Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चों को होने वाले कॉमन कैंसर कौन से हैं? जानिए किस उम्र में होता है सबसे ज्यादा खतरा

Bachon me hone wale cancer: कैंसर का खतरा सिर्फ बड़ों में नहीं बच्चों में भी होता है और इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कुछ कोमन प्रकार के कैंसर जिनका खतरा बच्चों में ज्यादा रहता है।

बच्चों को होने वाले कॉमन कैंसर कौन से हैं? जानिए किस उम्र में होता है सबसे ज्यादा खतरा
VerifiedVERIFIED By: Dr Amit Aggarwal

Written by Mukesh Sharma |Published : February 13, 2025 12:29 PM IST

Common cancer in children in hindi: बच्चों में कैंसर एक गंभीर समस्या है, लेकिन सही समय पर इसका पता चल जाए तो इलाज संभव है। माता-पिता को बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आमतौर पर, बच्चों की उम्र 0 से 14 साल तक गिनी जाती है और इसी आयु वर्ग में कैंसर होने की संभावना पर अधिक ध्यान दिया जाता है। डॉक्टर अमित उपाध्याय, सीनियर कंसल्टेंट हेमाटोलॉजिस्ट एंड ऑन्कोलॉजिस्ट, पीएसआरआई हॉस्पिटल नई दिल्ली, ने इस बारे में कुछ खास महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनके बारे में इस लेख में बताया गया है।

बच्चों में सबसे कॉमन कैंसर

बच्चों में कैंसर के कई प्रकार हो सकते हैं, लेकिन कुछ कैंसर सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं, जैसे:

1. ब्लड कैंसर: यह बच्चों में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला कैंसर है। ब्लड कैंसर भी कई प्रकार का हो सकता है, लेकिन इसमें दो सबसे आम प्रकार हैं:

Also Read

More News

  • ल्यूकेमिया (Leukemia): यह कैंसर खून और बोन मैरो को प्रभावित करता है। इस बीमारी में खून में असामान्य रूप से सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ जाती हैं, जिससे शरीर कमजोर हो जाता है और संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • लिंफोमा (Lymphoma): यह कैंसर शरीर के लिंफ नोड्स को प्रभावित करता है। इसमें शरीर में सूजन आ सकती है, खासकर गले, बगल और पेट में।

2. ब्रेन कैंसर: बच्चों में दूसरा सबसे आम कैंसर है मस्तिष्क का ट्यूमर। यह ट्यूमर अलग-अलग प्रकार के हो सकते हैं और मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं। इसके कारण सिरदर्द, उल्टी, संतुलन बिगड़ना और देखने में परेशानी जैसे लक्षण हो सकते हैं।

  • सारकोमा: सारकोमा हड्डियों और मांसपेशियों में होने वाला कैंसर है। यह खासतौर पर किशोर बच्चों में देखने को मिलता है। इसमें हड्डियों में दर्द, सूजन और कमजोरी के लक्षण दिखाई देते हैं।
  • न्यूरोब्लास्टोमा: यह कैंसर नर्वस सिस्टम में होता है और यह आमतौर पर छोटे बच्चों में देखा जाता है। यह कैंसर एड्रिनल ग्लैंड या अन्य नर्व टिश्यू में विकसित हो सकता है। इसके लक्षणों में पेट में सूजन, वजन घटना और सुस्ती शामिल हो सकते हैं।

किस उम्र में कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा रहता है?

बच्चों में कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन कुछ कैंसर खास उम्र में ज्यादा देखे जाते हैं:

0 से 5 साल की उम्र: इस उम्र में ल्यूकेमिया और न्यूरोब्लास्टोमा ज्यादा होने की संभावना रहती है।

6 से 10 साल की उम्र: इस उम्र में ब्रेन ट्यूमर और सारकोमा ज्यादा देखने को मिलते हैं।

11 से 14 साल की उम्र: इस उम्र में लिंफोमा और बोन कैंसर होने का खतरा अधिक रहता है।

बच्चों में कैंसर दुर्लभ जरूर है, लेकिन जब होता है तो तेजी से फैल सकता है। जल्दी पहचान और सही इलाज से कैंसर को हराया जा सकता है। अगर कोई भी बच्चा लंबे समय तक बीमार रहता है, वजन घटता है, कमजोरी महसूस करता है या शरीर में सूजन होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।