फिटनेस के चक्कर में ज्यादा प्रोटीन ले रहे तो हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें क्या है प्रोटीन की सही मात्रा

Jyada Protein Khane ke Nuksan: आज के समय में हर कसी को इतनी जानकारी हो गई है कि फिटनेस को बनाए रखने के लिए डाइट में प्रोटीन लेना जरूरी है, लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा प्रोटीन भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

फिटनेस के चक्कर में ज्यादा प्रोटीन ले रहे तो हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें क्या है प्रोटीन की सही मात्रा

Written by Mukesh Sharma |Published : August 14, 2025 7:51 PM IST

Side Effects of Overconsumption of Protein: हर कोई फिट और स्वस्थ रहना चाहता है, खासकर पुरुष फिटनेस और मसल बिल्डिंग पर अधिक ध्यान देते हैं। हालांकि, महिलाएं भी इस दौड़ में पीछे नहीं हैं और वे भी अपनी सेहत और शरीर की खूबसूरती के लिए मेहनत करती हैं। लेकिन फिटनेस के इस बढ़ते क्रेज के कारण लोग अक्सर अपने प्रोटीन सप्लीमेंट्स और प्रोटीन युक्त आहार का सेवन बढ़ा देते हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि प्रोटीन मसल्स के विकास के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अधिकता से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप भी प्रोटीन की मात्रा को लेकर सतर्क नहीं हैं, तो जानिए जाने ऐसी 5 दिक्कतें जो ज्यादा प्रोटीन खाने से आपको हो सकती हैं।

किडनी पर अधिक दबाव (Extra Pressure on Kidney)

प्रोटीन का अधिक सेवन किडनी पर भारी पड़ता है। जब शरीर को जरूरत से ज्यादा प्रोटीन मिलता है, तो किडनी को उसे पचाने और विषाक्त पदार्थों को निकालने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है और किडनी रोग का खतरा बढ़ जाता है।

(और पढ़ें - रात को देखे जाने वाले किडनी डैमेज के लक्षण)

Also Read

More News

पाचन संबंधी समस्याएं (Digestion Related Issues)

अधिक प्रोटीन सेवन से कब्ज, गैस और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसका कारण यह है कि ज्यादा प्रोटीन के साथ फाइबर की मात्रा कम हो जाती है, जिससे पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता और पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। अगर आपका पेट भी लंबे समय से खराब हो रहा है, तो एक बार जरूर चेक करें कि कहीं आप ज्यादा प्रोटीन तो नहीं ले रहे।

हड्डियों की कमजोरी (Weakened bones)

अधिक प्रोटीन सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है क्योंकि प्रोटीन के अधिक टूटने से कैल्शियम का उत्सर्जन बढ़ जाता है। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की कमजोरी वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि प्रोटीन का सेवन भी सही मात्रा में किया जाए।

(और पढ़ें - हड्डियों को मजबूत बनाने वाले फूड्स)

वजन बढ़ना (Unexpected Weight Gain)

कई बार लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स के साथ अतिरिक्त कैलोरी का भी ज्यादा सेवन कर लेते हैं, जिससे शरीर में फैट जमा होने लगता है। इससे वजन कम होने की बजाय बढ़ता है और फिटनेस लक्ष्यों में बाधा आती है। इसलिए संतुलित आहार और कैलोरी नियंत्रण जरूरी है। अगर शरीर का वजन तेजी से बढ़ता जा रहा है, तो यह भी उसके पीछे का एक कारण हो सकता है।

शरीर में पानी की कमी (Dehydration)

प्रोटीन के अधिक सेवन से किडनी पर दबाव बढ़ता है, जिससे शरीर से अधिक पानी बाहर निकलता है। इससे शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो थकान, कमजोरी और सिरदर्द जैसी समस्याओं का कारण बनता है। इसलिए खासतौर पर जो लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेते हैं, उन्हें रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है।

(और पढ़ें - गर्मियों में बच्चों में दिखते हैं पानी की कमी ये लक्षण)

लें डाइटिशियन या डॉक्टर की सलाह (Time to take Dietitians suggestion)

प्रोटीन जरूर जरूरी है, लेकिन मात्रा और स्रोत का ध्यान रखना भी जरूरी है। अधिक प्रोटीन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए संतुलित आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं और जरूरत हो तो डाइटिशियन या डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वस्थ रहने के लिए पोषण का संतुलन सबसे महत्वपूर्ण है।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।