आंखों में जलन को न करें नजरअंदाज: इन 7 कारणों से आंखों में होती है जलन, जानिए आंखों के डॉक्टर से

अगर आपको लगता है कि आपकी आंखों में गर्म लग रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी आंखों में जलन (Aankhon Mein Jalan) हो रही है. ऐसी स्थिति लंबी समय तक रहने पर किसी भी आंखों के डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी सलाह मानें.

आंखों में जलन को न करें नजरअंदाज: इन 7 कारणों से आंखों में होती है जलन, जानिए आंखों के डॉक्टर से

Written by Atul Modi |Published : September 12, 2022 1:54 PM IST

आंखों में जलन (Eye Irritation) की शिकायत काफी आम है. आंखों की इन एलर्जी को एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस (Allergic Conjunctivitis) को कहा जाता है. ये शिकायत उस वक्त होती है, जब जलन पैदा करने वाले कुछ पदार्थ आंखों के संपर्क में आ जाते हैं. ऐसा नहीं है कि आंख में जलन होने का सिर्फ ये ही कारण है, बल्कि मौसम आदि भी कई वजहें, जिनकी वजह से आंखों में जलन होती है. ऐसे में आपको इनका खास ध्यान रखना चाहिए और अगर इसके बाद भी आपको दिक्कत रहती है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें. आइए डॉ. रिम्पी राणा (सीनियर कंसल्टेंट, शार्प साईट आई हॉस्पिटल्स) से जानते हैं वो कारण कौन-कौन से हैं, जिनकी वजह से आंखों में जलन होती है.

आंखों में जलन के कारण - (Allergic Conjunctivitis Causes In Hindi)

1. ब्लेफेराइटिस (Blepharitis)

ब्लेफेराइटिस आंखों में होने वाली एक दिक्कत होती है, जिसमें आंखों की पलकों पर सूजन आ जाती है. ये अक्सर किसी बैक्टीरिया, पैरासाइट की वजह से हो जाती है. इस स्थिति में आंखों की पलकों पर सूजन, आंखों में ड्राइनेस और खुजली या जलन महसूस होगी. वहीं, आंख के निचले हिस्से में कुछ चिकना पदार्थ भी निकलने लगता है.

2. ड्राई आई (Dry Eye)

ड्राई आई भी आंखों की एक दिक्कत है, जिसमें आंखों का पानी आंखों में चिकनाहट आदि अच्छे से नहीं बना बाता है. ये इस वजह से होता है कि क्योंकि इस वक्त आपकी आंखों सही आंसू नहीं बना पाती हैं.

Also Read

More News

3. एलर्जी (Allergic)

आंखों की एलर्जी की वजह से भी आंखों में जलन हो सकती है और ये एलर्जी का कारण धूल के कण, धुआं आदि है. इस स्थिति में आंखों में डलन होने के साथ ही बार-बार छींकने, नाक बहने, आंखों में पानी आने या गले में खराश होने की दिक्कत भी हो सकती है.

4. स्नो ब्लाइंडनेस (Snow Blindness)

आपको ये जानकारी हैरान होगी, लेकिन ज्यादा धूप से भी आंखों में दिक्कत हो जाती है. दरअसल, सूरज से निकलने वाली पराबैंगनी या यूवी किरणों से ज्यादा संपर्क में रहने से आंखों में भी सनबर्न हो जाता है. इससे आंखों में जलन होती है और हल्का धुंधला दिखाई देने लगता है. कई बार अस्थायी दृष्टि भी चली जाती है.

5. ओकुलर रोसैसिया (Ocular Rosacea)

ओकुलर रोसैसिया भी आंखों के आसपास सूजन और आंखों में जलन, खुजली और लालिमा की वजह से होता है. आंख की पलक में कोई ब्लॉक ग्लैंड से दिक्कत होने की संभावना रहती है. इसका असर चेहरे तक रहता है और आंख के आस लाल हो जाता है.

6.कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis)

कंजंक्टिवाइटिस में आंख के सफेद वाले हिस्से पर जो परत होती है, उसमें सूजन आ जाती है. इसे कंजंक्टिवा कहा जाता है. जब आंख में कोई वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है तो ये हो सकता है.

7. आंखों की थकान (Fatigue Eye)

अगर आप लंबे समय तक स्क्रीन में देखते हैं तो उसके बाद भी आंखों में खिंचाव के साथ जलन होने लगती है. इसके साथ ही कई लोगों के ड्राइनेस, डबल विजन, आंखों में पानी आने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.

TRENDING NOW

(Inputs By: Dr. Rimpi Rana, Sr. Consultant, Sharp Sight Eye Hospitals)

About the Author

... Read More