Dandruff in Winter: सर्दियों में इन 3 कारणों से बालों में होने लगती है रूसी, जानें कैसे पाएं इससे छुटकारा

Rusi ka karan: सर्दियों में अक्सर रूसी की समस्या ज्यादा होती है और उसके पीछे भी कुछ कारण हैं, जिनका पता लगाना जरूरी है। क्योंकि लंबे समय तक डैंड्रफ रहना गंभीर हेयर फॉल का कारण बन सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 14, 2025 1:32 PM IST

Causes of Dandruff in Winter: सर्दियों का मौसम सच में बेहद खुशनुमा होता है। ठंडी हवा में गर्म कपड़े और रजाई की गर्माहट शरीर को आराम और सुकून दे जाती है। चाय की चुस्की और हल्की धूप का आनंद, सब कुछ इस मौसम को खास बना देता है। हालांकि खूबसूरती का ध्यान रखना इस मौसम की सबसे पहली जरूरत होती है। सर्दियों का मौसम जहां त्वचा को शुष्क बना देता है, वहीं बालों और स्कैल्प पर भी इसका सीधा असर देखने को मिलता है। तापमान नीचे गिरते ही कई लोगों को रूसी की समस्या परेशान करने लगती है। हर वक्त सिर में खुजली होती रहती है और जलन बढ़ाती ही जाती है। वहीं इस कारण बालों का बेजान और कमजोर होना सबसे अहम समस्या बन जाती है। लेकिन क्या कभी आपने इसके पीछे के कारणों को जानने का प्रयास किया है? नहीं तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे के कारणों के बारे में सही जानकारी देते हैं और कैसे इस परेशानी से छुटकारा पाना है यह भी बताएंगे।

स्कैल्प का ड्राई होना

सर्दियों में वातावरण में नमी कम हो जाती है, जिससे स्कैल्प सूखने लगते हैं। इस स्थिति में ड्राई स्कैल्प पर मृत त्वचा तेजी से जमने लगती है और यही आगे चलकर रूसी का रूप ले लेती है। साथ ही लगातार हीटर और गरम पानी का इस्तेमाल भी इस ड्राईनेस को बढ़ा देता है और सिर में खुजली होने के साथ रुसी नजर आने लगती है।

सीबम का असंतुलन

एक कारण यह भी है कि ठंड में शरीर की तेल ग्रंथियों का संतुलन गड़बड़ा जाता है। इस स्थिति में कई बार स्कैल्प जरूरत से ज्यादा तेल बनाने लगता है, जिससे फंगल इन्फेक्शन बढ़ने की संभावना कई गुना अधिक बढ़ जाती है और सिर में रूसी ज्यादा निकलने लगती है। इसलिए ठंड से सिर को बचाकर रखना भी जरूरी है।

बाल धोने की कम आदत

सर्दियों में ठंड के कारण लोग अक्सर बाल कम धोते हैं और कई बार तो हफ्ते-हफ्ते तक बाल नहीं धोते हैं। इससे स्कैल्प पर मिट्टी, पसीना और तेल जमा होता जाता है, जो रूसी को आमंत्रित करता है। असल में गंदगी और तेल का यह मिश्रण डैंड्रफ को तेजी से बढ़ाने का काम करता है। इसलिए आपको बा धोने की आदतों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

ऐसे मिलेगा छुटकारा

रूसी होना सर्दियों की एक आम समस्या है, लेकिन सही देखभाल से इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए एंटी-डैंड्रफ शैंपू से हफ्ते में दो बार अपने बालों को धोएं, जो फंगल ग्रोथ को कम करने में मदद करेगा। साथ ही स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखना भी बेहद जरूरी है। आप नारियल, बादाम या जैतून के तेल से हल्की मालिश कर ड्राई स्कैल्प को नमी प्रदान कर सकती हैं। साथ की बहुत गरम पानी से बाल धोने से बचें और हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करें। गर्म पानी आपके बालों को कमजोर कर सकता है, जिससे रुसी के साथ बाल झड़ने की परेशानी सामने आ सकती हैं। वहीं सबसे जरूरी हफ्ते में कम से कम 2–3 बार बाल साफ करें और विटामिन बी, जिंक व ओमेगा-3 युक्त संतुलित आहार का सेवन करें। यह आहार आपके बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source