Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेग्नेंसी में खतरनाक हो सकते हैं ये 6 संकेत, दिखते ही तुरंत लें डॉक्टरी सलाह

6 danger signs in pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में अगर किसी तरह की परेशानी नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आइए जानते हैं इन गंभीर संकेतो के बारे में-

प्रेग्नेंसी में खतरनाक हो सकते हैं ये 6 संकेत, दिखते ही तुरंत लें डॉक्टरी सलाह
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Anusha Rao P

Written by Kishori Mishra |Published : April 6, 2026 12:53 PM IST

Warning signs of pregnancy in Hindi : गर्भावस्था का सफर हर एक महिला के लिए बहुत ही खूबसूरत होता है। लेकिन इस दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियां भी झेलनी पड़ती है। प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ ऐसे भी संकेत होते हैं, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं, तो यह काफी गंभीर हो सकता है। इस विषय के बारे में हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स में कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन, गायनेकोलॉजिस्ट, लैप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जन डॉ. अनुषा राव पी का कहना है कि, "मैं एक ऑब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट के रूप में पिछले 15 वर्षों से Yashoda Hospitals में कार्यरत हूं और अपने अनुभव में मैंने देखा है कि प्रेग्नेंसी में होने वाली परेशानी की अगर समय पर पहचान हो गई, तो मां और बच्चे दोनों की जान बचा सकती है। हर प्रेग्नेंट महिला को इन 6 खतरनाक संकेतों पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि उन्हें होने वाली परेशानी का पता समय पर चल सके" आइए डॉक्टर से विस्तार से जानते हैं प्रेग्नेंसी में दिखने वाले 6 गंभीर लक्षण हैं?

वजाइना से ब्लीडिंग होना (Vaginal Bleeding)

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में हल्की स्पॉटिंग सामान्य हो सकती है, लेकिन 12 सप्ताह के बाद भारी ब्लीडिंग होना गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। यह एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, गर्भपात या प्लेसेंटा से जुड़ी समस्याओं (जैसे प्लेसेंटा प्रीविया या एब्रप्शन) का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि स्थिति को गंभीर होने से बचाया जा सके।

तेज पेट दर्द (Severe Abdominal Pain)

अगर पेट में लगातार, एक तरफ या ऐंठन जैसा दर्द हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। कई बार महिलाएं ऐसे दर्द को गैस या सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, तो गंभीर हो सकता है। कई बार पेट में काफी तेज दर्द होना एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, समय से पहले प्रसव या प्लेसेंटा एब्रप्शन का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत जांच कराना जरूरी है।

Also Read

More News

अचानक सूजन, खासकर चेहरे और हाथों में (Sudden Swelling)

गर्भावस्था में हल्की सूजन सामान्य है, लेकिन अगर चेहरे, हाथों या पैरों में अचानक ज्यादा सूजन हो जाए, तो यह प्रीक्लेम्पसिया(Preeclampsia) का संकेत हो सकता है। यह हाई ब्लड प्रेशर की गंभीर स्थिति है, जिससे स्ट्रोक या अंगों को नुकसान हो सकता है।

तेज सिरदर्द या नजर में बदलाव (Severe Headache or Vision Changes)

डॉक्टर कहती हैं कि लगातार सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना या आंखों के सामने धब्बे दिखना भी प्रीक्लेम्पसिया के लक्षण हो सकते हैं। इसे सामान्य प्रेग्नेंसी का हिस्सा समझने की गलती न करें, ऐसे में फौरन अस्पताल जाएं।

बच्चे की हलचल कम होना (Reduced Fetal Movements)

24 सप्ताह के बाद बच्चे की हलचल पर ध्यान देना जरूरी है। अगर 2 घंटे में 10 से कम मूवमेंट महसूस हो, तो यह फिटल डिस्टेस या विकास में समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिलें।

तेज बुखार या संक्रमण के लक्षण (High Fever or Infection Signs)

डॉक्टर का कहना है कि अगर प्रेग्नेंसी में आपको 100.4°F (38°C) से अधिक बुखार, ठंड लगना या बदबूदार डिस्चार्ज हो, तो ऐसे लक्षण इन्फेक्शन के हो सकते हैं। मुख्य रूप से यह चोरियोएम्नियोनाइटिस का लक्षण हो सकता है। यह स्थिति मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए तुरंत इलाज कराना जरूरी है।

डॉक्टर कहती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान दिखने वाले ये सभी संकेत शरीर के अलार्म हैं, जो यह बताते हैं कि आपको फौरन मेडिकल जांच की जरूरत है। गर्भावस्था के दौरान किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें और अगली अपॉइंटमेंट का इंतजार करने की बजाय तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • प्रेग्नेंसी में बच्चे की हलचल करना है घातक
  • गर्भावस्था में सिरदर्द होना भी है खतरनाक।
  • प्रेग्नेंसी में तेज संक्रमण होना भी है घातक।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।