
Also Read
Mistakes that cause iron deficiency: आजकल हमारी लाइफस्टाइल बेहद ही खराब है, जिसे समय-समय पर हम सुधारने की कोशिश करते हैं। लेकिन हम हर सुबह कुछ गलत चीजें करते हैं, जो कि हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं और लंबे समय तक इन्हें जारी रखने से शरीर को नुकसान हो सकता है। ऐसे ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के खनिज-पदार्थों की आवश्यकता होती है, जिसकी कमी से कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। क्योंकि यह आयरन ही शरीर के जरूरी पोषक तत्वों के रूप में काम करता है और आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। यहां आज हम आपकी ऐसी 4 गलतियों का उल्लेख करने जा रहे हैं, जो आयरन के स्तर को प्रभावित कर सकती हैं और शरीर को कमजोर बना सकती हैं।
सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीना कई लोगों की आदत होती है, लेकिन यह आदत शरीर में आयरन के अवशोषण को बाधित कर सकती है। चाय और कॉफी में मौजूद टैनिन और कैफीन आयरन के अवशोषण को कम करते हैं, जिससे आयरन की कमी हो सकती है। इसलिए आप चाय या कॉफी के बजाय सुबह खाली पेट गुनगुना पानी, नींबू पानी या जूस का सेवन करें। इससे शरीर को बेहतर तरीके से हाइड्रेशन मिलेगा और आयरन का अवशोषण भी नहीं रुकेगा।
सुबह का नाश्ता छोड़ना शरीर के पोषक तत्वों के संतुलन को बिगाड़ सकता है। नाश्ता न करने से शरीर को आवश्यक विटामिन और खनिज नहीं मिलते, जो आयरन की कमी को बढ़ावा दे सकते हैं। इसलिए अपने नाश्ते में आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे पालक, चुकंदर, दलिया और सूखे मेवे शामिल करें। यह न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करेगा, बल्कि आयरन की कमी को भी पूरा करेगा।
सुबह-सुबह प्रोसेस्ड फूड जैसे पेस्ट्री, बिस्किट, या पैकेज्ड स्नैक्स खाना भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इन खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की कमी होती है और यह शरीर में आयरन के स्तर को कम कर सकते हैं। इसलिए ताजे फल, सब्जियां और आयरन से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जैसे कि अंकुरित अनाज, दालें और सूखे मेवे।
सुबह कसरत या योगा करने के बाद शरीर को तुरंत पोषण की आवश्यकता होती है। अगर कसरत के बाद कुछ नहीं खाया जाता है, तो शरीर में आयरन और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए आप वर्कआउट के बाद आयरन युक्त हल्का नाश्ता या ड्रिंक जैसे ग्रीन स्मूदी, ड्राई फ्रूट्स या अंडे का सेवन करें। इससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलेंगे और आयरन का स्तर भी सही रहेगा।
- आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे शरीर में कमजोरी, थकान, और चक्कर आना जैसी समस्या हो सकती हैं।
- इसके अलावा, इम्यूनिटी कम हो जाती है और बाल झड़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इन गलतियों को सुधारकर आप अपने शरीर में आयरन का स्तर बनाए रख सकते हैं और खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।