इन 5 कारणों कारणों से नाक से आने लगता है ब्लड, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

What causes nose bleeding : नाक से खून आने की परेशानी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। हवा में नमी की कमी होना मुख्य कारणों में से एक है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 15, 2026 11:39 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Deepanshu Gurnani

5 problems that can cause nose bleeds: नाक से खून निकलना, जिसे हम में से कई लोग नकसीर भी कहते हैं। यह गर्मियों के दिनों में काफी ज्यादा कॉमन समस्या है, लेकिन इसकी वजह से लोग काफी घबरा जाते हैं। नाक से खून आने की परेशानी, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी भी उम्र में देखी जाती है। अधिकतर मामलों में यह गंभीर नहीं होती, लेकिन बार-बार होने पर इसके कारणों को समझना जरूरी माना जाता है। नारायणा हॉस्पिटल के ईनटी, हेड एंड नेक सर्जरी, सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर दीपांशु गुरनानी का कहना है कि नाक में खून आने की परेशानी के कई कारण हो सकेत हैं। गर्मियों में यह परेशानी काफी ज्यादा लोगों में देखी जाती है। आइए जानते हैं नाक से खून आने की परेशानी के क्या कारण हैं और इसके अन्य लक्षण और बचाव के क्या तरीके हैं?

किन कारणों से नाक से खून निकलता है?

नाक से खून आने की  परेशानी के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-

ड्राई हवाओं के कारण नाक से निकल सकता है खून

डॉक्टर दीपांशु का कहना है कि नाक के अंदर की परत बहुत पतली और संवेदनशील होती है। इसमें छोटे-छोटे ब्लड वेसेल्स होते हैं, जो आसानी से फट सकते हैं। यह परेशानी मुख्य रूप से ड्राई हवाओं की वजह से अधिक होता है। गर्मी या फिर जब सर्दी होती है, जो हवा में नमी की कमी होने लगती है। इसकी वजह से नाक का सूखापन बढ़ सकता है। इससे ब्लड निकलने की संभावना काफी ज्यादा होने लगती है।

नाक में उंगली डालने की आदत

वहीं, कुछ लोगों को अपनी नाक में उंगली डालने की आदत होती है। इस आदत के कारण भी नाक से खून निकल सकता है। दरअसल, जब आप अपनी नाक में उंगली डालते हैं, तो इसकी वजह से नाक की अंदरूनी त्वचा को चोट लगती है और रक्तस्राव शुरू हो जाता है। इसके अलावा, जोर से नाक साफ करना भी नसों को नुकसान पहुंचाता है।

हाई ब्लड प्रेशर भी है वजह

कुछ मामलों में नाक से खून निकलना शरीर के अंदर की समस्याओं का संकेत माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को इसका एक महत्वपूर्ण कारण माना जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि जब हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ता है, तो नाक की नाजुक रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ता है और वे फट जाती हैं।

एलर्जी और साइनस भी हो सकती है वजह

एलर्जी और साइनस की समस्या भी नकसीर का कारण बनती है। लगातार छींक आना या नाक बहना नाक की अंदरूनी सतह को कमजोर करता है। इसके अलावा, संक्रमण भी इसमें भूमिका निभाता है।

खून को पतला करने वाली दवाओं के कारण भी नाक से आ सकता है ब्लड

डॉक्टर कहते हैं कि खून को पतला करने वाली दवाओं का सेवन करने से भी यह समस्या देखी जा सकती है। यह एक ऐसी स्थिति में खून जल्दी नहीं रुकता और थोड़ी सी चोट भी अधिक रक्तस्राव का कारण बनती है।

नाक से खून आने पर क्या करें?

डॉक्टर दीपांशु का कहना है कि नाक से खून निकलने से बचाव के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जाते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

नाक को ड्राई होने से बचाएं - अगर आपके नाक से खून आने की परेशानी हो रही है, तो सबसे पहले अपने नाक को ड्राई होने से बचाएं। इसके लिए पर्याप्त पानी पीना और घर में ह्यूमिडिफायर का उपयोग करना मददगार माना जाता है।

नाक में उंगली डालने से बचें - नाक में उंगली डालने या जोर से साफ करने से बचना चाहिए। अगर एलर्जी की समस्या रहती है, तो उसका सही इलाज करना जरूरी रहता है।

नाक से खून आने पर हल्का सा दबाएं - जब नकसीर होती है, तो व्यक्ति को सीधा बैठने और सिर को थोड़ा आगे झुकाने की सलाह दी जाती है। नाक को हल्के दबाव से 10 से 15 मिनट तक दबाकर रखने से खून रुकने में मदद मिलती है।

नाक से खून निकलना आमतौर पर एक सामान्य स्थिति मानी जाती है, लेकिन इसके बार-बार होने को नजरअंदाज नहीं किया जाता। सही कारणों की पहचान और समय पर सावधानी अपनाने से इस समस्या को आसानी से कंट्रोल किया जाता है।

FAQs

किस कमी से नाक से खून आता है?

विटामिन सी की कमी से कान से  खून आ सकता है।

खूनी नाक कब चिंता का विषय होना चाहिए?

अगर नाक से 20 मिनट से अधिक समय से खून निकल रहा है, तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है।  

नाक से खून निकलने से कौन सी बीमारी होती है?

अगर नाक से बार-बार खून आ रहा है या फिर काफी मात्रा में खून बह रहा है, तो ऐसी स्थिति में एनीमिया हो सकता है।

बच्चे की नाक का ब्लॉक कैसे निकालें?

बच्चे की नाक में सलाइन स्प्रे करें और एक साफ़ टिशू पेपर से उसकी नाक को धीरे से पोंछ लें।

साइनस में क्या दिक्कत होती है?

इसमें नाक से पानी टपकना (गले के पिछले हिस्से में गाढ़ा बलगम), नाक से हरा बलगम निकलना, नाक बंद होना या नाक बंद होना और चेहरे पर दर्द होना शामिल है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source