hamburger icon
A
Read in English

निगलने में कठिनाई और चलने में तकलीफ हो सकते हैं मांसपेशियों की कमजोरी के संकेत, जानें इसके 5 अन्य लक्षण

Symptoms of muscle weakness: मांसपेशियों की कमजोरी के कारण शरीर में कई लक्षण नजर आ सकते हैं। जैसे हड्डियों में अकड़न और पैरों में जलन। तो, आइए जानते हैं इसके अन्य लक्षणों के बारे में विस्तार से।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : May 4, 2022 3:44 PM IST

मांसपेशियों की कमजोरी (muscle weakness causes) असल में एक स्वास्थ्य से जुड़ी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हमारी मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और इनके काम काज में समस्याएं आने लगती हैं। दरअसल, ये स्थिति मस्कुलर, न्यूरोलॉजिकल और कुछ बीमारियों के कारण हो सकता है। कुछ मामलों में, अचानक होने वाली मांसपेशियों में कमजोरी, विशेष रूप से शरीर के एक तरफ, स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। इसके अलावा कई बार मांसपेशियों की कमजोरी के कारण अचानक परिवर्तन आता है और भ्रम महसूस होता है। साथ ही कई बार पोषण की कमी के कारण भी मांसपेशियो में कमजोरी के लक्षण महसूस होते हैं। तो, आइए जानते हैं मांसपेशियों में कमजोरी के कुछ लक्षण जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और महसूस होते ही तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

मांसपेशियों की कमजोरी के लक्षण- body weakness symptoms

1. बोलने में दिक्कत

मांसपेशियों की कमजोरी का एक लक्षण ये है कि ये बोलने औप बात करने में समस्या पैदा कर सकता है। असल में न्यूरो से जुड़ी समस्याओं के लक्षणों के रूप में होता है। इसमें आपके बालने और दिमाग को चलाने वाले नर्व्स इफेक्ट हो जाते हैं। इसकी वजह से जब आप बोलना चाहते हैं या फिर जब आपका ब्रेन काम कर रहा होता है तो दोनों के बीच एक संतुलन नहीं बन पाता है जिसकी वजह से आपको बोलने में दिक्कत महसूस हो सकती है।

2. निगलने में समस्या

जब मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं तो निगलने में कठिनाई जैसी चीजें महसूस होने लगती हैं। इस स्थिति में गले के अंदर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और फिर जब आप जब कुछ खाते हैं तो पूरी तरह से चबा नहीं पाते हैं। मांसपेशियों से जुड़ी ये स्थिति असल में किसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा हो सकता है।

3. चलने में दिक्कत

कई बार आपने महसूस किया होगा कि जैसे ही आप चलते हैं आपको एक कमजोरी महसूस होती है और आप पूरी तरह से चल नहीं पाते हैं। शुरुआत में ये आपके पैरों में अकड़न और खिंचाव जैसा लग सकता है पर असल में ये मांसपेशियों की कमजोरी का लक्षण हो सकता है। इसलिए इस स्थिति नजरअंदाज ना करें और बार-बार ये महसूस हो तो अपने डॉक्टर को दिखाएं।

4. वजन कम होना

अगर आपका वजन यूं ही कम हो रहा हो तो यो कई बार ये बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं। ये मासपेशियों की कमजोरी के कारण भी हो सकता है। दरअसल, जब आपकी मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं तो आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। ये प्रोटीन की कमी के कारण हो सकता है या फिर कई बार आयरन की कमी के कारण भी ये समस्या होती है। इस स्थिति में पहले डॉक्टर को दिखाएं और फिर प्रोटीन और आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करें।

5. थकावट और सो कर उठने में दिक्कत

मांसपेशियों में कमजोरी की वजह से आप थकान महसूस कर सकते हैं। असल में कई बार ये इतना ज्यादा हो जाता है कि आपको सो कर उठने में भी दिक्कत महसूस होती है। साथ ही इस दौरान आपको अपने शरीर में लगातार जलन और झनझनाहट महसूस हो सकती है। इसके अलावा सो कर उठने पर जोड़ों में खिंचाव और सिर दर्द भी महसूस हो सकता है। तो, इन तमाम स्थितियों को नजरअंदाज ना करें और अपने डॉक्टर को दिखाएं।