कर सकता है। इस स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है। 

पेट में सूजन 

जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, पेट में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। ऐसे में आपको सूजन और बेचैनी हो सकती है। इस स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें और अपना इलाज शुरू कराएं।

स्किन और आंखों का पीला पड़ना 

लिवर के आसपास फैट जमा होने की स्थिति में स्किन और आंखों का रंग पीला नजर आ सकता है। दरअसल फैटी लिवर के गंभीर मामलों में लिवर की कार्यक्षमता में कमी से पीलिया हो सकता है, जिससे स्किन और आंखों में पीलापन आ सकता है।

TRENDING NOW

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।