दिन में दो बार ब्रश करने के बाद भी मुंह से आ रही है बदबू? जानिए इसके पीछे की 4 वजह

Bad Breath Causes : दिन में दो बार ब्रश करने के बाद भी अगर आपके मुंह से दुर्गंध आ रही है तो इसके पीछे की कई वजह हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन वजहों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 8, 2023 2:45 PM IST

Bad Breath Causes : हर व्यक्ति को अपने ओरल हाइजीन का खास ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर दांतों और मसूड़ों की बेहतर तरीके से सफाई के लिए दिन में कम से कम दो बार ब्रश जरूर करना चाहिए। हम में से कई लोग दांतों को चमकाने के लिए दिन में 2 से 3 बार ब्रश करते हैं, लेकिन कई बार ब्रश करने के बावजूद भी मुंह से दुर्गंध आने लगती है। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? क्या आपके मुंह से भी दुर्गंध आ रही है? अगर हां, तो इस परेशानी के पीछे की कई वजह हो सकती है। आइए जानते हैं ब्रश करने के बाद भी मुंह से क्यों आती है दुर्गंध?

दांतों में कैविटी की वजह से आ सकती है दुर्गंध

दिन में 2 से 3 बार दांतों में ब्रश करने के बाद भी अगर आपके मुंह से दुर्गंध आ रही है तो इसके पीछे की वजह कैविटी हो सकती है। जी हां, कई बार कैविटी की वजह से दांतों में दरारें आ जाती हैं। इन दरारों में खाने की चीजें फंस जाती हैं, जो धीरे-धीरे मुंह में दुर्गंध उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में अगर आपके मुंह से भी दुर्गंध आ रही है तो कैविटी की जांच जरूर कराएं। 

मसूड़ों में हो सकती है समस्या

मुंह से दुर्गंध आने के पीछे की वजह मसूड़ों में परेशानी हो सकती है। दरअसल, कई बार मसूड़ों समस्या की वजह से दांतों के ऊपर प्लाक जमा होने लगता है। यह प्लाक सफेद और पीले रंग के हो सकते हैं। अगर आप समय से इसकी सफाई नहीं करते हैं, तो इससे बदबू आ सकती है। इसकी वजह से आपके मसूड़ों में बदबू आ सकती है। 

हेल्थ संबंधी परेशानी

कई बार हेल्थ से जुड़ी परेशानियों की वजह से मुंह से बदबू आ सकती है। इन परेशानियों में डायबिटीज, किडनी से जुड़ी बीमारी, लिवर फंक्शन का खराब होना शामिल हो सकता है। इससे आपका माउथ हेल्थ प्रभावित हो सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके मुंह से बदबू न आए, तो अपने इन हेल्थ संबंधी परेशानियों की समय-समय पर जांच कराएं। वहीं, इन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करें। ताकि आपके मुंह की बदबू कम हो सके। 

खाने की चीजों से भी आ सकती है बदबू

खाने-पीने की चीजों की वजह से भी आपके मुंह से बदबू आ सकती है। खासतौर पर प्याज और लहसुन की वजह मुंह से काफी ज्यादा बदबू आ सकती है।  ऐसे में अगर आप मुंह की बदबू को कम करन चाहते हैं तो लहसुन प्याज से बनी चीजों को खाने के बाद ब्रश जरूर करें। इसके अलावा आप कुछ लौंग या फिर इलाचयी चबा सकते हैं। इससे मुंह की दुर्गंध कम हो सकती है। 

मुंह की दुर्गंध कैसे करें कम?

  • मुंह की दुर्गंध को कम करने के लिए मसूड़ों को अच्छे से क्लीन करें। 
  • दांतों की सफाई के साथ-साथ जीभ की सफाई करना न भूलें। 
  • खान-पान में हेल्दी चीजों को अपने आहार में शामिल करें। 
  • समय-समय पर कुल्ला करें। इससे आपके मुंह की बदबू कम हो सकती है। 

मुंह की दुर्गंध को कम करने के लिए आप इन उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके मुंह से काफी ज्यादा दुर्गंध आ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source