... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : September 8, 2018 12:26 PM IST
पेस्ट का कुछ सेंकेंड के लिए दांतों पर लगा होना जरूरी होता है। .© Shutterstock
लोग सुबह- सुबह तरोताज़ा होने के लिए ब्रश करते हैं। लेकिन एक जो आम आदत देखने को मिलती है वह यह है कि ज्यादातर लोग अपने टूथब्रश को गीला करने के बाद इस्तेमाल करते हैं। आपको यह बात सुनने में आम लग सकती है लेकिन आपकी यह आदत आपको परेशानी में डाल सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
अमूमन लोग सुबह टूथब्रश को गीला करके अपने दांतों को साफ करते हैं। कुछ लोग टूथब्रश पर पेस्ट लगाने के बाद इसे गीला करते हैं तो कुछ लोग पेस्ट लगाने से पहले गीला करते हैं। लेकिन बता दें कि ऐसा करने से दांतों की सफाई ठीक से नहीं हो पाती है।
रिसर्चर और डेंटिस्ट ल्यूक थोर्ले के अनुसार टूथब्रश पर पेस्ट लगाने से पहले या लगाने के बाद ब्रश को गीला करने से पेस्ट पतला हो जाता है जिससे टूथपेस्ट में मिले औषधीय तत्व का असर कम हो जाता है जिसके चलते ब्रश करने के बाद भी दांत ठीक से साफ नहीं हो पाते हैं। पानी मिलाकर ब्रश करने से झाग ज्यादा बनता है जो कि दांतों के लिए खतरनाक होता है, क्योंकि इससे टूथपेस्ट में मिले रसायन अपना रिएक्शन दिखाने लगते हैं जिससे मसूड़े कमज़ोर होने लगते हैं। इससे दांतों की मज़बूती-भी प्रभावित होती है।
एक अन्य डेंटिस्ट राहा सेपेहर के मुताबिक गीले टूथब्रश से दांतों को ब्रश करने पर बैक्टीरिया ठीक से नहीं निकल पाते, क्योंकि झाग के चलते दांतों के सारे कोनों की सफाई नहीं हो पाती है। इससे गंदगी दांतों में ही रह जाती है जिससे दांत धीरे-धीरे सड़ने लगता है। ज्यादा गीले ब्रश के इस्तेमाल से दांत ठीक से साफ नहीं हो पाते हैं। जिसकी वजह से दांतों में पीलापन और धब्बे पड़ सकते हैं। दांतों में मौजूद गंदगी के कारण मुंह में बैक्टीरिया पनप सकते हैं जिससे मुंह में बदबू और पायरिया जैसी समस्या हो सकती है।
भीगे हुए टूथब्रश से दांतों को ब्रश करने पर मसूड़ों की ग्रिप कमजोर होती है। इससे दांतों के बीच गैपिंग आने लगती है साथ ही यह दांतों की सतह को भी अंदर से खोखला बना देता है।
डॉक्टरों के अनुसार ब्रश गीला करने से झाग ज्यादा बनता है, जिससे लोग जल्दी से पानी से मुंह साफ कर लेते हैं या कुल्ला कर लेते हैं। मगर दांतों की ठीक से सफाई के लिए पेस्ट का कुछ सेंकेंड के लिए दांतों पर लगा होना ज़रूरी होता है। तभी बैक्टीरिया नष्ट हो पाते हैं।
गीले ब्रश के इस्तेमाल से चाय-कॉफी के दाग दांतों से नहीं हट पाते क्योंकि गीले ब्रश की वजह से उसके औषधीय तत्व अपना असर नहीं दिखा पाते हैं। जबकी सूखे ब्रश से दांतों को साफ करने पर टूथपेस्ट में मौजूद ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज़ दांतों को सफेद और चमकदार बनाती हैं।
दांतों को हेल्दी रखने के लिए एक तय समय के बाद हमें अपने ब्रश को बदल लेना चाहिए क्योंकि ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल करने से यह घिस जाते हैं जिसकी वजह से दांतों के कोनों की सफाई नहीं हो पाती है। इसलिए तीन से चार महीने के अंदर हमें ब्रश बदल देना चाहिए।