सर्दियों में मौजे पहनकर सोने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे, जानकर हो जाएंगे सरप्राइज

Is it better to sleep with or without socks : सर्दियों में अगर आप पैरों में मौजे पहनकर सोते हैं, तो इससे आपको ढेर सारे फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में मौजे पहनकर सोने से क्या होता है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 23, 2025 7:47 AM IST

Is it good to wear socks overnight : सर्दियां हर किसी के लिए अच्छी नहीं रहती है। दरअसल, जिन लोगों को जोड़ों-घुटनों के दर्द, उंगलियों की सूजन की समस्या और ज्यादा ठंड लगती है, उनके लिए सर्दियों की रातें ज्यादा मुश्किल हो जाती है। ऐसे में जहां कुछ लोग गर्माहट पाने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग मोटे कंबलों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सर्दियों के मौसम में रात को मौजे पहनकर सोते हैं, तो इससे आपको कई तरह से फायदे मिल सकते हैं। जी हां, भले ही यह एक ऐसी आदत है, जो दिखने में बहुत ही सामान्य सी लगती है, लेकिन बहुत काम की हो सकती है।

इस आर्टिकल में हम आपको रात को पैरों में मौजे पहनकर सोने के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी आज से ही मौजे पहनना शुरू कर देंगे। तो आइए बताते हैं।

रात को मौजे पहनकर सोने के क्या फायदे होते हैं?

अच्छी नींद आती है

अगर आप सर्दियों के मौसम में रात को पैरों में मौजे पहनकर सोते हैं, तो इससे आपको नींद अच्छी आती है। दरअसल, जब तक पैर ठंडे रहते हैं, तब तक आपकी बॉडी को भी ठंड महसूस होती रहती है। ऐसे में जब आप मौजे पहनकर सोते हैं, तो इससे पैरों में गर्माहट आती है और ब्लड वेसल फैलती हैं। इससे पूरी बॉडी का तापमान बेहतर होता है। स्टडीज़ से पता चलता है कि जो लोग पैरों में मौजे पहनकर सोते हैं, वे जल्दी तो सोते ही हैं, साथ ही उन्हें नींद भी अच्छी आती है।

ठंड से होने वाली परेशानी से बचाए

जिन लोगों को ठंड ज्यादा लगती है या फिर जिनके पैर ज्यादा ठंडे रहते हैं, तो उन्हें खराब ब्लड सर्कुलेशन, पैरों में सुन्नपन, झुनझुनी या तकलीफ़ की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप पैरों में शॉक्स पहनकर सोते हैं, तो इससे इन्सुलेशन मिलता है, जिससे रात भर पैरों और बॉडी में गर्मी बनी रहती है। यह खास तौर पर बुज़ुर्ग लोगों या उनके लिए असरदार तरीका है, जो ठंडे इलाकों में रहते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए

ठंड के मौसम में ब्लड वेसल सिकुड़ जाती हैं, जिसकी वजह ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप मोज़े पहनकर सोते हैं, तो पैरों में तो ब्लड सर्कुलेशन बना ही रहता है, साथ ही सुन्नपन की समस्या, ऐंठन और पैरों में सूजन की समस्या भी कम हो जाती है।

एड़ियों को फटने से बचाए

सर्दियों के मौसम में सर्द हवाओं के संपर्क में आने से स्किन फट जाती है, साथ ड्राई भी हो जाती है। खासकर एड़ियों के फटने की समस्या से हर कोई परेशान रहता है। इस समस्या से बचने के लिए सर्दियों में मॉइस्चराइज़र लगाकर या फिर फुट क्रीम लगाकर मौजे पहनकर सोएं, इससे पैरों की स्किन भी मुलायम होगी।

हार्मोनल बैलेंस में सहायक

आपको सुनकर हैरानी हो सकती है, लेकिन पैरों में मौजे पहनकर सोने की यह सामान्य सी आदत आपके हार्मोन्स को भी बेहतर कर सकती है। दरअसल, जब आप सुकून की नींद सोते हैं, तो इससे मेलाटोनिन हार्मोन रिलीज होता है, जो आपके मूड को तो बेहतर रखता ही है, साथ ही बॉडी रिलैक्स रहती है और इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं।

Highlights

  • मोजे पहनकर सोने से एड़ियां नहीं फटती हैं।
  • हार्मोन बैंलेंस करने के लिए मोजे पहनकर सोएं।
  • मोजे पहनकर सोने से ब्लड सर्कुलेट बेहतर होता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source