Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
शरीर को सही ढंग से चलाने के लिए मजबूत नर्वस सिस्टम (Nervous System) का होना बेहद जरूरी है। नर्वस सिस्टम शरीर का जटिल नियंत्रण केंद्र है। यह मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और तंत्रिकाओं से बना होता है, जो पूरे शरीर में फैले होते हैं। त्वचा, आंखें, कान, नाक और जीभ जैसे अंगों से मस्तिष्क तक जानकारी पहुंचाना इसी तंत्र का काम है। वहीं दर्द, स्पर्श, तापमान, दृष्टि, ध्वनि और गंध जैसी सभी इंद्रियां इसी के कारण चलती हैं। मस्तिष्क से मांसपेशियों और ग्रंथियों तक संकेत भेजने का काम भी तंत्रिका तंत्र ही करता है। इतना ही नहीं यह हृदय गति, श्वास, पाचन, शरीर के तापमान, याददाश्त जैसे महत्वपूर्ण शारीरिक कार्यों को भी नियंत्रित करता है। ऐसे में साफ है कि शरीर के लिए नर्वस सिस्टम बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए इसकी सेहत पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। आपके कुछ प्रयासों से यह काम आसानी से हो सकता है।
नर्वस सिस्टम के संतुलन के लिए ब्लड शुगर लेवल का संतुलित होना भी बहुत जरूरी है। अगर शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है तो नर्वस सिस्टम तनाव को रोकने के लिए ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर पाता है। यह न्यूरोट्रांसमीटर का काम भी प्रभावित करता है। ऐसे में भ्रम की स्थिति पैदा होती है और तनाव बढ़ता है।
क्या करें : अपने आहार में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर भोजन को शामिल करें। स्वस्थ वसा पर भी ध्यान दें।
आपका पेट और तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम आपस में गहराई से जुड़े हैं। इसलिए अपने गट माइक्रोबायोम को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। इसमें आई कोई भी खराबी नर्वस सिस्टम पर सीधा असर डालती है। इसके कारण न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन प्रभावित होता है। साथ ही यह तनाव के हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर भी बढ़ा देता है। जिसके कारण आपको तनाव महसूस होता है
क्या करें : अपनी डाइट में प्रोबायोटिक जैसे दही को शामिल करें। वहीं प्रीबायोटिक के लिए प्याज, सेब, केला आदि का नियमित सेवन करें।
कुछ पोषक तत्व आपके तंत्रिका तंत्र और खासतौर पर वेगस नर्व के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। कोलिन, विटामिन बी 12, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोबायोटिक्स आदि सभी आपके नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
क्या करें : शरीर में कोलिन की मात्रा बढ़ाने के लिए अपने आहार में अंडे और मीट शामिल कर सकते हैं। वहीं विटामिन बी 12 के लिए मछली, सेब, केला, संतरा आदि का सेवन बेहतर रहता है। शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड का स्तर बढ़ाने के लिए फैटी फिश, अखरोट, अलसी के बीजों का सेवन करें। प्रोबायोटिक के लिए दही और खमीर उठे खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करें।
पेट की सूजन न सिर्फ आपकी सेहत के लिए खराब है बल्कि यह आपके तंत्रिका तंत्र पर भी बहुत विपरीत असर डालती है। ऐसे में जरूरी है कि इस सूजन को कम करने के लिए आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिनमें सूजन रोधी गुण होते हैं।
क्या करें : अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम से कम करें। अपनी डाइट में सभी पोषक तत्व शामिल करें। संतुलित आहार लेने की कोशिश करें।
शरीर की हर क्रिया के लिए आपका आहार बहुत मायने रखता है। ऐसे में माइंडफुल ईटिंग पर ध्यान देकर आप अपने तंत्रिका तंत्र को भी सेहतमंद रख सकते हैं। इससे आप तनाव और चिंता से दूर रहेंगे और आपका तंत्रिका तंत्र आराम महसूस करेगा।
क्या करें : माइंडफुल ईटिंग के लिए अपने खाने के हर एक हिस्से का पूरा स्वाद लें। खाना बहुत चबा-चबाकर खाएं। साथ ही अपनी भूख और पेट भरने के इशारे को समझें।
Inputs: Marina Wright (Nutritionist) Instagram Page.