
Also Read
Liver me Ganth
Lumps on Liver Symptoms : लिवर में गांठ या फिर लिवर के आसपास गांठें होना एक गंभीर स्थिति हो सकती है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि ये कैंसरयुक्त गांठें हों। कई बार गैर-कैंसरयुक्त गांठें भी होती हैं, जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इन परेशानियों का समय पर इलाज बहुत ही जरूरी होता है। हालांकि, कई बार लिवर पर गांठ होना लक्षणरहित हो सकता है। अगर कैंसररहित गांठ है, तो इस परेशानी को आप कुछ घरेलू नुस्खों से कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं लिवर में गांठ का उपचार क्या है और इसके लक्षण ( Liver me Ganth Hone ke Lakshan in Hindi ) क्या हैं?
लिवर से जुड़ी कई तरह की बीमारियां शुरू में लक्षणहीन होती हैं। सामान्य लक्षणों में पसलियों के नीचे दाईं ओर एक सख्त गांठ नजर या महसूस होता है। इसके अलावा कुछ अन्य लक्षण दिखते हैं, जैसे-
लिवर में होने वाली गांठ की परेशानीको कम करने के लिए आप भृंगराज का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फैट की वजह से लिवर के आसपास बनने वाले गांठ का इलाज प्रभावी ढंग से कर सकता है। क्योंकि यह अतिरिक्त फैट के टूटने और लिवर की सामान्य गतिविधियों को फिर से शुरू करने में मददगार साबित ( Liver me Ganth ka Ilaj ) हो सकता है।
कटुकी करे लिवर में गांठ का इलाज
लिवर में गांठ का इलाज आप कटुकी की मदद से कर सकते हैं। इस जड़ी बूटी की जड़ों का चूर्ण शहद के साथ लेने से लिवर में हेल्दी टिश्यूज को दोबारा एक्टिव करने में मदद करती है। इससे लिवर सिरोसिस के लक्षणों और समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही लिवर के आसपास बनने वाली गांठ को कम करने में प्रभावी हो सकती हैं।
पपीते के बीज से लिवर में गांठ की परेशानी होगी कम
लिवर में गांठ की शिकायत को दूर करने के लिए पपीते के बीजों का सेवन करें। पपीते के बीजों को कुचलकर इसका सेवन करने से लिवर की कार्यप्रणाली को बेहतर किया जा सकता है। यह लिवर के गंभीर विकारों को कम करने के लिए काफी प्रभावी माना जाता है।
अगर आप कैंसररहित लिवर में गांठ की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करने की जरूरत है। कोशिश करें कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर लिवर डिटॉक्स करें। सही खानपान का चुनाव करें और नियमित रूप से कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें। इससे काफी हद तक लिवर की परेशानी को कम किया जा सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।