सुबह खाली पेट चीनी वाली चाय पीने के क्या नुकसान हैं? डॉक्टर ने तो साफ कर दिया जहर पी रहे हैं लोग

Chini Wali Chai Pine Se Kya Hota Hai: आपकी भी आदत होगी न कि सुबह-सुबह खाली पेट चीनी वाली चाय के बिना दिन की शुरुआत ही नहीं होती है? लेकिन क्या आप जानते हैं यह एक गलती आपके शरीर में जहर घोल रही है? कैसे? आइए डॉक्टर से जानते हैं।

सुबह खाली पेट चीनी वाली चाय पीने के क्या नुकसान हैं? डॉक्टर ने तो साफ कर दिया जहर पी रहे हैं लोग
VerifiedVERIFIED By: Dr. Rohit Sane

Written by Vidya Sharma |Published : December 23, 2025 12:35 PM IST

Khali Pet Chai Pine Ke Nuksan: हम में से कई लोग अपने दिन की शुरुआत चाय पीकर करते हैं। अब चाय तो हर किसी के दिल के एक हिस्सों में बसती है। सुबह न मिले तो पूरा दिन ऐसा जाता है जैसे सिर पर किसी ने ड्रिल मशीन चला दी हो। लेकिन क्या आप जाने हैं कि सुबह खाली पेट चाय पीना और वो भी चीनी वाली, यह आदत आपके शरीर में जहर घोल सकती है? जी हां आपने सही सुना जहर।

दरअसल हम लोग अपनी कुछ आदतें नहीं सुधारते हैं, जो आगे चलकर कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती है। सुबह खाली पेट शुगर वाली चाय पीने की आदत उन्हीं में से है। यह धीरे-धीरे शरीर में टॉक्सिन की मात्रा को बढ़ाती है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि आयुर्वेदिक डॉक्टर रोहित साने ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो के माध्यम से बताया है। उन्होंने सुबह मीठी चाय पीने से बॉडी को लगने वाले 2 बड़े शॉक के बारे में बताया है। लेकिन साथ ही उन्होंने इसे ठीक करने का तरीका भी बताया है। आइए विस्तार से जानते हैं।

क्या बोले डॉक्टर साने?

Also Read

More News

डॉक्टर साने का कहना है कि सुबह की चाय आपके लिए पॉइजन जैसी होती है। सुबह-सुबह पेट खाली होता है और उस टाइम जब आप चाय और शुगर मिलाकर पीते हो तो डायरेक्ट शॉक मिलता है। यह शॉक आपकी हेल्थ के लिए होता है। डॉक्टर ने इन दो शॉकों के बारे में विस्तार से बताया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या बताया है।

पहला शॉक है इन्सुलिन स्पाइक का

डॉक्टर ने बताया कि 'पहला शॉक इंसुलिन स्पाइक का शॉक होता है। खाली पेट शुगर सीधे ब्लडस्ट्रीम में चली जाती है और इंसुलिन सडनली स्पाइक कर जाता है।' इससे होता यह है कि व्यक्ति को एसिडिटी, गैस और दिनभर क्रेविंग बढ़ जाती है। वहीं अगर लंबे समय तक यह आदत बनी रहे या सुधारी न जाए तो यह हैबिट डायबिटीज और फैटी लिवर का रिस्क बढ़ाती है। इसलिए ऐसी गलती बिल्कुल न करें।

क्या है दूसरा शॉक?

आयुर्वेदिक डॉक्टर रोहित साने के अनुसार दूसरा शॉक एसिडिटी ट्रिगर का है। उन्होंने बताया कि चाय में कैफीन होता है जो खाली पेट गैस्ट्रिक एसिड को और स्ट्रांग बना देता है। रिजल्ट यह होता है कि पेट में बर्निंग यानी कि जलन, ब्लोटिंग, अनइजीनेस और कुछ टाइम बाद सीवियर एसिडिटी। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह अग्नी जेंटल होती है। चाय और शुगर इस जेंटल फायर को डिस्टर्ब कर देते हैं। और टॉक्सिन मतलब आम बनना शुरू हो जाता है अपने बॉडी में।

चाय न पिएं तो क्या करें?

समस्या को खोजना और उसका समाधान बताना, दोनों ही काम डॉक्टर के होते हैं। इसलिए सुबह मीठी चाय पीने के नुकसान तो हमें पता चल गए हैं। अब बारी है इनके सॉल्यूशन की। डॉक्टर सॉल्यूशन बहुत ही सिंपल है, खाली पेट चाय नहीं पीना है। इसकी बजाय सुबह हर्बल टी लें जैसे लेमन वॉटर, जिंजर टी, तुलसी टी या फिर शहद के साथ गर्म पानी पीना भी चलेगा। यह डाइजेशन को स्टार्ट करते हैं और एसिडिटी को कंट्रोल में रखते हैं। खाली पेट शुगर वाली चाय मत पियो। ये स्लो पॉइजन जैसा इफेक्ट देती है। 

TRENDING NOW

Highlights

  • सुबह खाली पेट चाय पीना हानिकारक है, फिर चाहे वह चीनी वाली है या फिर नहीं।
  • खाली पेट चाय पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या पैदा होती है।
  • सुबह अदरक वाली चाय या फिर हर्बल टी पीने की आदत डालें

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या प्रेगनेंसी में चाय या कॉफी पीनी चाहिए?

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट में ज्यादा चाय या कॉफी ज्यादा नहीं पीनी चाहिए।

क्या हर्निया में चाय पी सकते हैं?

नहीं, हर्निया में चाय नहीं पीनी चाहिए। कैफीन से हर्निया रोगियों को दिक्कत हो सकती है।

तुरंत शुगर कम करने के लिए क्या करें?

शुगर कंट्रोल करने के लिए आप बिना चीनी वाली हरी चाय पिएं, 20-30 मिनट टहलें, 15-20 मिनट तक सीढ़ियां चढ़ें, चार गिलास पानी पिएं, अदरक की चाय पिएं आदि।

खाली पेट क्या नहीं पीना चाहिए

खाली पेट चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए, उसकी बजाय आप गुनगुना पानी पी सकते हैं