
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : July 28, 2025 4:40 PM IST
Medically Verified By: Dr Mahesh Gupta
Hepatitis Types: हेपेटाइटिस एक गंभीर लेकिन अक्सर नजरअंदाज किया जाने वाला यकृत (लिवर) संबंधी रोग है। यह बीमारी तब होती है जब यकृत में सूजन आ जाती है, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। हेपेटाइटिस वायरस के संक्रमण से लेकर शराब के अत्यधिक सेवन, दवाओं के गलत इस्तेमाल और ऑटोइम्यून बीमारियों तक के कारण हो सकता है। लेकिन सबसे सामान्य और चर्चित कारण है वायरल हेपेटाइटिस, जो पांच प्रमुख प्रकारों में पाया जाता है – हेपेटाइटिस A, B, C, D और E। हेपेटाइटिस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) मनाया जाता है। आज इस खास मौके पर हमने डॉ महेश गुप्ता, सीनियर कंसल्टेंट – गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली से बात की। हमने उनसे पूछा कि हेपेटाइटिस कितने प्रकार का होता है और कौन सा हेपेटाइटिस है सबसे खतरनाक होता है? इस विषय पर उन्होंने क्या कहा, आइए जानते हैं।
यह सबसे सामान्य प्रकारों में से एक है और मुख्यतः दूषित भोजन और पानी के माध्यम से फैलता है। यह फेकल-ओरल रूट से फैलने वाला संक्रमण है, यानी जब संक्रमित व्यक्ति के मल से दूषित वस्तु/पानी का सेवन किया जाता है।
यह एक खतरनाक और लंबे समय तक रहने वाला संक्रमण हो सकता है, जो खून, वीर्य और अन्य शारीरिक द्रव्यों के संपर्क में आने से फैलता है। यह जन्म के समय माँ से बच्चे में भी फैल सकता है।
यह हेपेटाइटिस का सबसे चुपचाप हमला करने वाला और सबसे खतरनाक प्रकार माना जाता है क्योंकि इसके लक्षण कई वर्षों तक दिखाई नहीं देते।
यह दुर्लभ है लेकिन गंभीर है। यह केवल उन्हीं लोगों में हो सकता है जो पहले से हेपेटाइटिस B से संक्रमित हों। हेपेटाइटिस D वायरस, हेपेटाइटिस B वायरस के बिना सक्रिय नहीं हो सकता।
यह भी हेपेटाइटिस A की तरह दूषित पानी और खराब स्वच्छता से फैलता है। यह विकासशील देशों में आम है।
यदि गंभीरता, दीर्घकालिक प्रभाव और मृत्यु दर को देखा जाए, तो हेपेटाइटिस B और C सबसे खतरनाक प्रकार माने जाते हैं। ये दोनों प्रकार क्रॉनिक (लंबे समय तक रहने वाले) संक्रमणों का कारण बन सकते हैं और लिवर फाइब्रोसिस, सिरोसिस, लिवर फेल्योर और यहां तक कि लिवर कैंसर का भी खतरा बढ़ा सकते हैं।
विशेष रूप से हेपेटाइटिस C को "साइलेंट किलर" कहा जाता है क्योंकि यह बिना किसी लक्षण के धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंचाता है। वहीं हेपेटाइटिस B दुनियाभर में बच्चों और वयस्कों दोनों में बड़ी संख्या में फैला है।
यदि आप में कोई भी लक्षण दिखाई दें जैसे कि –
निष्कर्ष
हेपेटाइटिस कोई एक बीमारी नहीं, बल्कि कई प्रकार की बीमारियों का समूह है जो लीवर को प्रभावित करता है। इनमें से कुछ थोड़े समय में ठीक हो जाते हैं, जबकि कुछ जीवनभर के लिए गंभीर रोगों में बदल सकते हैं। जागरूकता, समय पर टीकाकरण और बचाव के उपाय अपनाकर हम इससे खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।