Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
गर्मी आती नहीं कि कई तरह के हेल्दी ड्रिंक्स बाजार में मिलने लगते हैं। इन्हीं में से एक है गन्ने का रस। गन्ने का जूस थकान दूर करती है। शरीर को अंदर से शीतलता प्रदान करती है साथ ही कई बीमरियों से भी बचाती है। गन्ने का रस वैसे तो काफी हेल्दी और पौष्टिक होता है, लेकिन कुछ बीमारियों में इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए। जानें, इसे पीने से होने वाले फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं-
होते हैं कई पोषक तत्व
- इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसके बावजूद ये कुछ लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वैसे भी डायटिशियन का कहना है कि किसी को भी एक दिन में एक या दो गिलास से अधिक गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए। जिन लोगों को जॉन्डिस की समस्या है, वो इसका सेवन कर सकते हैं।
कैंसर से करे बचाव
गन्ने के रस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नेशियम की मात्रा इसके स्वाद को क्षारीय (खारा) करती है। इस रस में मौजूद यह तत्व कैंसर से बचाते हैं। प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में भी इसे कारगर माना जाता है।
यौन शक्ति बढ़ाने के लिए करें चक्र फूल का इस्तेमाल, जानें इसके अन्य सेहत लाभ
पाचन को करता है दुरुस्त
गन्ने के रस में पोटैशियम की अधिक मात्रा होने की वजह से यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। यह रस पाचन सही रखने के साथ-साथ पेट में संक्रमण होने से भी बचाता है। कब्ज की समस्या दूर होती है।
दिल के रोगों से करे बचाव
दिल को फिट रखने के लिए आप इस रस का सेवन कर सकते हैं। दिल के दौरे से बचाता है। इससे शरीर में कॉलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर गिरता है। इस तरह धमनियों में फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खून का बहाव बेहतर होता है।
वजन करे कम
गन्ने का रस शरीर में प्राकृतिक शक्कर पहुंचाकर और खराब कॉलेस्ट्रॉल को कम करके वजन कम करने में सहायक होता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो वजन को संतुलित रखता है।
गर्मी में बचना है लू से तो पिएं आम पन्ना, ये हैं इसके हेल्थ बेनिफिट्स
किन्हें नहीं पीना चाहिए
- इसमें पोलिकोसनॉल (policosanol) होता है, जो रक्त को पतला कर सकता है। ऐसे में ब्लड क्लॉट बनने में काफी देर भी लग सकती है। जिन लोगों को ब्लड क्लॉट बनने से संबंधित समस्या है, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। यदि आप खून पतला करने की कोई दवाई ले रहे हैं तो गन्ने का जूस ना पिएं।
- बलगम या खांसी होने पर भी इसके सेवन से बचना चाहिए। अधिक गन्ने का जूस पीने से शरीर में कफ की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
खरबूजा खाएंगे तो नहीं होंगी गर्मी की बीमारियां, जानें इसके सेहत लाभ
- बच्चों को भी इसे पीने तब ना दें, जब उनके पेट में कीड़े होने की समस्या हो या फिर पेट दर्द हो रहा हो। पेट से संबंधित कोई समस्या होने या सर्जरी होने के तुरंत बाद भी इसे पीने से बचना चाहिए।