Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Fefdo ka Cancer ke Lakshan : लंग्स यानी फेफड़े हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह फेफड़े शरीर में ऑक्सीजन के शुद्धिकरण का कार्य करता हैं। इसकी मदद से शरीर की बेकार वायु को बाहर निकालने में मदद हो सकती है। लेकिन आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां भी हैं। साल 2022 में आई एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में करीब 1.4 मिलियन लोग फेफड़ों के कैंसर की परेशानी से जूझ रहे हैं, जो 2025 में बढ़कर 1.57 मिलियन होने की संभावना जताई जा रही है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल 1 अगस्त को विश्व फेफड़े कैंसर दिवस (World Lung Cancer Day) मनाया जा रहा है, इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक करना है।
फेफड़ों के कैंसर की चपेट में आने के बाद शरीर में कई सामान्य लक्षण दिखते हैं, जिसका अगर आप समय पर जांच कराते हैं तो इसकी गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं लंग्स कैंसर के सामान्य लक्षण क्या हैं?
लंग्स कैंसर के अगर शुरुआती लक्षण की बात करें, तो इससे पीड़ित मरीजों को खांसी काफी ज्यादा होती है। अक्सर खांसी की परेशानी को हम नजरअंदाज करते हैं, जो आगे चलकर हमारे स्वास्थ्य के लिए गंभीर होती है। अगर आपको लंबे समय से लंबी खांसी की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।
अगर आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो यह लंग्स कैंसर की ओर इशारा कर सकता है। इतना ही नहीं, इस स्थिति में मरीजों को सांस लेने में परेशानी के साथ-साथ छाती में खिंचाव भी उत्पन्न होता है।
लंग्स कैंसर से जूझ रहे मरीजों को कई बार छाती में दर्द की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। यह दर्द खांसी के साथ हो सकती है। इसके अलावा कई बार बिना खांसी के भी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको बिना वजह खांसी के साथ सीने में दर्द की समस्या हो रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की मदद लें।
फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे मरीजों का वजन भी असंतुलित रहता है। कुछ लोगों का वजन काफी तेजी से कम होता हो सकता है। वहीं, कुछ लोगों का वजन काफी तेजी से बढ़ता है। अगर आपका वजन बिना वजह असंतुलित हो रहा है, तो आप इस स्थिति में अपने डॉक्टर से जांच कराएं।
जीभ में दर्द और गले में गांठ दिखने के लक्षण भी लंग्स कैंसर की ओर इशारा कर सकता हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से मदद लें।
शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। किसी भी तरह के बदलाव दिखने पर फौरन डॉक्टर से मदद लें, ताकि आपका समय पर इलाज करना संभव हो सके।