hamburger icon
A
Read in English

फेफड़ों के कैंसर की पहचान कैसे करें? इन 3 संकेतों को गलती से भी न करें इग्नोर

Symptoms of lung cancer : लंग्स कैंसर एक जानलेवा रोग है, जिसके लक्षणों को समय रहते पहचानना काफी मुश्किल होता है। आइए आपको कुछ संकेतों को बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 18, 2025 10:40 AM IST

Signs of Lung Cancer : दिल्ली की जहरीली होती हवा राष्ट्रीय मुद्दा बना हुआ है। दरअसल, दिल्ली में वायु प्रदूषण और खराब क्वालिटी लगातार चिंता का विषय बना हुआ है, जो लोगों के मरने के कारण भी बन रहा है। दरअसल, खराब हवा खांसी तो करती ही है, साथ ही आपके लंग्स को भी खराब करती है। दरअसल, दिल्ली की हवा में इतना प्रदूषण घुल चुका है कि बिना सिगरेट पिए बी आपको लंग्स कैंसर तक भी हो सकता है। ऐसे में अगर आपको खांसी हो गई है, जो हफ़्तों बाद भी ठीक नहीं हो पा रही है, तो आप बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं, क्योंकि ये लंग्स कैंसर का संकेत हो सकता है।

हालांकि, लंग्स कैंसर के लक्षणों को पहचानने में समस्या हो सकती है। दरअसल, फेफड़ों का कैंसर सबसे जानलेवा कैंसर में से एक है। लेकिन इसका पता अक्सर देर से चलता है। अगर आप इसे समय पर पकड़ लेते हैं, तो आप इसका इलाज उतनी ही जल्दी कर सकते हैं। डॉक्टर्स की मानें, तो फेफड़ों का कैंसर स्मोकर्स और नॉन-स्मोकर्स के बीच भेदभाव नहीं करता है। दरअसल, अगर आप स्मोकिंग नहीं करते हैं, तो भी अगर आप दिल्ली में रह रहे हैं, तो किसी को भी लंग्स कैंसर हो सकता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लंग्स कैंसर की ओर इशारा करते हैं। तो आइए जानते हैं।

घर पर फेफड़ों के कैंसर की कैसे करें पहचान?

लगातार खांसी का बने रहना

डॉक्टर्स का कहना है कि अगर आपको लगातार खांसी है, जो हफ़्तों तक ठीक नहीं होती, वह फेफड़ों के कैंसर के मुख्य संकेतों में से एक है। दरअसल, अगर आपको दो या तीन हफ़्तों से लगातार खांसी हो रही है और खासकर अगर यह समय के साथ और बढ़ती जा रही है, तो डॉक्टर्स को दिखाना जरूरी हो जाता है।

खांसी में खून आना

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो खांसी में खून आना फेफड़ों के कैंसर का एक और मजबूत संकेत है और इसके लिए तुरंत मेडिकल मदद की ज़रूरत होती है। अगर खांसी के साथ थोड़ा सा भी खून आ रहा है, तो यह एक बड़ा रेड फ़्लैग है।

सांस लेने में तकलीफ़ और सीने में दर्द

धूल-मिट्टी का काम कर रहे हैं या फिर आपको सांस की एलर्जी है, तो सांस लेने में तकलीफ या फिर सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। हालांकि, अग आपको बिना किसी वजह के सीने में दर्द या फिर सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो यह फेफड़ों के कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। इसके अलावा, अगर आपको सामान्य रोज़ाना के काम करते समय सांस लेने में तकलीफ़ या सीने में जकड़न या दर्द महसूस हो रहा है। तो इसे नज़रअंदाज़ न करें। यह बहुत रिस्की हो सकता है।

Highlights

  • फेफड़ों का कैंसर आज के समय में काफी कॉमन हो चुका है।
  • बार-बार होती खांसी को इग्नोर करना हो सकता है भारी
  • खांसी से खून आना कैंसर की ओर करता है इशारा