HIV इंफेक्शन के शुरुआत में दिखते हैं ये 10 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

World AIDS Day 2025: शरीर में एचआईवी के बहुत ही आम लक्षण देखे जाते हैं, जिन्हें कोई भी अनदेखा कर सकता है। लेकिन अगर समय रहते ध्यान दे दिया जाए तो आप इस बढ़ने से रोक सकते हैं। कैसे? आइए आपको बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : December 2, 2025 8:27 AM IST

World AIDS Day 2025: एचआईवी ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस है जो शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है जो इंफेक्शन व बीमारियों के बढ़ने का कारण बनता है। कई बार लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि वह एचआईवी संक्रमित हैं। इसका सीधा जवाब है कि किसी को भी एचआईवी संक्रमण के दौरान शरीर में दिखने वाले लक्षणों के बारे में नहीं पता होता है। यह स्थिति ऐसी होती है कि जब समस्या बहुत ही अधिक बढ़ जाती है और हम डॉक्टर के पास जाते हैं तो तब पता चलता है कि हमें एचआईवी है। हमें पहले इसका पता क्यों नहीं चल पाता?

आकाश हेल्थ केयर के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर प्रभात रंजन सिन्हा ने बताया कि 'एचआईवी संक्रमण के शुरुआती लक्षण बहुत हल्के हो सकते हैं, जिसके कारण लोग अक्सर इन्हें सामान्य वायरल संक्रमण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय पर पहचान और इलाज से जीवन पूरी तरह सामान्य रह सकता है। इसलिए जरूरी है कि शुरुआती संकेतों को समझा जाए और तुरंत जांच कराई जाए। इसलिए आज हम आपको इस लेख में एचआईवी संक्रमण में दिखने वाले 10 ऐसे शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिन पर समय रहते ध्यान देना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।

लगातार बुखार (Fever)

एचआईवी का शुरुआती संकेत अक्सर हल्का से मध्यम बुखार होता है। डॉक्टर बताते हैं कि 'अगर बुखार कई दिनों तक बना रहे और इसके साथ ठंड लगना या कमजोरी हो, तो इसे हल्के में न लें। यह एचआईवी के तीव्र संक्रमण का संकेत हो सकता है।'

अत्यधिक थकान (Extreme Fatigue)

बिना किसी वजह के होने वाली थकान शरीर में इम्यून सिस्टम की कमजोरी का संकेतहो सकती है। डॉक्टर कहते हैं कि 'लगातार थकान, नींद न पूरी होने जैसा महसूस होना और ऊर्जा का गिरना एचआईवी की प्रारंभिक अभिव्यक्तियों में शामिल हैं।'

जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द (Body & Joint Pain)

बहुत से मरीज शुरुआती हफ्तों में बदन दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में खिंचाव जैसा महसूस करते हैं। यह एक तरह का 'फ्लू-लाइक' सिंड्रोम हो सकता है।

गले में खराश (Sore Throat)

अगर गले में जलन या दर्द कई दिनों तक बना रहे और सामान्य दवाओं से ठीक न हो, तो यह एक संकेत हो सकता है। 

त्वचा पर रैशेज (Skin Rashes)

एड्स के शुरुआती चरण में शरीर पर छोटे लाल दाने या रैशेज दिखाई दे सकते हैं, जो खुजलीदार या दर्दनाक हो सकते हैं।

वजन कम होना (Sudden Weight Loss)

तेजी से वजन कम होना बिना किसी डाइटिंग या एक्सरसाइज के इसे कभी अनदेखा न करें। डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि 'अनायास वजन कम होना इम्यून सिस्टम के गिरने का संकेत है। ऐसे में एचआईवी टेस्ट जरूर कराना चाहिए।'

रात में पसीना आना (Night Sweats)

रात के समय इतना पसीना आना कि कपड़े या बिस्तर गीला हो जाए, एचआईवी का एक सामान्य प्रारंभिक लक्षण है। यह बुखार के साथ भी हो सकता है।

सूजी हुई लिम्फ नोड्स (Swollen Lymph Nodes)

गर्दन, बगल या जांघ के पास लिम्फ नोड्स का सूज जाना शरीर में संक्रमण से लड़ने की प्रक्रिया को दर्शाता है। डॉक्टर बताते हैं, 'यदि लिम्फ नोड्स कई हफ्तों तक सूजे रहें तो जांच कराना आवश्यक है।'

बार-बार संक्रमण होना (Frequent Infections)

एचआईवी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे सर्दी, खांसी, फंगल इंफेक्शन या अन्य रोग बार-बार होने लगते हैं।

मुंह में छाले या फंगल इंफेक्शन (Oral Sores/Thrush)

अगर मुंह में सफेद परत, छाले या बार-बार होने वाला ओरल फंगल इंफेक्शन दिखे, तो यह इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का संकेत हो सकता है।

कब कराएं एचआईवी टेस्ट?

  • यदि आपके लक्षण 2–4 हफ्तों से बने हुए हैं
  • यदि आपने असुरक्षित संबंध बनाए हों
  • यदि ब्लड ट्रांसफ्यूजन या किसी गंदे सुई/रिज़र का उपयोग हुआ हो

डॉक्टर की सलाह

डॉक्टर कहते हैं कि 'एचआईवी अब एक मैनेज करने योग्य स्थिति है। मरीज यदि शुरुआती चरण में निदान करा लें और एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) शुरू कर दें, तो वे पूरी तरह सामान्य जीवन जी सकते हैं। लक्षण नजरअंदाज करना सबसे बड़ी गलती है।'

एचआईवी के शुरुआती लक्षण मामूली नजर आ सकते हैं, लेकिन जागरूक रहना और समय पर टेस्ट कराना बेहद जरूरी है। जल्द पहचान से न केवल इलाज आसान हो जाता है, बल्कि संक्रमण आगे फैलने से भी रोका जा सकता है।

Highlights

  • एचआईवी ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस होता है।
  • एचआईवी का शुरुआती संकेत अक्सर हल्का से मध्यम बुखार होता है।
  • तेजी से वजन कम होना बिना किसी डाइटिंग या एक्सरसाइज के इसे कभी अनदेखा न करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।