... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : October 4, 2023 5:11 PM IST
क्या हैं ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण
5 Symptoms of Breast Cancer : क्या आप जानते हैं, दुनिया भर में कैंसर के कुल मामलों का 30% से अधिक ब्रेस्ट कैंसर का ही हिस्सा है। इसके साथ ब्रेस्ट कैंसर में मृत्यु की उच्च दर भी दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि बात करें ब्रेस्ट कैंसर की तो अन्य किसी और कैंसर के मुकाबले इस कैंसर के लक्षण काफी समय पहले दिखाई देने लगते हैं। यदि समय रहते इनका ठीक तरह से अध्ययन कर लिया जाए तो ये आपकी मृत्यु के खतरे को काफी कम कर सकते हैं। क्योंकि ब्रेस्ट कैंसर में मृत्यु की वजह अक्सर लक्षणों को नजरअंदाज करना ही होता है। आज हम आपको ऐसे 5 लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
आपके निप्पल में जलन के कई और भी कारण हो सकते हैं, लेकिन निप्पल में जलन होना ब्रेस्ट कैंसर का भी एक लक्षण हो सकता है। इसके अलावा निपल्स का पीछे होना, निप्पल पर खुजली और लाल रंग के चकत्ते पड़ना ब्रेस्ट कैंसर के सामान्य लक्षण हैं।
आमतौर पर ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआत स्तन में गांठ बनने से ही होती है। यदि आपको स्तन में किसी तरह की गांठ महसूस हो रही है, तो बिना देर किए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यदि आपको अपने स्तन में अचानक कोई बदलाव देखने को मिल रहा है तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आप ब्रेस्ट कैंसर की तरफ बढ़ रही हैं। जैसे ब्रेस्ट के आकार में असमानता या चपटा होना, एक तरफ के स्तन का साइज कम हो जाना और स्तन के सुडौलपन में कमी होना।
यदि आपको स्तन छूने पर किसी तरह के दर्द के अनुभव हो रहा है तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए, क्योंकि कैंसर की शुरुआत में ही इसे रोक देने से समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
यदि आपके स्तन से बिना गर्भावस्था के पानी या किसी तरह का और तरल पदार्थ निकल रहा है तो ये इस बात का संकेत हैं कि आपको ब्रेस्ट कैंसर का खतरा हो सकता है। यदि आप किसी तरह के अवांछित डिस्चार्ज को देखती हैं तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer- इस लेख में बताए गए सभी लक्षण ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं, लेकिन किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।